
Meen Dainik Rashifal, 27 जनवरी 2026: आज का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए साहस और इच्छापूर्ति का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे भाव में उच्च के होकर बैठे हैं। यह स्थिति आपके आत्मविश्वास को आसमान पर ले जाएगी। आज आप जो भी बोलेंगी, लोग उसे ध्यान से सुनेंगे। आज ग्याहरवें भाव लाभ स्थान में सूर्य, बुध, शुक्र और उच्च के मंगल का 'महा-योग' बना हुआ है। इसका मतलब है कि आज आपकी मेहनत का फल आपको लाभ के रूप में तुरंत मिलेगा। आज छोटे भाई-बहनों और दोस्तों का सहयोग आपके लिए लकी साबित होगा। आज सोशल मीडिया या संचार के माध्यम से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?
प्रेम जीवन में आज मीन राशि की महिलाओं को ओपेन्नेस महसूस होगा।तीसरा भाव कम्युनिकेशन का है, इसलिए आज आप अपने दिल की बात बेझिझक कह पाएंगी। अगर आप किसी को पसंद करती हैं, तो आज प्रपोज करने के लिए दिन बहुत शुभ है उच्च का चंद्रमा हां में जवाब दिला सकता है। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन शार्ट ट्रिप या लॉन्ग ड्राइव का है। आज ग्याहरवा भाव के ग्रहों के कारण आज आप पार्टनर के साथ किसी पार्टी या समारोह में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहेंगी।
उपाय: आज भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी को पीले और लाल फूलों की माला एक साथ अर्पित करें।
कामकाज के मामले में आज का दिन मार्केटिंग और मीडिया वालों के लिए बहुत अच्छा है। तीसरा भाव लेखन, मीडिया और कम्युनिकेशन का है। अगर आप राइटर, जर्नलिस्ट, सेल्स या मार्केटिंग में हैं, तो आज आपके काम की चारों तरफ वाहवाही होगी। आज ग्याहरवें भाव में बैठे उच्च के मंगल आपको बड़े क्लाइंट्स से डील करने की ताकत देंगे। आज आपकी नेटवर्किंग इतनी मजबूत होगी कि आपको नए काम मांगने नहीं पड़ेंगे, काम खुद चलकर आपके पास आएगा।
उपाय: आज अपने सीधे हाथ की कलाई पर पीला रेशमी धागा बांधें और काम शुरू करने से पहले उस पर हल्दी का तिलक लगाएं।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन महा-धन लाभ का है। ग्याहरवां भाव इनकम का है और वहां 4 ग्रह बैठे हैं, जिनमें धनेश मंगल भी उच्च का है। आज पैसों की अच्छी स्थिति बन सकती है। रुका हुआ बोनस, पुराना एरियर या किसी दोस्त से उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। आज आप अपने शौक और गैजेट्स पर पैसा खर्च करेंगी। आज किया गया कोई भी कमर्शियल एग्रीमेंट भविष्य में बड़ा फायदा देगा।
उपाय: आज शाम को पान के पत्ते पर एक बताशा और दो लौंग रखकर हनुमान जी को चढ़ाएं।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज मीन राशि की महिलाओं को कंधों और गले का ध्यान रखना होगा। तीसरा भाव गले और कंधों का होता है। आज ज्यादा देर तक टाइपिंग करने या फोन पर बात करने से गर्दन में दर्द सर्वाइकल हो सकता है।आज ग्याहरवां भाव के ग्रह कान में भी समस्या दे सकते हैं। उच्च का चंद्रमा मानसिक रूप से आपको बहुत मजबूत और प्रसन्न रखेगा।
उपाय: आज सुबह नहाने के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं और उस जल में कुशा डाल लें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।