herzindagi
taurus and taurus compatibility by jeevika sharma

Compatibility Test: वृषभ राशि के लोगों के कैसे होते हैं आपसी रिश्ते? टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें

अगर आपकी राशि वृषभ है तो अपनी ही राशि के अन्य लोगों के साथ आपके संबंध कैसे हो सकते हैं, यहां विस्तार से जानें। 
Editorial
Updated:- 2022-09-13, 19:20 IST

सभी राशियां एक दूसरे के साथ अलग तरह के संबंध रखती हैं। जहां एक राशि दूसरी पर कभी हावी हो सकती है, वहीं किसी राशि के लोग दूसरे के साथ मधुर रिश्ता भी रख सकते हैं। स्वभाव की बात की जाए तो कुछ राशि के लोग मिलनसार होते हैं और कुछ अंतर्मुखी।

जब बात कोई भी रिश्ता बनाने की आती है तो ऐसा जरूरी नहीं है कि हर कोई किसी भी राशि के साथ अपने संबंधों को अच्छा बना सके।

कुछ टैरो कार्ड रीडिंग से आप अपनी राशि का दूसरी राशि के साथ रिश्ता तय कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से हम मेष राशि का अन्य राशियों के साथ कैसा संबंध होता है, इस बात की जानकारी दे रहे थे। उसी क्रम में टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा वृषभ राशि का वृषभ के साथ कैसा रिश्ता होता है इस बारे में यहां विस्तार से बता रही हैं।

वृषभ राशि का स्वभाव

taurus zodiac personality

वृषभ राशि के लोग स्वभाव से स्वतंत्र, जिद्दी, घमंडी, आत्मसंयमी, मेहनती, बातूनी और महत्वाकांक्षी होते हैं। वे हमेशा खुद को दूसरों से ऊपर रखते हैं और पारिवारिक मामलों में वो हमेशा अपने परिवार को प्राथमिकता देते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें कैसा होता है वृषभ राशि के लोगों का स्वभाव और उनकी लव लाइफ

वृषभ राशि की वृषभ के साथ अनुकूलता

जब बात वृषभ राशि के लोगों की उनकी ही राशि के साथ रिश्तों की आती है तब ये लोग एक मित्र, पार्टनर, पेरेंट्स और ऑफिस में बॉस और एम्प्लॉई की तरह आपस में मिले-जुले रिश्ते रखते हैं। आइए इनके रिश्ते की अनुकूलता को विस्तार से जानें।

मित्र के रूप में वृषभ राशि वालों का आपसी रिश्ता

taurus and taurus compatibility as a friend

वृषभ राशि वाले एक मित्र के रूप में वृषभ राशि के साथ अच्छे संबंध में हो सकते हैं। ये एक दूसरे के साथ दोस्तों के रूप में बहुत समानता और बहुत सारे मतभेद रखते हैं। वे कभी एक-दूसरे का समर्थन करते हैं तो आपस में घंटों तक बात कर सकते हैं, लेकिन साथ ही अगर उन्हें दूसरे में थोड़ा सा भी व्यक्तित्व परिवर्तन महसूस होता है, तो वे इसे बदलने के लिए उनका सामना करते हैं और अनदेखा भी कर सकते हैं। यही नहीं ये आपस में दूरी भी बनाए रख सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: मेष राशि का वृषभ राशि के साथ कैसा होता है रिश्ता, टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें


एक पार्टनर के रूप में वृषभ राशि वालों का आपसी रिश्ता

वृषभ राशि की इसी राशि के लोगों के साथ अच्छी संगतता हो सकती है। उनके बीच अच्छी स्तरीय समझ होती है। वृषभ राशि (वृषभ राशि के लोग कैसे चुनें पार्टनर) की महिलाएं इसी राशि के पुरुषों पर हावी हो सकती हैं, जबकि वृषभ पुरुष आज्ञाकारी और शांत होते हैं। यदि जीवन साथी के रूप में बात करें तो वृषभ राशि के पुरुषों और वृषभ राशि की महिलाओं के बीच का समीकरण हमेशा अच्छा रहता है। साथ ही, वे दोनों पहले परिवार को प्राथमिकता देंगे और अपने बंधन को मजबूत बनाने के प्रयास करेंगे।

माता-पिता और बच्चे के रूप में वृषभ राशि वालों का आपसी रिश्ता

taurus and taurus as parents compatibility

माता-पिता या बच्चे के रूप में वृषभ राशिकी वृषभ के साथ औसत अनुकूलता हो सकती है। एक बच्चे के रूप में वृषभ आज्ञाकारी हो सकते हैं और माता-पिता की बात सुनते हैं और उनकी बातों का पालन भी करते हैं। लेकिन एक माता-पिता के रूप में वृषभ सख्त और हावी होगा जो कि हो सकता है, जिसकी वजह से पेरेंट्स और बच्चों में कभी-कभी वाद विवाद भी हो जाते हैं।

बॉस और एम्प्लॉई के रूप में वृषभ राशि वालों का आपसी रिश्ता

वृषभ राशि के साथ बॉस और एम्प्लॉई के रूप में संबंध अच्छे हो सकते हैं। वृषभ राशि का बॉस हमेशा एम्प्लॉई से जबरदस्ती काम करवाता है। दूसरी ओर वृषभ राशि के एम्प्लॉई जो कहते हैं उसका पालन कर रहे होंगे, लेकिन वे वहां भी विचार साझा कर सकते हैं, जिसे बॉस ध्यान में रख सकता है और यदि नहीं, तो दोनों के बीच तर्क या शीत युद्ध भी हो सकता है।

वृषभ राशि के दो लोग आपस में मिले -जुले रिश्ते रखते हैं जहां एक पार्टनर के रूप में ये अच्छे हो सकते हैं, वहीं बॉस और एम्प्लॉई के रूप में ये थोड़े कठोर भी हो सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।