Rose Day 2025: फरवरी का महीना शुरू होते ही कपल्स के मन में लव वीक को कैसे सेलिब्रेट कर सकते हैं। इसे लेकर अलग-अलग आइडियाज आने है। जैसा कि लव वीक की शुरुआत रोज डे के साथ होती है। पहले दिन कपल्स अपने पार्टनर को गुलाब देकर अपनी फीलिंग्स को जाहिर करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर प्यार को जताने के लिए गुलाब ही क्यों दिया जाता है और इसकी शुरुआत कैसे हुई। इस लेख में आज हम आपको इसके पीछे के इतिहास और महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं।
रोज डे की शरुआत कैसे हुई, इसके बारे में आपको कई तरह की जानकारी देखने को मिल जाएंगी। ऐसा माना जाता है कि रोज डे का इतिहास मुगल काल से ही जुड़ा है। ऐसा कहा जाता है कि मुगल बेगम नूरजहांक को लाल गुलाब बहुत पसंद था और उनके पति हर दिन कई टन फूल अपनी बेगम को खुश करने के लिए भिजवाते थे। इससे नूरजहां बेहद प्रसन्न होती थी।
इसके अलावा, कहा यह भी जाता है कि महारानी विक्टोरिया के समय में लोगों ने इंप्रेस करने के लिए एक-दूसरे को फूल देने की शुरुआत की थी। इस तरह ये प्रथा धीरे-धीरे कपल के बीच काफी पॉपुलर हो गया। कहते हैं तभी से प्रेमी जोड़ों के बीच रोज देने की परंपरा शुरू हो गई।
रोज डे से जुड़ा एक कहानी 30 ईसा पूर्व की भी है। कहते हैं इसी समय से गुलाब के फूल को प्यार की निशानी के रूप में देखा जा रहा है। रानी क्लियोपेट्रा ने भी अपने कमरे को डेकिरेट करने के लिए गुलाब के फूलों का इस्तेमाल किया था। कहते हैं, इन्हीं कारणों से फरवरी महीने में वैलेंटाइन वीक के दौरान पहले दिन को रोज डे के रुप में मनाया जाता है।(Valentine Day पर पार्टनर के लिए घर पर ही बनाएं खास तोहफा, बिना खर्च बन जाएगी बात)
इसे भी पढ़ें- ठंड में धूप नहीं मिलने पर मुरझा रहा है गुलाब का पौधा, तो ये टिप्स आएंगे काम
रोज डे खासकर कपल्स के लिए बेहद खास होता है। क्योंकि, इस दिन आप अपने प्यार का अलग अंदाज में इजहार करते हैं। प्रेमी जोड़े इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बाजार में भी आपको इस खास अवसर पर रंग-बिरंगे गुलाब के फूल दिखाई देते हैं। (वैलेंटाइन डे पर करें गुलाब से ये 3 काम, रिश्ते में नहीं आएगी दरार)
इसे भी पढ़ें- Rose Day: रोज डे पर अपने पार्टनर को गुलाब के साथ भेजे ये खास तोहफे
Valentine's Day 2025: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए करना है कुछ खास, तो HerZindagi पर जानें कम्पलीट Valentine's Day Week List, बेस्ट डेकोरेशन एंड प्रपोजल आइडियाज, गिफ्ट सजेशन और बहुत कुछ। रोमांस से भरपूर इस हफ्ते को कैसे सेलिब्रेट करें, इसकी पूरी जानकारी के लिए विजिट करें हमारा Valentine's Day पेज।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।