Propose Day 2025: जानें इस दिन का इतिहास और इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे वीक में मनाए जाने वाले प्रपोज डे के दिन कपल्स अपने पार्टनर से अपनी फीलिंग्स को शेयर करते हैं। लेकिन क्या आपको इसके इतिहास के बारे में पता है।
propose day history and significance

कपल्स के लिए खास है ये दिन (Propose Day Meaning in hindi)

Propose Day  Meaning in hindi

कपल्स के लिए प्रपोज डे बेहद ही खास होता है। साथ ही वो लोग जो किसी से प्यार करते हैं लेकिन अपने दिल की बात कहने के लिए किसी खास दिन का इंतजार करते हैं। उनके लिए प्रपोस डे बेस्ट डे है।

प्रपोज डे का इतिहास (Propose Day History)

propose day history and importance

प्रपोज डे के इतिहास को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं। कहा जाता है कि साल 1477 में ऑस्टियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ बरगंडी को डॉयमंड की रिंग देकर अपने दिल की बात कही थी। ऐसी ही एक स्टोरी 1816 से जुड़ी हुई है जिसमें प्रिंसेस चार्लोट ने अपने होने वाले लाइफ पार्टनर को प्रपोज किया था। ऐसा कहा जाता है, कि तब से वैलेंटाइन डे वीक का दूसरा दिन यानी प्रपोज डे मनाने की परंपरा शुरू हुई। ऑरिया ऑफ जैकोबस की बुक में वैलेंटाइन डे का जिक्र हुआ है। इस महीने को लव मंथ कहा जाता है।

घुटने पर बैठकर क्यों करते हैं प्रपोज

significance of propose day

प्रपोज करते समय अक्सर लोग घुटने पर बैठकर अपने दिल की बात करते हैं। घुटने पर बैठकर प्रपोज (आखिर क्यों करते हैं प्रपोज डे पर इजहार) करने को लेकर लोगों का मानना है कि यह तरीका वादे और इज्जत को दर्शाता है। घुटने पर बैठकर प्रपोज करने की परंपरा मध्यकालीन युग से शुरू हुई थी।

प्रपोज करते समय इस बात का रखें ध्यान

  • अपने दिल की बात कहते समय अपने पार्टनर की पसंद नापसंद का ध्यान रखे।
  • आप जिससे अपने दिल की बात कर रहे हैं उस पर प्रेशर न डालें।
  • बात करते हुए शब्दों का चुनाव सही करें।
  • प्रपोज करते समय झूठ ना बोलें।
  • पार्टनर को कोई स्पेशल गिफ्ट दें।

इसे भी पढ़ें- Rose Day 2024: क्यों मनाया जाता है रोज डे? जानें इसका इतिहास और महत्व

Valentine's Day 2025:प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए करना है कुछ खास, तो HerZindagi पर जानें कम्पलीटValentine's Day Week List, बेस्ट डेकोरेशन एंड प्रपोजल आइडियाज, गिफ्ट सजेशन और बहुत कुछ। रोमांस से भरपूर इस हफ्ते को कैसे सेलिब्रेट करें, इसकी पूरी जानकारी के लिए विजिट करें हमाराValentine's Dayपेज।

Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP