Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:42 AM IST
meen saptahik rashifal 09 to 15 february

Meen Saptahik Rashifal 09-15 February: सप्ताह की शुरुआत में चमकेगी किस्मत और होगी पैसों की बारिश, लेकिन 13 तारीख के बाद; जानें साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि की महिलाओं के लिए 9-15 फरवरी का सप्ताह मिलाजुला रहेगा। शुरुआत में करियर, धन और प्रेम में सफलता मिलेगी, खासकर 13 फरवरी तक। हालांकि, 13 फरवरी के बाद सूर्य-राहु की युति से खर्च बढ़ सकते हैं, आंखों की समस्या और रिश्तों में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और ज्योतिषीय उपाय अपनाएं।
Editorial
Updated:- 2026-02-06, 17:15 IST

Pisces Weekly Horoscope : मीन राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह  सपने सच होने और  सावधानी बरतने दोनों का मिश्रण है। सप्ताह के  फर्स्ट  हाफ  बहुत ही शानदार है, जबकि  सेकंड  हाफ  में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। चंद्रमा की शुरुआत 09 फरवरी को वृश्चिक राशि  में होने से होगी, जहाँ चंद्रमा  नीच अवस्था में रहेंगे। 12 फरवरी को चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेंगे। 14 और 15 फरवरी को चंद्रमा मकर राशि  में रहेंगे। इस सप्ताह की सबसे बड़ी घटना 13 फरवरी को होगी, जब सूर्य मकर राशि से निकलकर कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। 13 तारीख तक ग्यारहवें भाव में सूर्य, उच्च के मंगल, शुक्र और बुध का चतुर्ग्रह योग आपको मालामाल बनाएगा। 13 के बाद सूर्य का बारहवें भाव में जाना और राहु से मिलना  ग्रहण दोष बनाएगा, जो खर्च और आंखों की समस्या दे सकता है। शनि देव आपके लग्न  में और गुरु चौथे भाव में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह मीन राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल। 

मीन राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

मीन राशि की महिलाओं के लिए सप्ताह की शुरुआत भाग्य के सहारे चलने वाली है। नवम भाव में नीच का चंद्रमा होने से आप थोड़ी भावुक रहेंगी, लेकिन पति का पूरा साथ मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा या तीर्थ दर्शन का प्लान बन सकता है। ग्यारहवें भाव में शुक्र और मंगल की युति आपके सोशल सर्कल को बहुत बड़ा बना रही है; आप पार्टियों की शान बनेंगी। 12 और 13 फरवरी को जब चंद्रमा दशम भाव में होगा, तो कामकाज की व्यस्तता के चलते लव लाइफ थोड़ी पीछे छूट सकती है। 13 फरवरी के बाद सूर्य और राहु की युति बारहवें भाव में होने से बेडरूम में तनाव या पति से दूरी महसूस हो सकती है। इस समय कोई भी गुप्त बात बाहर आ सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। 14-15 फरवरी को ग्यारहवें भाव का चंद्रमा दोस्तों के साथ मस्ती और आनंद लेकर आएगा।
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं।

मीन राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के लिहाज से 13 फरवरी तक का समय आपके लिए गोल्डन पीरियड है। ग्यारहवें भाव में चार ग्रहों का योग और उच्च का मंगल आपको प्रमोशन, नई जॉब का ऑफर या सैलरी बढ़ने की खुशखबरी दे सकता है। आपके सीनियर आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, तो 12 तारीख तक कर लें। 12 और 13 फरवरी को दशम भाव का चंद्रमा आपको वर्कप्लेस पर लीडरशिप का रोल देगा। 13 फरवरी के बाद सूर्य का बारहवें भाव में जाना ऑफिस पॉलिटिक्स का इशारा कर रहा है। आपके विरोधी आपकी इमेज खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। जो महिलाएं एमएनसी अस्पताल या विदेश से जुड़े काम में हैं, उनके लिए सूर्य का यह गोचर बहुत लाभकारी रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक अपनी नाभि और जीभ पर लगाएं, इससे गुरु ग्रह मजबूत होगा और मान-सम्मान बना रहेगा।

More For You

rashifal

मीन राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक मामले पर यह सप्ताह रोलर कोस्टर जैसा रहेगा। 09 से 13 फरवरी के बीच ग्यारहवें भाव में ग्रहों का संयोग आपको एक साथ कई स्रोतों से धन दिलाएगा। रुका हुआ पैसा, बोनस या लॉटरी जैसा लाभ मिल सकता है। शेयर मार्किट में इन्वेस्मेंट के लिए यह समय उत्तम है। लेकिन, 13 फरवरी के बाद स्थिति पलट सकती है। सूर्य और राहु की युति बारहवें भाव में होने से अचानक बड़े खर्च आ सकते हैं। टैक्स, पेनल्टी या किसी कानूनी मामले में पैसा जा सकता है। 14 और 15 फरवरी को ग्यारहवें भाव का चंद्रमा फिर से धन लाभ कराएगा, लेकिन आपको अपनी बिना सोचे-समझे खरीदारी पर लगाम लगानी होगी। किसी को उधार देने से बचें।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें और ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करें।

यह भी पढ़ें- मीन राशि के लोग जरूर पहनें इस धातु का छल्ला, हर क्षेत्र में मिल सकती है सफलता

मीन राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से मीन राशि की महिलाओं को इस सप्ताह पैरों और आंखों का ध्यान रखना होगा। लग्न में शनि की साढ़े साती का प्रभाव आलस्य और पुरानी बीमारियों को उभार सकता है। 09 से 11 फरवरी के बीच नवम भाव में नीच का चंद्रमा कूल्हों या कमर में दर्द दे सकता है। 13 फरवरी के बाद बारहवें भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष अनिद्रा आंखों में जलन या सिरदर्द की समस्या दे सकता है। मानसिक तनाव बढ़ने से बीपी प्रभावित हो सकता है। उच्च का मंगल शरीर में गर्मी बढ़ाएगा। 14-15 फरवरी को सेहत में थोड़ा सुधार होगा, लेकिन थकान बनी रहेगी। सुबह नंगे पैर घास पर चलना और मेडिटेशन करना आपके लिए बहुत जरूरी है।
उपाय: शनिवार अपने वजन के दशवे भाग के बराबर टोस्ट कुत्ते को खिलाएं।

यह भी पढ़ें- Meen Rashi Upay 2026: मीन राशि के लिए करियर और नौकरी की भविष्यवाणी, उपाय और ज्योतिषीय मार्गदर्शन जानिए

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;