आखिर हम क्यों करते हैं प्रपोज डे के दिन अपने प्यार का इजहार?

फरवरी के महीने की शुरुआत के साथ ही हम तरह-तरह दिन मनाने लग जाते हैं। आज हम जानने की कोशिश करेंगे कि प्रपोज डे क्यों मनाया जाता है। 

 
history of why we celebrate propose day

फरवरी के महीने में हम ढेर सारे दिन मनाते हैं जिनमें से एक प्रपोज डे भी है। इस दिन हम सभी अपने पार्टनर के सामने प्यार का इजहार करते हैं। खासतौर पर नए रिश्ते की शुरुआत के लिए प्रपोज डे एक अच्छा दिन है। लेकिन क्या आपको पता है कि प्रपोज डे के पीछे की क्या कहानी है? ऐसा ही प्रश्न हमारे दिमाग में आया जिसके बाद हमने इस विषय के बारे में जानने की कोशिश की। चलिए जानते हैं आखिर प्रपोज डे पर ही प्यार का इजहार क्यों होता है।

कैसे हुई थी प्रपोज डे की शुरुआत

propose day history

प्रपोज डे मनाने के पीछे का क्रेडिट जॉन माइकल ओ’लफलिन को दिया जाता है। उन्होंने अपने भाई को प्यार में हारने के बाद इस दिन छुट्टी के रूप में घोषित किया था। उनके भाई एक लड़की से प्यार करते थे जिनके सामने वो इजहार नहीं कर पाए। इजहार ना करने की वजह से उन्हें बिना बताए ही लाइफ में आगे बढ़ना पड़ा। (जानें किस तरह प्यार आपकी जिंदगी बदल सकता है)

कपल्स के लिए बेहद खास है दिन

पाटर्नस के लिए इस दिन को बेहद खास माना जाता है। साथ ही वो लोग जो किसी को प्यार करते हैं लेकिन उनसे कह नहीं पाते हैं ऐसे लोगों के लिए यह दिन बेहद खास है। किसी को प्यार करने के साथ-साथ उसके सामने प्यार का इजहार करने के लिए यह दिन काफी खास है।

लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाता है दिन

propose day

अपने पार्टनर के सामने अपनी बात रखने के लिए यह दिन काफी खास है। किसी को प्रपोज करने से पहले जिस आत्मविश्वास की जरूरत होती है उसे पूरा करता है यह खास दिन।

प्रपोज करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

प्रोपोज करते वक्त आप किसी के आग अपने दिल की बात रखते हैं। ऐसे में आप उन्हें बताना है ना कि ऊपर प्रेशर क्रिएट करना है।

इसे भी पढ़ेंः14 फरवरी को ही क्यों मनाते हैं वैलेंटाइन डे, जानें पूरी कहानी

प्रपोज करते वक्त पसंद ना पसंद जैसी बातों का ध्यान रखें

तो ये थी प्रपोज डे से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इसके अलावा प्रपोज डे के बारे में कुछ और जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP