जीवन में आगे क्या होने वाला है, यह हर कोई जानना चाहता है। भविष्य की झलक देखने के कई जरिए हैं और अंकशास्त्र भी एक ऐसा ही विकल्प है, जो आपको आने वाले दिनों में घटने वाली घटनाओं के संकेत देता है।
हर बार की तरह इस बार भी हम अक्टूबर के माह का भविष्यफल लेकर आपके सामने प्रस्तुत हैं। इस लेख को पूरा पढ़ें और अपने भाग्यांक के अनुसार अपना भविष्य जानें। इसमें आपकी मदद करेंगी न्यूमेरोलॉजिस्ट एवं एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर शेफाली गर्ग।
इसे जरूर पढ़ें- फेवरेट नंबर में छिपा है आपकी पर्सनैलिटी का राज
![numerology prediction of october]()
भाग्यांक- 1
- इस माह आपकी लव लाइफ बहुत ही बढ़ियां रहने वाली है।
- यह महीना मेहनत से भरा रहेगा और आने वाले समय में आपको इसका बहुत अच्छा फल भी मिलेगा।
- आर्थिक लिहाज से भी यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा।
- आपको धन लाभ हो सकता है।
- अपने लाइफ पार्टनर (परफेक्ट लाइफ पार्टनर की 10 खूबियां )के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
- घर मकान खरीदने के मामले में थोड़ी बहुत अड़चन आ सकती है।
उपाय- आपको पूरे माह सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए।
भाग्यांक- 2
- यह माह भावुकतापूर्ण रहेगा, इसके चलते काम में विलंब होगा।
- आपके निजी जीवन में कोई बड़ी परेशानी आ सकती है।
- खर्चे भी इस माह बढ़ जाएंगे।
- नौकरी के नए और अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
- आप साथी के साथ बंधन हुआ महसूस कर सकते हैं।
उपाय- सोमवार के दिन चंद्रमा को खीर का प्रसाद लगाएं।
भाग्यांक- 3
- हद से ज्यादा उदारता आपको ही भारी पड़ सकती है।
- अपनी जरूरतों को नजरअंदाज न करें।
- दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा।
- प्रेम संबंध में हैं तो घरवालों को साथी के बारे में बताने का अच्छा वक्त है।
- नौकरी करने वाले जातकों का ट्रांसफर हो सकता है।
- मधुमेह की समस्या है तो मीठा खाने से बचें।
- अपने खर्चों पर लगाम कसने का वक्त है।
उपाय- आपको हरे पीले रंग के कपड़े अधिक धारण करने चाहिए।
भाग्यांक- 4
- इस माह दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
- कार्यक्षेत्र में किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।
- आप नया वाहन खरीद सकते हैं।
- नौकरी करने वालों को बड़ा पद प्राप्त हो सकता है।
- भोजन में असंतुलन पेट की समस्या पैदा कर सकता है।
- आर्थिक रूप से यह माह आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय- आप 108 बार 'ओम नमो: भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप
इसे जरूर पढ़ें- लकी नंबर के अनुसार चुनें करियर, मिलेगी नौकरी में सफलता और होगी धन की वर्षा
![monthly numerology october]()
भाग्यांक- 5
- इस माह करियर में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी।
- प्रेम संबंधित मामलों में उतार-चढ़ाव आएगा।
- दांपत्य जीवन इस माह अनुकूल रहेगा, जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।
- व्यापारियों को मुनाफे का सौदा हाथ लगेगा।
- नौकरीपेशा लोगों की अपने अधिकारियों से अनबन हो सकी हैं।
उपाय- आपको नियमित बुध के बीज मंत्र 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः' का जाप करना चाहिए।
भाग्यांक- 6
- इस माह आपका रोमांटिक स्वभाव आपके प्रियतम के दिल को खूब भाएगा।
- हल्की-फुल्की समस्याएं जरूर परेशान करेंगी, मगर बाद में सब ठीक हो जाएगा।
- कहीं पर पूंजी निवेश का विचार कर रहे हैं तो इस माह रुक जाएं।
- नौकरीपेशा जातकों को इस माह अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
- व्यापारियों को थोड़ा संभल का निर्णय लेने होंगे।
- काम के चलते अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।
उपाय- गाय को नियमित गुड़-रोटी खिलाएं।
![weekly numerolgy october]()
भाग्यांक- 7
- इस माह जीवन में काफी संघर्ष करना होगा।
- कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत करने के बाद ही आपको उसका फल प्राप्त होगा।
- जीवनसाथी से मतभेद के चलते रिश्ते में दरार आ सकती है।
- कठिन परिस्थितियों में भी आपका ध्यान आपके काम से नहीं हटेगा।
- नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन (नौकरी में प्रमोशन पाने के उपाय) प्राप्त हो सकता है।
- इस माह के बाद आपके जीवन में आ रही सारी परेशानियां कम हो जाएंगी।
उपाय- आपको नियमित 'ओम' का जाप करना चाहिए।
भाग्यांक- 8
- इस माह आपके कुछ जरूरी काम पूरे होंगे।
- घर में खुशी का माहौल रहेग।
- विवाह के लिए कोशिश कर रहे हैं, तो इस माह रिश्ता पक्का हो सकता है।
- नौकरी में तनाव खत्म होगा।
- व्यापारियों को बड़ा लाभ प्राप्त होगा।
- आप नया घर या जमीन खरीदने का विचार बना सकते हैं।
- सेहत के मामले में भी यह माह अच्छा रहेगा।
उपाय- शनिदेव को हर शनिवार तेल का दीप चलाएं।
भाग्यांक- 9
- इस माह अपने बेबाक व्यवहार पर थोड़ी लगाम कसनी होगी।
- खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए धन संभाल कर खर्च करें।
- प्रेमियों के मध्य दूरियां कम होंगी और दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
- काम का अधिक प्रेशर आपके सिर में दर्द पैदा कर सकता है।
- आर्थिक तौर पर आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है।
उपाय- मंगल को शांत रखने के लिए लाल रंग धारण करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।