Trees For Planets: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों को बेहद प्रभावकारी माना गया है। ग्रहों की दिशा और दशा का प्रभाव व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ दोनों परिणाम लाता है। वहीं, ग्रहों के दुष्प्रभाव की बात करें तो ऐसे कई उपाय हैं जो बिना एक भी पैसा खर्च किए आपको ग्रहों की कृपा दिलवा सकते हैं।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वस्त द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यूं तो ग्रहों का संबंध कई चीजों से होता है लेकिन इनमें मुख्य रूप से पेड़ों को असरदार माना जाता है। यानी कि ग्रह के मुताबिक अगर पेड़ लगाए जाएं तो इससे ग्रहों द्वारा शुभ परिणाम मिलने लग जाते हैं और ग्रहों की कृपा बरसती है।
सूर्य को न सिर्फ ब्रह्मांड की ऊर्जा का स्रोत माना जाता है बल्कि ग्रहों में इनका स्थान सबसे पहले आता है। ज्योतिष के अनुसार, अगर सफेद मदार का वृक्ष लगाया जाए तो इससे सूर्य (सूर्य देव की आरती) की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में मान-सम्मान बढ़ता है।
इसे जरूर पढ़ें:13 जनवरी को होने वाले हैं मंगल मार्गी, इन सुखों का लाभ उठा सकते हैं नवदंपत्ति
चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। चंद्रमा का उच्च स्थान पर होना मन को दृढ़ बनाता है तो उसका नीच स्थान पर होना मन को चंचल। चंचल मन से जीवन में कभी भी सफलता प्राप्त नहीं हो सकती है। ऐसे में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए पलाश का पेड़ लगाना चाहिए।
बुध का शुभ स्थिति में होना व्यक्ति को वाणी से मजबूत बनाता है। व्यक्ति की वाणी यानी कि उसके बोलने का प्रभाव सभी पर पड़ता है। साथ ही, तीव्र बुद्धि के लिए भी बुध ही जिम्मेदार हैं। ऐसे में बुध को मजबूत बनाए रखना जरूरी है और इसके लिए अपामार्ग का वृक्ष लगाना शुभ माना जाता है।
मंगल को क्रोध, शौर्य, साहस, शक्ति आदि का भी प्रतीक है। ऐसे में मंगल को मजबूत बनाए रखने के लिए खदिर या शिशिर का पेड़ लगाना और उसकी पूजा करना बेहद फलदायी माना जाता है।
गुरु से ही ज्ञान का संचार होता है। ऐसे में गुरु का स्थान शुभ बनाए रखने के लिए न सिर्फ पीपल का पेड़ लगाना चाहिए बल्कि पीपल के पेड़ की रोजाना पूजा, परिक्रमा आदि भी करनी चाहिए। इससे गुरु यानी कि बृहस्पति (कैसे हुई बृहस्पति की उत्पत्ति) की कृपा बरसती रहती है।
शुक्र ग्रह को विवाह और वैवाहिक जीवन के कारक के रूप में जाना जाता है। शुक्र के शुभ होने पर व्यक्ति को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। ऐसे में शुक्र को मजबूत रखने के लिए गूलर के पेड़ की पूजा और उससे जुड़े उपाय करने चाहिए।
शनि देव को दुख, दरिद्रता, आनादर, मृत्यु आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शनिदेव (शनिदेव के वाहनों का रहस्य) को प्रसन्न रखने के लिए सबसे सरल मार्ग है शमी के पेड़ को लगाना और उसकी रोजाना पूजा करना। इससे शनि कृपा हमेशा शुभ परिणाम लाएगी।
इसे जरूर पढ़ें:जब 1000 श्राद्धों से भी नहीं मिली थी धुंधकारी प्रेत को मुक्ति, इस पाठ ने किया था कल्याण
यात्रा, समाज एवं जाती का कारक माने जाने वाले राहु को मजबूत बनाए रखने के लिए चंदन का पेड़ लगाना उत्तम माना जाता है। इससे राहु द्वारा मिल रहे कष्ट या उससे उत्पन्न बढाएं दूर हो जाती हैं।
केतु को ज्योतिष में अकाल मृत्यु और बीमरी का कारक माना गया है। ऐसे में केतु की कृपा पाने के लिए और उसे मजबूत बनाए रखने के लिए कुश का वृक्ष लाना सर्वोच्च और शुभ फलदायी माना जाता है।
तो ये थे वो पेड़ जिन्हें लगाने से ग्रहों का क्रोध शांत हो सकता है और उनकी कृपा आपको प्राप्त हो सकती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।