October Horoscope 2022: हम सभी अपने भविष्य की जानकारी लेना चाहते हैं, लेकिन ये जान पाना कठिन होता है कि आने वाला समय कैसा होगा। समय हमेशा अनुकूल रहे ऐसा जरूरी नहीं है, लेकिन प्रतिकूल समय की पहले से जानकारी भविष्य के लिए सचेत कर सकती है।
वास्तव में आने वाले समय की जानकारी हमें ज्योतिष से मिल सकती है। अगर आप भी अपनी राशि के अनुसार अक्टूबर महीने के राशिफल की जानकारी लेना चाहते हैं तो ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से इस महीने का राशिफल जानें।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कई मायनों में सकारात्मक रहने की संभावना है। हालांकि आपका वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। अक्टूबर का महीना करियर (करियर होरोस्कोप 2022) के दृष्टिकोण से भी अच्छा होगा।
मेष राशि के वह जातक जो नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें लाभ हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिसका सकारात्मक प्रभाव आपके कार्यक्षेत्रमें देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अक्टूबर का महीना मेष राशि के जातकों के लिए सुखद रहेगा।
वृषभ राशि
अक्टूबर का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा होगा। शिक्षा के लिहाज से यह महीना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
प्रेम जीवन सुखद रहने की संभावना है और जीवनसाथी के साथ संबंध और भी मजबूत हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आपको सजग रहने की आवश्यकता है। वृषभ राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना करियर के दृष्टिकोण से बेहतर रहने की उम्मीद है।
इसे जरूर पढ़ें: Compatibility Test: वृषभ राशि के लोगों के कैसे होते हैं आपसी रिश्ते? टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। करियर के दृष्टिकोण से इस महीने अच्छे फल मिलने के योग हैं। आपके लिए आर्थिक जीवन के लिहाज से थोड़ा परेशानियों भरा समयरह सकता है।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह आपके जीवन में मिश्रित फल देने वाला समय सिद्ध हो सकता है। पारिवारिक जीवन के लिहाज से अक्टूबर का महीना थोड़ा परेशानियों भरा रह सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रह सकता है। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना कर्क राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहने की उम्मीद है।
करियर के दृष्टिकोण से कर्क राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम देने वाला समय हो सकता है। आर्थिक जीवन के दृष्टिकोण से यह महीना कर्क राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने की संभावना है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अक्टूबर का महीना आपकेलिए सकारात्मक रहने की उम्मीद है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना अनुकूल रह सकता है। इस महीने शिक्षा के क्षेत्र में भी आप बेहतर प्रदर्शन करते नजर आ सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर इस महीने सिंह राशि के जातकों को सजग रहने की जरूरत है।
स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या होने पर चिकित्सीय सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए इस महीने पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इस अवधि में आपकी आमदनी में बढ़ोतरी की संभावना है और आपकी तनख्वाह में भी वृद्धि के संकेत मिलते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रह सकता है। प्रेम जीवन में भी आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर के लिहाज से देखा जाए तो अक्टूबर का महीना कन्या राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहने की संभावना है।
कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक जीवन मिश्रित अनुभवों से भरा रह सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो अक्टूबर के महीने में कुछ पारिवारिक समस्याएं हो सकती हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले परिवार के सभी सदस्यों की सहमति अवश्य लें अन्यथा समस्या और भी बढ़ सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को अक्टूबर के महीने में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मिश्रित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस महीने आप अपने वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना कर सकते हैं। करियर के दृष्टिकोण से तुला राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना सकारात्मक रहेगा।
आर्थिक जीवन के लिहाज से तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना मिश्रित अनुभवों वाला रह सकता है। किसी मांगलिक कार्य में धन खर्च कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना सुखद रहने की संभावना है। करियर के लिहाज से वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आगे का समय बेहतर रहने की संभावना है।
विदेश से जुड़ा व्यापार जैसे कि आयात-निर्यात, स्टॉक मार्केट आदि करने वाले जातकों के लिए अनुकूल समय है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कठिनाइयों से भरा हो सकता है। इस महीने आप अपने परिवार का माहौल सुखद बनाए रखेंगे।
इसे जरूर पढ़ें: अगर आपकी राशि वृश्चिक है तो ज्योतिष के अनुसार अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानें
धनु राशि
अक्टूबर का महीना धनु राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहने की संभावना है। धनु राशि के वह जातक जो लंबे समय से नई और अच्छी नौकरी की तलाश में है उन्हें नौकरी मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन के लिहाज से अक्टूबर का महीना धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने की संभावना है।
परिवार में शांति का माहौल बना रह सकता है। साथ ही इस दौरान परिवार में लंबे समय से चले आ रहे किसी विवाद को भी घर के सदस्य आपस में सुलझाने में सफल होंगे।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना अच्छा रहने की उम्मीद है। करियर के दृष्टिकोण से अक्टूबर का महीना परेशानियों भरा रह सकता है। आर्थिक जीवन के दृष्टिकोण से मिला जुला समय आने वाला है।
इस महीने आपकी आय में वृद्धि हो सकती है लेकिन उसके साथ ही आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि आर्थिक लाभ होने पर आप धन को व्यर्थ की चीजों में खर्च करने से बचें और इसे भविष्य के संभावित बुरे समय के लिए जमा करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन के लिहाज से मकर राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना अच्छा रहने की संभावना है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना सकारात्मक रहने की संभावना है। करियर के दृष्टिकोण से कुंभ राशि के जातकोंके लिए अच्छा समय है। अक्टूबर का महीना आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मिश्रित परिणाम देने वाला है।
प्रेम व वैवाहिक जीवन के लिहाज से कुंभ राशि के जातकों के लिए समय सुखद रहने की संभावना है। पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से अक्टूबर का महीना आपके लिए सकारात्मक रहने की उम्मीद है। आप परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मीन राशि
अक्टूबर का महीना मीन राशि के जातकों के लिए परेशानियों भरा सिद्ध हो सकता है। इस महीने आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आपको आर्थिक तौर पर फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी जाती है।
करियर के लिहाज से अक्टूबर का महीना मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने की संभावना है। आर्थिक जीवन के लिहाज से मिलाजुला समय रहने की संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से मीन राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है।
सभी राशियों के लिए अक्टूबर का महीना मिले जुले प्रभाव लेकर आने वाला है, किसी भी समस्या से परेशान होने के बजाय शांति पूर्वक आगे की योजनाएं बनाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: pixabay.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों