herzindagi
priyanka chopra nick

Anniversary से पहले प्रियंका ने निक को दिया यूनीक तोह्फा, घर में आया एक नन्हा मेहमान

प्रियंका चोपड़ा ने निक को शादी की सालगिराह से पहले एक सरप्राइज दिया है जिसे देखकर निक चौंक गए और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुशी भी जाहिर की। 
Editorial
Updated:- 2019-11-27, 10:56 IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को अब 1 साल होने को है और इस मौके पर प्रियंका ने निक को एक बेहतरीन तोह्फा दिया है। उनके घर में एक नन्हा मेहमान आ गया है। प्रियंका का सरप्राइज निक को इतना पसंद आया कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका खुलासा भी किया। गौरतलब है कि 1 और 2 दिसंबर 2018 में प्रियंका और निक ने भारत में शादी की थी। 

प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अपने काम के सिलसिले में बाहर थीं। प्रियंका भारत में थीं जहां वो Netflix की फिल्म The White Tiger की शूटिंग में व्यस्त थीं और वो दिल्ली और मुंबई में कुछ हफ्तों के लिए थीं। प्रियंका ने अपनी भारत यात्रा में कुछ पार्टियां भी अटेंड की और साथ ही साथ मनीष मल्होत्रा और शबाना आज़मी के घर सांत्वना देने भी पहुंचीं। इसी बीच निक से इतने दिनों तक दूर रहने के बाद प्रियंका ने उन्हें ये तोहफा दिया।  

इसे जरूर पढ़ें- Self Care Activities से आपकी सेहत ही नहीं रिश्ता भी बनेगा मजबूत, जानिए कैसे 

तोह्फे में दिया ये नन्हा मेहमान-  

प्रियंका चोपड़ा ने निक को तोह्फे में जर्मन शेपहर्ड ब्रीड का पपी दिया है। इसका नाम Gino जोनस रखा गया है। निक और प्रियंका दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो डाला है।  

प्रियंका ने निक के लिए ये सरप्राइज प्लान किया था। निक सो रहे थे तभी उन्होंने Gino को उनके ऊपर छोड़ दिया। निक थोड़ी देर तक समझ नहीं पाए कि क्या हो रहा है, लेकिन फिर उन्हें समझ आ गया। निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'Pri बहुत अच्छे सरप्राइज के साथ आज सुबह आई। हमारे नए पप Gino से मिलें। मैं सुबह से मुस्कुरा रहा हूं जब से मुझे ये अहसास हुआ है कि क्या चल रहा है।' 

इसके बाद प्रियंका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया-

 

 

 

View this post on Instagram

so much cute in the same frame. 😂🐶❤ happy almost anniversary baby. #repost @nickjonas • Pri came home with the absolute best surprise this morning. Please meet our new pup @ginothegerman I haven’t stopped smiling since I woke up this morning and finally realized what was going on. Thank you @priyankachopra ❤️ 🐕

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) onNov 26, 2019 at 2:28pm PST

 

प्रियंका चोपड़ा ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी almost एनिवर्सरी बाबू' 

nick priyanka anniversary surprise

प्रियंका चोपड़ा के पास पहले से ही एक पपी है। उसका नाम डायना चोपड़ा है और वो चिहुआहुआ ब्रीड का कुत्ता है। डायना का भी इंस्टाग्राम अकाउंट है। ऐसे ही अब Gino का भी इंस्टाग्राम अकाउंट बना दिया गया है जिसमें निक के साथ उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं।  

gino jonas

 

इसे जरूर पढ़ें- आलिया भट्ट- रणबीर कपूर ही नहीं बल्कि इन 5 सेलिब्रिटीज की भी 2020 में हो सकती है शादी 

 

निक जोनस और जिनो जोनस की तस्वीरें शेयर होते ही वायरल हो गई हैं और जिनो का इंस्टाग्राम अकाउंट अभी ही बना है और अभी से ही 1.5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं। बहरहाल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी की सालगिराह से पहले बहुत अच्छा सरप्राइज तो दे दिया अब देखना ये है कि ये जोड़ा अपनी सालगिराह कैसे सेलिब्रेट करता है। 

प्रियंका और निक हमेशा से ही कुछ यूनीक करते आए हैं और उम्मीद है कि वो इस मौके को भी खास तरह से सेलिब्रेट करेंगे। हाल ही में दीपिका और रणवीर सिंह ने भी अपनी शादी की सालगिराह मनाई है जहां वो मंदिरों की सैर कर रहे थे। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।