herzindagi
bollywood celebs superstition main

VIDEO: आलिया-रणबीर से लेकर ट्विंकल खन्ना तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने बताए अपने लकी चार्म

सोनम कपूर की फिल्म 'जोया फैक्टर' के प्रमोशन के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने लकी चार्म शेयर कर रहे हैं। एक बार आप भी देख लीजिए। 
Editorial
Updated:- 2019-09-18, 12:02 IST

सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्म Zoya Factor के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इन दिनों वो सब कुछ कर रही हैं जो उनकी फिल्म के लिए अच्छा हो सकता है। फिर चाहें खुद लकी चार्म बनना हो या फिर लाल रंग पहन कर प्रमोशन पर जाना हो, सोनम की तरफ से कुछ भी नहीं छूट रहा। दरअसल, इस फिल्म में वो भारतीय क्रिकेट टीम का लकी चार्म बनी हुई हैं। बड़े ही इंट्रेस्टिंग कॉन्सेप्ट के साथ दलकर सलमान, अंगद बेदी और सोनम कपूर ने अपनी फिल्म के प्रमोशन में जान लगा दी है।  

सोनम ने फिल्म इंडस्ट्री के अपने दोस्तों को भी इसमें जोड़ लिया है। सोनम कपूर की फिल्म के प्रमोशन के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने लकी चार्म शेयर कर चुके हैं। सभी वीडियो के जरिए ये बता रहे हैं। अब खुद ही देख लीजिए क्या शेयर किया है इन्होंने।  

इसे जरूर पढ़ें- 'हौली-हौली' गाने पर नाचते हुए निक जोनस का वीडियो हुआ वायरल, प्रियंका भी लगा रही थीं ठुमके 

रणवीर कपूर हैं नंबर 8 के दीवाने- 

रणवीर कपूर ने भी सोनम कपूर के इस लकी चार्म वाले मामले में अपना लकी चार्म शेयर किया। हालांकि, इसे उनका अंधविश्वास भी कह सकते हैं। रणवीर कपूर ने वीडियो में कहा कि उनके पास दो लकी चार्म हैं। बचपन में जब वो लाल मेल ट्रक (चिट्ठी वाला) देखते थे तो अपनी उंगलियां मोड़ लेते थे और मुंह बंद कर मन में कोई चीज़ मांगते थे। जब तक वो रोड पर तीन काली गाड़ियां नहीं देख लेते थे तब तक वो मुंह नहीं थोलते थे। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) onSep 16, 2019 at 2:24am PDT

 

इसके अलावा, उन्हें 8 अंक से बहुत प्यार है। उनकी मां का जन्मदिन 8 जुलाई को होता है और ये इन्फिनिटी का नंबर भी होता है। उन्हें 8 अंक बहुत पसंद है। 

आलिया भट्ट बात करती हैं आइने से- 

आलिया भट्ट का लकी चार्म थोड़ा अलग है। इसे भी उनके अंधविश्वास से जोड़ा जा सकता है। आलिया को कुछ भी चाहिए होता है तो वो बाथरूम में अपने आइने के सामने उसे दोहराती हैं। ऐसा वो किसी अवॉर्ड, किसी छुट्टी, किसी की सेहत आदि के लिए करती हैं। ये उनका लकी चार्म है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) onSep 16, 2019 at 3:31am PDT

 

वरुण धवन की लकी स्क्रीन-

वरुण धवन ने अपने लकी चार्म या यूं कहें कि अंधविश्वास को PVR स्क्रीन नंबर 2 से जोड़कर देखा है। वरुण का कहना है कि जब भी उनकी कोई फिल्म आती है तो वो चाहते हैं कि उस फिल्म का ट्रेलर PVR स्क्रीन नंबर 2 पर रिलीज हो और उस समय वरुण बैठकर कैरेमल पॉपकॉर्न का टब खाते हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

Thank you so much @varundvn for sharing with us your lucky charm! Aur jab Zoya ka luck tumhaare saath hai, toh jo screen chahoge woh screen lucky ho jaayegi! #WhatsYourLuckyCharm #TheZoyaFactor --- आपका बहुत बहुत धन्यावाद, @varundvn अपना लकी चार्म शेयर करने के लिए ! और जब Zoya का लक तुम्हारे साथ है , तो जो स्क्रीन चाहोगे वो स्क्रीन लकी हो जायेगी !

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) onSep 16, 2019 at 11:42pm PDT

 

अर्जुन कपूर का रिमोट कंट्रोल ऑब्सेशन-  

अर्जुन कपूर का अंधविश्वास या लकी चार्म को एक आदत से जोड़कर दिखाया। अर्जुन कपूर का कहना है कि वो अपने घर के टीवी का वॉल्यूम या फिर कार में बैठकर कोई गाना सुनना हो तो उसका वॉल्यूम सब कुछ वो EVEN Numbers (सम संख्या) में रखते हैं। इसे OCD भी कहा जा सकता है, लेकिन अर्जुन कपूर का ये विश्वास तो है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) onSep 17, 2019 at 12:40am PDT

 

 

करण जौहर का लकी चार्म है कुछ अलग-  

करण जौहर को पहले लगता था कि शब्द K उनका लकी चार्म है। पर फेल होने के बाद उन्हें लगा कि 4 लेटर की फिल्में जैसे 'कुछ कुछ होता है' आदि उनके लिए फेमस हैं फिर ये भी खत्म हो गया। पर जब सब फेल हो गया तो करण ने कहा कि जब भी वो किसी चीज़ पर दिल से भरोसा करते हैं वो उनका लकी चार्म बन जाता है। ये उनके लिए लकी चार्म है। वो दूसरों को भी यही कहते हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

Could this get any better! KJo himself has shared his lucky charm! Self belief is the true lucky charm! #WhatsYourLuckyCharm #TheZoyaFactor

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) onSep 17, 2019 at 2:30am PDT

 

इसे जरूर पढ़ें- जानें शबाना आजमी के जीवन से जुड़ी रोचक और अनकही बातें 

ट्विंकल खन्ना का लकी चार्म है एक एप-

ट्विंकल खन्ना का लकी चार्म एक एप है। हां, ये सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है, लेकिन ये बिलकुल सच है। 

 

 

 

View this post on Instagram

Thank you Mrs Funnybones, @twinklerkhanna for sharing your superstitions with us! May luck be with you. #WhatsYourLuckyCharm #TheZoyaFactor

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) onSep 17, 2019 at 4:32am PDT

 

 

उन्हें लगता है कि उनके फोन में जो कम्पस एप है जो उन्हें सही दिशा बताता है वो उनके लिए लकी चार्म है। वो बताती हैं कि जैसे ही वो लंदन गईं अपने बेटे के डॉर्म रूम में जाकर देखा कि उसका सिर सोते समय किस साइड था। वास्तु के हिसाब से उसका सिर सही साइड नहीं था तो उन्होंने उसे बदलवा दिया। ट्विंकल को वास्तु पर बहुत भरोसा है। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।