अरबाज खान से अलग होने के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की बढ़ती नजदीकियां खान 'खानदान' को लगातार खटक रही हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि सलमान खान ने बोनी कपूर की दो बड़े बजट की फिल्में करने से इंकार कर दिया है। सुत्रों के अनुसार सलमान ने उनकी घर पर भी एंट्री बैन कर दी है।
मलाइका-अर्जुन के रिश्ते से खफा सलमान खान
सलमान खान ने यह फैसला मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ते से खफा होकर लिया है। दरअसल अर्जुन कपूर पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान को पसंद करते थे, उस वक्त जब दोनों का ब्रेकअप हुआ तो सलमान खान ने रिएक्ट नहीं किया था और अर्जुन को सपोर्ट करते रहे। लेकिन अब सलमान खान अर्जुन को माफ करने के मूड में नहीं दिख रहे।
अर्जुन कपूर के एक्टर बनने के पीछे इंस्पिरेशन थे सलमान खान
अर्जुन कपूर के बॉलीवुड एक्टर बनने के पीछे क्रेडिट सलमान खान को ही जाता है। एक समय में जब अर्जुन कपूर ओवरवेट थे, तब सलमान खान ने ही उन्हें फिट होने और एक्टिंग में हाथ आजमाने की नसीहत दी थी। सलमान खान के लगातार इस्पायर करने पर अर्जुन कपूर ने वेट लॉस का अपना गोल पूरा किया और बॉलीवुड में शानदार तरीके से डेब्यू किया। लेकिन मलाइका से नजदीकियां बढ़ने के चलते सलमान खान की अर्जुन से तनातनी बढ़ने लगी थी।
Read more:साल 2018 में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे ये हॉट कपल्स
रिश्ते पर पहले भी दी थी सलमान ने वार्निंग
सलमान खान और बोनी कपूर में अच्छी दोस्ती रही है। सलमान ने बोनी कपूर की कई फिल्में की हैं, जिनमें 'वॉन्टेड' और 'नो एंट्री' जैसी फिल्में शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार बोनी कपूर ने अपने बेटे अर्जुन को मलाइका से दूर रहने के लिए समझाया भी था। बोनी ने अर्जुन से कहा था कि उन दोनों के रिलेशनशिप से सलमान के साथ उनकी दोस्ती पर असर पड़ रहा है। इसका असर पर नजर भी आने लगा है।
सलमान ने बोनी कपूर की फिल्मों से किया बैकआउट
सलमान ने बोनी कपूर की दो फिल्मों से बैकआउट कर लिया है। इनमें 'वॉन्टेड 2' और 'नो एंट्री में एंट्री' फिल्में शामिल हैं। फिल्म छोड़ने को लेकर सलमान ने रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अर्जुन कपूर और मलाइका के नजदीक आने की वजह से ही सलमान ने यह फैसला लिया है। गौरतलब है कि दोनों ही फिल्मों के पार्ट 1 में सलमान खान लीड रोल में थे और दोनों ही फिल्में अपने समय में सुपरहिट रही थीं। गौरतलब है कि पिछलों कुछ महीनों से अर्जुन कपूर और मलाइका कई बार साथ में देखे गए हैं। दोनों अक्सर डेट पर जाते हुए और पार्टी करते नजर आते हैं। हाल ही में दोनों के साथ साथ में घर खरीदने की खबर आई थी और अब लेटेस्ट खबर ये आ रही है कि दोनों जल्द ही शादी की खबर सुना सकते हैं, ऐसे में ये तनातनी जल्द खत्म नहीं होने वाली नहीं लगती। फिर भी हमारी यही दुआ है कि नए बदलावों को खान खानदान स्वीकार कर ले और बीती बातों के साथ कड़वाहटों को भुला दे।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों