आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर कई बार अटकलें लगाई जा चुकी हैं। अब तो आलिया भट्ट की बहुत अच्छी दोस्त दीपिका पादुकोण ने भी इस बारे में हिंट देदी है कि जल्छ ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी करने वाले हैं। गौरतलब है कि आलिया और रणबीर साथ में फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म के आने के बाद ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। एक कंबाइन इंटरव्यू के दौरान भी कुछ ऐसा ही सुनने को मिला है। यह बात दीपिका पादुकोण ने खुद कहीं है। दरअसल एक इंटरव्यू में जिसमें दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, विजय देवेराकोंडा साथ थे। उसमें एक सवाल के जवाब में विजय ने बताया, ‘दीपिका और आलिया दोनों ही मेरा क्रश रह चुके हैं। मगर अब कुछ नहीं कर सकते हैं दीपिका की शादी हो चुकी है।’ विजय ने इतना ही कहा था कि दीपिका तपाक से बोल पड़ी, ‘और आलिया की होने वाली है।’ हालाकि दीपिका के ऐसा बोलते ही आलिया भट्ट ने कहा, ‘दीपिका मेरी शादी की घोषणा क्यों कर रही हैं।’ तब दीपिका ने कहा, ‘मैं तो बस रिएक्शन देखना चाहती थी।’ खैर आलिया और रणबीर कुछ कहें या न कहें दोनों रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं यह बात तो उनकी हर ईवेंट पर साथ में क्लिक हुई तस्वीरें ही साबित कर देती हैं। मगर, आलिया और रणबीर के साथ ही बॉलीवुड के कुछ और सेलिब्रिटीज भी हैं जो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
इसे जरूर पढ़े: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का कार्ड
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला
हालही में अर्जुन रामपाल और उनकी पहली पत्नी मेहर जेसिया ने एक लंबी लड़ाई के बाद एक दूसरे को तलाक दे दिया है। आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल और मेहर के तलाक की वजह है उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला। गैब्रिएला एक साउथ अफ्रीकन मॉडल हैं और अब वह अर्जुन रामपाल के बच्चे की मां भी हैं। गैब्रिएला अर्जुन रामपाल से उम्र में 14 साल छोटी हैं। गैब्रिएला के साथ अपनी बाकी की जिंदगी गुजारने के लिए अर्जुन रामपाल ने अपनी 21 साल पुरानी शादी को तोड़ दिया है। हो सकता है कि अर्जुन वर्ष 2020 में गैब्रिएला से शादी कर सकते हैं।अर्जुन रामपाल ने 21 साल बाद पत्नी से लिया तलाक, जानिए असल वजह
इसे जरूर पढ़े: रणबीर कपूर की ऐसी 5 बातें जो हर लड़की के दिल को जीत लेती हैं
फरहान अख्तर और शिबानी
फरहान अख्तर भी तलाकशुदा है और 2 बेटियों के पिता है। अब वह अपनी नई गर्लफ्रेंड शिबानी के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में हैं। वर्ष 2017 में फरहान अख्तर ने अपनी वाइफ अधुना को तलाक दिया था। मगर, पत्नी को तलाक देने की वजह शिबानी नहीं एक्ट्रेस श्रद्ध कपूर थीं। आपको बता दें कि फरहान अख्तर को तलाक देने के बाद अधुना अपनी दोनों बेटियों के साथ अलग रहती हैं। वहीं बीते 4 सालों से एक दूसरे से जान पहचान रखने वाले फरहान और शिबानी ने अपने रिलेशनशिप की बात को पब्लिकली एक्सेप्ट किया है। हो सकता है कि वर्ष 2020 में दोनों एक दूसरे से शादी कर लें।Divorce के बाद नहीं टूटा इन 8 बॉलीवुड कपल्स का रिश्ता, दोस्ती अभी भी है कायम
वरुण धवन और नताशा दलाल
वरुण धवन बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक सफल एक्टर है और साथ ही वह एक एलिजिबल बैचलर भी हैं। वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के बारे में हर कोई जानता है। आपको बता कि नताशा,वरुण धवन का बचपन का प्यार हैं। दोनों ही खुलेआम साथ में कई फंक्शन में नजर आते हैं। कई बार वरुण से पूछा भी जा चुका है कि वह नताशा से कब शादी करेंगे मगर उन्होंने कभी भी इस सावाल का सही जवाब नहीं दिया। ऐसे में हम अंदाज लगा सकते हैं कि वर्ष 2020 में दोनों शादी कर सकते हैं।गर्लफ्रेंड नताशा के साथ लंदन में रोमांस कर रहे हैं वरुण धवन
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की एक्स वाइफ हैं। मगर दोनों का अब तलाक हो चुका है। जब दोनों का तलाक हुआ तो बहुत सारी बातें सामने आई थीं। मगर, अब दोनों ही अपनी-अपनी लाइफ में खुश हैं। मलाइका अरोड़ा का अफेयर अब अर्जुन कपूर से है और बहुत दिनों से दोनों की शादी के चर्चे सुर्खियों पर है। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान के बॉयफ्रेंड थे। लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया।शादी को लेकर मलाइका ने किया बड़ा खुलासा, ऐसे रचा सकती हैं ब्याह
हालाकि अब अर्पिता की शादी हो चुकी है और वह अपने परिवार में बहुत खुश भी हैं। अर्जुन और मलाइका के अफेयर की बात अब जगजाहिर हो चुकी है। दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। हो सकता है वर्ष 2020 में दोनों शादी कर लें।
अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी
बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान अपने पहली वाइफ मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के बाद इटालियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। जॉर्जिया और अरबाज हम हर ईवेंट पर साथ नजर आ जाते हैं।
जॉर्जिया से अरबाज शादी कब करेंगे इस बारे में उन्होंने किसी को कुछ भी नहीं बताया है मगर, जिस तरह से दोनों को साथ देखा जा रहा है उस तरह से यह कहा जा सकता है कि दोनों जल्द ही शाद कर लेंगे।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों