क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो हमेशा रोमांच की तलाश में रहता है? सिर्फ अच्छा खाना खाने के लिए वो कई मीलों की यात्रा कर सकता है, लेकिन फिटनेस फ्रीक भी है? अगर हां, तो समझें उस व्यक्ति का जन्म सितंबर महीने में हुआ है।
दरअसल, सितंबर में जन्में लोगों के पास दो लोगों की भावना और जोश होता है, इसलिए वो किसी भी काम को सफल बनाने के लिए दोगुनी ऊर्जा लगा सकते हैं। वे सपने देखने वाले होते हैं और उन्हें पूराकरके ही रहते हैं।
इस महीने में जन्म लेने वालों पर दो सूर्य राशियां राज करती हैं - कन्या (23 अगस्त - 22 सितंबर) और तुला (22 सितंबर - 23 अक्टूबर)। तो इन दो लोगों के समूह के बीच थोड़ा सा अंतर हो सकता है। आइए Jagriti Kajaria, Vastu Expert और Empowerment Coach से जानें कि सितंबर में जन्में लोगों का स्वभाव कैसा होता है।
सितंबर में जन्में लोग खुले विचारों वाले होते हैं
सितंबर में जन्म लेने वाले लोग बहुत ही खुले विचारों के, बहुत समझदार और उच्च सहनशीलता वाले होते हैं। वे हमेशा सत्य का अनुसरण करते हैं। ये लोग अन्य लोगों की राय का भी सम्मान करते हैं और जब दूसरों की पसंद और विश्वास की बात आती है तो वे गैर-निर्णायक हो सकते हैं। वे हमेशा अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए तैयार रहते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: अगर आपका जन्म अगस्त के महीने में हुआ है तो कुछ ऐसा है आपका स्वभाव
लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं
सितंबर में जन्में लोग बहुत ज्यादा मेहनती होते हैं। ये बहुत जल्द ही समस्या का समाधान ढूढ़ने की कोशिश करते हैं। आप उन्हें इस रूप में टैग कर सकते हैं जो अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और अपने सपनों को पूरा करने के हमेशा इच्छुक रहते हैं।(रविवार को जन्में लोगों का स्वभाव)
भोजन और फिटनेस के लिए जुनून
ये लोग भले ही भोजन से प्यार क्यों न करते हों लेकिन ये खुद को फिट रखने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। वो हमेशा ऐसी गतिविधियों की तलाश में रहते हैं जो उन्हें व्यस्त रखे।
इसे जरूर पढ़ें: अगर आपका जन्म जुलाई के महीने में हुआ है तो अपनी पर्सनैलिटी के बारे में जानें
सितंबर में जन्में लोग अच्छे पार्टनर होते हैं
ये लोग एक पार्टनर के रूप में बहुत अच्छे होते हैं और सामने वाले की जरूरत का पूरा ख्याल रखते हैं। हालांकि, उनके पास अभिव्यक्ति की कोई शक्ति नहीं होती है, इसलिए वे अपने शांत व्यवहार और कूटनीति से इसकी भरपाई करते हैं। एक बार जब वे आपके साथ अपने कम्फर्ट जोन में होंगे, तो वे खुल कर बात करेंगे। वे समानता में पूर्ण विश्वास रखते हैं और हर समय विनम्र और आभारी रहते हुए हमेशा दूसरों का समर्थन करने वाले होते हैं। (मंगलवार को जन्में लोगों का स्वभाव)
इन सभी शक्तियों के साथ, सितंबर में जन्में लोग कभी-कभी अत्यधिक आलोचनात्मक होने के साथ किसी भी स्थिति की पहली नज़र में सबसे खराब होने का अनुमान लगाकर निराशावादी भी बन सकते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनका जन्म सितंबर महीने में हुआ है तो ये आपकी विशेषताएं हो सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों