
Libra Horoscope Today, 14 February 2026: 14 फरवरी 2026, शनिवार का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए लव एक्सप्रेशन और अल्टीमेट चार्म का है। आज वैलेंटाइन डे पर आपके लिए ग्रहो की स्थिति सबसे ज्यादा खास है। आपकी राशि स्वामी शुक्र है।आज चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा में है, जिसका स्वामी भी शुक्र ही है। चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे भाव पराक्रम, संचार और छोटे भाई-बहन में है यह डबल शुक्र का प्रभाव आज आपके अट्रैक्शन और कॉन्फिडेंस को कई गुना बढ़ा देगा। तीसरा भाव संचार का है, इसलिए आज आप दिल की बात दबाकर नहीं रखेंगी, बल्कि खुलकर बोल देंगी। आज आपकी आवाज में, आपके लिखने के अंदाज में और आपकी बॉडी लैंग्वेज में गजब का आकर्षण होगा। आज आप फ्लर्टिंग के मूड में रहेंगी और लोग आपके दीवाने हो जाएंगे।
प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन प्रोपोज़ल्स का है।आज आप अपने पार्टनर को लुभाने के लिए शायरी, गाने या लव लेटर्स का सहारा लेंगी। तीसरा भाव छोटी यात्राओं का है, तो आज लॉन्ग ड्राइव या शहर के पास किसी रोमांटिक रिसॉर्ट में जाना तय है। आज आपके पार्टनर आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स और खूबसूरती के कायल हो जाएंगे।अगर आप किसी को पसंद करती हैं, तो आज का दिन प्रपोज़ करने के लिए बेस्ट दिन है। शुक्र का नक्षत्र और तीसरा भाव आपको ना सुनने नहीं देगा। आज सोशल मीडिया के जरिए कोई नया रिश्ता शुरू हो सकता है।
उपाय: आज सफेद या चमकीले कपड़े पहनें।
करियर के लिहाज से आज का दिन पब्लिक रिलेशन्स और मीडिया का है। शुक्र का नक्षत्र आपको आर्टिस्टिक बनाता है। अगर आप फैशन, मीडिया, एंकरिंग, या लेखन के क्षेत्र में हैं, तो आज आपकी तारीफों के पुल बंधेंगे। शनिवार होने के बावजूद आज आपके नेटवर्किंग स्किल्स बहुत काम आएंगे। आज आप काम को बोझ नहीं, बल्कि एक खेल की तरह लेंगी और हंसते-खेलते सब निपटा देंगी।
उपाय - आज अपने पर्स में चांदी का कोई सिक्का या टुकड़ा रखें, या हीरा/ओपल पहनें।

आर्थिक मामलो पर आज सेल्फ -ग्रूमिंग पर खर्च होगा। आज आप ब्यूटी पार्लर, स्पा, नए कपड़े या महंगे परफ्यूम पर दिल खोलकर खर्च करेंगी। शुक्र का नक्षत्र आपको लग्जरी पसंद करवाता है। आज आप अपने पार्टनर या भाई-बहनों के लिए महंगे गैजेट्स जैसे फोन, स्मार्टवॉच खरीद सकती हैं। यह खर्च आपको मानसिक खुशी देगा, इसलिए बजट की चिंता न करें।
उपाय - आज के दिन लक्ष्मी जी को कमल का इत्र अर्पित करें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप सुपर फिट महसूस करेंगी, लेकिन गले का ध्यान रखें। तीसरा भाव गले का है और आज आप बातें बहुत करेंगी या ठंडा ज्यादा खाएंगी/पिएंगी, जिससे गले में हल्की खराश हो सकती है। थायराइड की समस्या वाली महिलाओं को अपनी दवा नहीं भूलनी चाहिए। आज के दिन आपको हार्मोनल इम्बैलेंस का ध्यान रखना चाहि।
उपाय - किसी मंदिर में आज घी का दान करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।