October Born Personality: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जन्म दिन, नक्षत्र, समय के साथ जन्म महीने का हमारे व्यक्तित्व पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। लोगों के स्वभाव के लिए उनके जन्म का महीना भी जिम्मेदार होता है।
हर एक महीने के लोगों की अलग विशेषताएं होती हैं और लोग उन्हीं के अनुसार जीवन में आगे बढ़ते हैं। जब बात अक्टूबर में पैदा हुए लोगों की हो तो उनमें एक जादुई आकर्षण होता है और वो कर्तव्यनिष्ठ होते हैं। हर कोई उनसे बात करना चाहता है और उनसे दोस्ती रखना चाहता है।
वे शाही जीवन जीने में विश्वास करते हैं और पैसों की फ़िक्र किए बगैर ही आगे बढ़ते जाते हैं। आइए माय पंडित के सीईओ कल्पेश शाह और विशेषज्ञ ज्योतिषियों की उनकी टीम से जानें अक्टूबर में पैदा हुए लोगों की पर्सनैलिटी कैसी होती है।
अक्टूबर में पैदा हुए लोगों का जीवन बेहद आकर्षक होता है। उनका व्यक्तित्व करिश्माई होता है। वे किसी का भी दिल आसानी से जीत लेते हैं। ये लोग अक्सर लोगों पर अपना प्रभाव तुरंत जमा लेते हैं।
अक्टूबर में जन्में लोग किसी भी जगह पर अपने आकर्षण से खुद ही पहचाने जाते हैं। उनका अंदाज सकारात्मक होता है, लेकिन कई बार वे अपने आगे किसी को भी कुछ नहीं समझते हैं। यदि कोई उनसे आगे निकलता है, तो उससे उन्हें ईर्ष्या भी होने लगती है। लेकिन दूसरी तरफ ये लोग जल्दी ही दुर्भावना दूर भी कर लेते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Monthly Horoscope: अक्टूबर के महीने में किन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें राशिफल
अक्टूबर में पैदा हुए लोग सच्चे प्रेमी होते हैं। उन पर शुक्र और बुध दोनों का असर होता है, इसलिए उनकी वाणी मधुर होती है और उनका प्रेम सच्चा होता है। ये लोग प्रेम में कभी भी किसी को धोखा नहीं देते हैं और ना ही उन्हें कभी धोखा खाना पसंद होता है।
वे अपनी बात में स्पष्टता रखते हैं, अपने रिश्ते में विश्वसनीयता रखते हैं और अपने पार्टनर से भी यही उम्मीद करते हैं।
अक्टूबर में पैदा हुए लोगों की सबसे अच्छी बात ये होती है कि इनका अपनी भावनाओं पर पूरी तरह से नियंत्रण होता है। ये लोग अपने व्यवहार में बेहद संतुलित होते हैं। यदि दो लोग इनके पास अपने विवाद को लेकर पहुंचते हैं, तो वे कभी भी किसी एक का पक्ष नहीं लेते हैं, बल्कि ईमानदारी से व्यवहार करते हैं और एक संतुलित निर्णय सुनाते हैं। यही इनके व्यक्तित्व की सबसे अच्छी बात होती है, इसलिए लोग कभी भी इनकी बात का बुरा नहीं मानते हैं।(सितंबर के जन्में लोगों का स्वभाव )
अक्टूबर में पैदा हुए लोग स्वभाव से बहुत ज्यादा खर्चीले होते हैं। उन्हें नई गाड़ी, कपड़े, परफ्यूम आदि का बेहद शौक होता है और वे घूमने के काफी शौकीन होते हैं। उन्हें छोटी चीजें आकर्षित नहीं करती हैं, वे हमेशा भव्य और महंगी चीजों की ओर आकर्षित होते हैं। ये लोग लग्जरी में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। ये बुद्धिमान और बिजनेस माइंडेड लोगों की कंपनी पसंद करते हैं। हालांकि कई बार ये लोग अच्छी लाइफ में इतना मगन हो जाते हैं कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में अंतर तक नहीं कर पाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Monthly Numerology: भाग्यांक अनुसार अक्टूबर के महीने का भविष्यफल जानें
अक्टूबर में जन्में लोग मिले-जुले स्वभाव के होते हैं और लोगों के बीच अपनी अलग पहचान रखते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।