यह बात तो लगभग पूरी दुनिया जानती हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर का अफेयर चल रहा है। बहुत दिनों से इन दोनों की रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों खुल कर अपने प्यार का इकरार भी कर चुके हैं। इन सबके बीच कई बार दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं हुई हैं। मगर, इस बात तो गजब ही हो गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्टी की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। चलिए हम आपको इस कार्ड की तस्वीर और इसमें क्या लिखा है वह बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: करीना कपूर आलिया को भाभी बनाने के लिए हैं सुपर एक्साइटेड
जो कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के शगन सेरिमनी की डिटेल्स हैं। यह कार्ड रणबीर कपूर की फैमिली की तरफ से है। इसमें नीतू कपूर और ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी का इनवीटेशन दे रहे हैं। दुल्हन की नाम की जगह आलिया भट्ट का नाम लिखा है। मगर, इसमें आलिया का नाम ही गलत लिखा हुआ है। कार्ड अंग्रेजी में है। इस कार्ड में Alia की जगह Aliya लिखा है। जोकि गलत है। वहीं आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट की जगह इस कार्ड में मुकेश भट्टी लिखा है। गलतियां यहीं खत्म नहीं होती हैं। आलिया और रणबीर की शादी की डेट 22nd की जगह 22th जनवरी लिखी है। यह भी गलत है। जाहिर है कि आलयिा और रणबीर के कार्ड में इतनी बड़ी गलतियां तो नहीं होंगी। इस तरह से इस कार्ड को फेक कहा जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: रणबीर कपूर की ऐसी 5 बातें जो हर लड़की के दिल को जीत लेती हैं
आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ब्रह्मस्त्र में साथ नजर आएंगे। यह उनकी पहली फिल्म है जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया होगा। इससे पहले आलिया भट्ट बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही थीं और रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थे। मगर, दोनों को ब्रेकअप हुआ और दोनों ही अब साथ में हैं।आलिया-रणबीर से लेकर ट्विंकल खन्ना तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने बताए अपने लकी चार्म
आपको बता दें कि दोनों की ही कई तस्वीरें साथ में सोशल मीडिया पर नजर आती रहती हैं। कोई भी फंक्शन या ईवेंट हो या फिर किसी की शादी रणबीर और आलिया साथ में ही नजर आते हैं। आलिया भट्ट को तो रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी एप्रूव कर दिया है। नीतू और अलिया भी कई बार साथ में हैंगआउट करते हुए नजर आए हैं। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि नीतू कपूर को भी इस बार रणबीर की पसंद पसंद आ गई हैं।रणबीर कपूर ने महेश भट्ट से मांगा बेटी आलिया भट्ट का हाथ! जल्द बज सकती है शहनाई
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इस नकली कार्ड ने वायरल होकर लोगों के मन में हलचल तो मचा दी है। अब देखना यह है कि दोनों की शादी का असली कार्ड कब सामने आता है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों