
Taurus Weekly Horoscope: वृषभ राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह करियर और प्रतिष्ठा का है। सप्ताह की शुरुआत 16 फरवरी को चंद्रमा के मकर राशि में होने से होगी, जहां वो उच्च के मंगल के साथ चंद्र-मंगल लक्ष्मी योग बनाएंगे। 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या है और चंद्रमा कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। 19 फरवरी को चंद्रमा मीन राशि में और 21 फरवरी से मेष राशि में रहेंगे।
इस सप्ताह आपके दशम भाव कर्म और पिता का भाव में कुम्भ राशि के अंदर सूर्य, चंद्रमा, बुध, शुक्र और राहु का पंचग्रही योग हो रहा है। यह स्थिति कामकाजी महिलाओं के लिए राजयोग समान है। भाग्य भाव में उच्च के मंगल आपको लंबी यात्राएं करा सकते हैं। शनि देव ग्यारहवें भाव में मीन राशि में और गुरु दूसरे भाव में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से इस सप्ताह वृषभ राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल बता रहे हैं-
वृषभ राशि की महिलाओं के लिए ये सप्ताह प्रेम संबंधों में हाई प्रोफाइल स्टेटस और व्यस्तता लेकर आएगा। 16 फरवरी को नवम भाव में उच्च के मंगल और चंद्रमा की युति आपके पति या पार्टनर का भाग्य चमकाएगी। आप उनके साथ किसी धार्मिक यात्रा या लॉन्ग ड्राइव पर जा सकती हैं। 17 और 18 फरवरी को दशम भाव में पंचग्रही योग और अमावस्या के कारण आप काम में इतनी व्यस्त रहेंगी कि लव लाइफ के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। कार्यक्षेत्र पर ही किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से अट्रैक्शन बढ़ सकता है। सिंगल महिलाओं को ऑफिस रोमांस का प्रस्ताव मिल सकता है। 19 और 20 फरवरी को ग्यारहवें भाव में शनि-चंद्रमा की युति रिश्तों में गहराई और स्थिरता लाएगी। 21 फरवरी को बारहवें भाव का चंद्रमा बेडरूम में थोड़ी नीरसता या पति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता दे सकता है।
उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं और सफेद बर्फी का भोग लगाएं।

करियर के लिहाज से ये सप्ताह आपके लिए लाइफ चेंजिंग साबित हो सकता है। 17 फरवरी को दशम भाव में 5 ग्रहों का मिलन आपको कार्यक्षेत्र में पावर और अथॉरिटी देगा। अगर आप प्रमोशन का इंतजार कर रही थीं, तो इस हफ्ते वह लेटर आपके हाथ में होगा। सरकारी नौकरी, पॉलिटिक्स या मैनेजमेंट से जुड़ी महिलाओं का रुतबा सातवें आसमान पर होगा। 16 फरवरी को भाग्य भाव में उच्च का मंगल रुके हुए कामों को रफ्तार देगा। विदेश यात्रा या वीजा से जुड़े काम बनेंगे। 19 और 20 फरवरी को ग्यारहवें भाव में शनि और चंद्रमा की युति आपकी मेहनत का पूरा फल दिलाएगी। बड़े भाई-बहनों या सीनियर अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो महिलाएं अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहती हैं, उनके लिए 17 फरवरी की अमावस्या के बाद का समय सबसे शुभ है।
यह भी पढ़ें- Vastu Upay: मनी प्लांट लगाने के बाद रुक गए सारे काम? जानें, आखिर क्या गलती कर रहे हैं आप
उपाय: अमावस्या की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 7 परिक्रमा करें।
आर्थिक मामलों में यह सप्ताह इन्वेस्टमेंट का है। ग्यारहवें भाव में शनि की स्थिति और दशम भाव में ग्रहों की स्तिथि आपकी आय को स्थिर और मजबूत बना रहा है। 16 फरवरी को भाग्य के सहयोग से अचानक धन लाभ हो सकता है। 17 और 18 फरवरी को कार्यक्षेत्र में बोनस, इन्सेंटिव या वेतन वृद्धि की खबर मिल सकती है। 19 और 20 फरवरी को ग्यारहवें भाव में चंद्रमा और शनि की युति शेयर मार्केट, कमोडिटी या प्रॉपर्टी से जुड़े इन्वेस्ट में बड़ा मुनाफा दिला सकती है। लेकिन सावधान रहें, 21 फरवरी को चंद्रमा के बारहवें भाव में जाते ही खर्चों की बाढ़ आ सकती है। कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खराब होने या यात्रा पर अचानक पैसा खर्च हो सकता है।
उपाय: बुधवार को किन्नरों को हरी चूड़ियां दान करें और उनसे एक सिक्का मांगकर अपने पर्स में रखें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से वृषभ राशि की महिलाओं को वर्कलोड और पैरों का ध्यान रखना होगा। दशम भाव में भारी ग्रहों का दबाव आपको मानसिक रूप से थका सकता है। बर्नआउट से बचने के लिए बीच-बीच में ब्रेक लें। 16 फरवरी को उच्च के मंगल के कारण शरीर में गर्मी या पित्त बढ़ सकता है। 19 और 20 फरवरी को ग्यारहवें भाव में शनि-चंद्रमा के कारण घुटनों में दर्द, पिंडलियों में ऐंठन या वात रोग परेशान कर सकते हैं। 21 फरवरी को बारहवें भाव का चंद्रमा नींद न आने की समस्या और आंखों में दर्द दे सकता है। मेडिटेशन और पर्याप्त नींद लेना इस हफ्ते आपकी सबसे बड़ी दवाई होगी।
यह भी पढ़ें- Shukra Pradosh Ke Upay: शुक्र प्रदोष पर जरूर करें ये उपाय, धन की कमी हो जाएगी दूर
उपाय: शनिवार को किसी अपंग व्यक्ति को भोजन कराएं और शनि देव के मंत्र ऊं शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।