Sun Feb 15, 2026 | Updated 11:53 AM IST
Taurus daily horoscope women

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 31 January 2026: भावनात्मक संतुलन और धैर्य से खुलेगा उन्नति का मार्ग, राशिफल पढ़ें और जानें वृषभ राशि की महिलाओं का दिन कैसा रहेगा

आज का वृषभ राशिफल 31 जनवरी 2026 वृष राशि की महिलाओं के लिए भावनात्मक संतुलन, धैर्य और सौंदर्य से जुड़ा खास दिन दर्शाता है। प्रेम जीवन में भरोसे की परीक्षा होगी, करियर में मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक मामलों में बचत पर फोकस रहेगा। सेहत में गले और थायराइड का ध्यान जरूरी है। जानिए प्रेम, करियर, धन, स्वास्थ्य और उपायों के साथ पूरा दैनिक वृषभ राशिफल।
Editorial
Updated:- 2026-01-31, 08:18 IST

Taurus Horoscope Today, 31 January 2026 वृष राशि की महिलाओं के लिए 31 जनवरी, शनिवार का दिन बैलेंस बनाने और एस्थेटिक्स का रहेगा। आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं, लेकिन आज शनिवार होने के कारण आप लक्ज़री के साथ-साथ डिसिप्लिन का भी पालन करेंगी। आज आप घर की साज-सज्जा को लेकर बहुत संजीदा रहेंगी, लेकिन फालतू खर्च करने के बजाय पुरानी चीजों को ही नया रूप देने की कोशिश करेंगी। आज आपका मन शांत और स्थिर रहेगा, जिससे आप किसी भी घरेलू विवाद को बड़ी आसानी और परिपक्वता से सुलझा लेंगी।

आज वृष राशि का प्रेम राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

वृष राशि की महिलाओं के लिए आज प्रेम जीवन में ट्रस्ट की परीक्षा हो सकती है। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन एक-दूसरे का सपोर्ट बनने का है। अगर पति किसी तनाव में हैं, तो आज आपकी मीठी बातें और स्वादिष्ट भोजन उनका तनाव दूर कर देगा। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं के लिए आज का दिन स्लो रोमांस का है। आज रिश्ते में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें । सिंगल महिलाओं के लिए आज किसी पारिवारिक समारोह में विवाह का प्रपोसल आ सकता है, जो काफी अच्छा साबित होगा।

उपाय: आज किसी सुहागन महिला को हरी चूड़ियां भेंट करें।

आज वृष राशि का करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope Today)

करियर के मामलो पर वृष राशि की महिलाएं आज अपनी डेटर्मिनेशन के लिए जानी जाएंगी। शनिवार का दिन सुस्त हो सकता है, लेकिन आप अपनी धीमी मगर लगातार गति से सारे काम निपटा लेंगी। अगर आप बैंकिंग, आर्ट, ज्वेलरी डिजाइनिंग या एग्रीकल्चर से जुड़ी हैं, तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। आज बॉस आपके काम को देखकर खुश होंगे। आज ऑफिस गॉसिप से दूर रहकर आप अपनी प्रतिष्ठा बचाए रखेंगी।

More For You

उपाय: आज कार्यस्थल की दराज में एक चांदी का सिक्का रखें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Taurus women

आज वृष राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से वृष राशि की महिलाएं आज का दिन ठीक थक ही रहने वाला है आज आपका ध्यान कमाई से ज्यादा सेविंग्स पर रहेगा। आप अपनी अलमारी या लॉकर को व्यवस्थित करते समय कोई भूला-बिसरा पैसा पा सकती हैं। शनि के प्रभाव से आज आप जमीन-जायदाद में इन्वेस्ट करने की योजना बना सकती हैं, जो भविष्य में फायदेमंद सावित सकता है। आज उधार लेने-देने से पूरी तरह बचें।

उपाय: आज शाम को घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाएं।

आज वृष राशि की सेहत (Taurus Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में वृष राशि की महिलाओं को आज अपने गले और थायराइड का ध्यान रखना चाहिए। मौसम के बदलाव से गले में खराश या आवाज बैठ सकती है। गुनगुने पानी का सेवन करें। इसके अलावा, आज ज्यादा भारी भोजन करने से बचें, क्योंकि सुस्ती आपको घेर सकती है। आज के दिन आप पहले से अच्छा ही महसूस करेंगी।

उपाय: आज सफेद गाय को रोटी पर थोड़ा सा गुड़ रखकर खिलाएं।

यह मासिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;