
Aquarius Monthly Horoscope अप्रैल 2026 का महीना कुंभ राशि की महिलाओं के लिए अपनी मीठी बातों से सबका दिल जीतने, बैंक बैलेंस बढ़ाने और अपनी हिम्मत दिखाने का बहुत ही शानदार मौका लेकर आ रहा है। 2 और 11 अप्रैल के आस-पास आपका पूरा ध्यान अपने परिवार की खुशियों और अपनी जमा पूंजी को बढ़ाने पर रहेगा। 14 अप्रैल को जब बड़ा बदलाव होगा, तब आपके अंदर एक नई हिम्मत और काम करने का नया जोश आ जाएगा। इसके बाद 19 अप्रैल को होने वाला बदलाव आपके घर-परिवार में पैसों की खूब बरकत लाएगा। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी विस्तार से बता रहे हैं कि अप्रैल का यह खास महीना कुंभ राशि की महिलाओं के लिए कैसा रहने वाला है।
प्रेम की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को महीने के शुरूआती दिनों में अपने परिवार और ससुराल वालों के साथ बहुत अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। घर में कोई छोटा-मोटा आयोजन या पूजा-पाठ हो सकता है, जिसमें आप बहुत व्यस्त रहेंगी। आपकी मीठी बातें और आपकी समझदारी आपके पति का दिल पूरी तरह से जीत लेंगी। 14 अप्रैल के बाद आप अपने जीवनसाथी या दोस्तों के साथ किसी छोटी यात्राआस-पास घूमने-फिरने पर जाने की प्लानिंग बना सकती हैं। इस समय भाई-बहनों का भी पूरा प्यार और साथ मिलेगा। जो सिंगल हैं, उनकी जान-पहचान इंटरनेट या किसी दोस्त के जरिए किसी बहुत ही अच्छे इंसान से हो सकती है और बात आगे बढ़ सकती है। 19 अप्रैल के बाद घर में किसी नए मेहमान के आने या कोई बड़ी खुशखबरी मिलने से परिवार में जश्न का माहौल रहेगा।
उपाय: शनिवार के दिन घर के बाहर चींटियों को थोड़ा सा आटा और शक्कर मिलाकर खिलाएं।
करियर की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को इस महीने अपनी बातों और अपने हुनर का जादू चलाने का भरपूर मौका मिलेगा। महीने की शुरुआत में जो महिलाएं बैंक, स्कूल, गायन या अपने परिवार का कोई व्यापार संभालती हैं, उन्हें बहुत अच्छा फायदा होगा। आप अपनी समझदारी से बड़े-बड़े ग्राहकों को आसानी से मना लेंगी। 14 अप्रैल के बाद आपके काम करने की स्पीड एकदम से बहुत बढ़ जाएगी। आप बिना डरे बड़े और अच्छे फैसले लेंगी। जो महिलाएं फोन, कंप्यूटर, मीडिया या चीजों को बेचने से जुड़ा काम करती हैं, उनके बॉस उनके काम की खूब तारीफ करेंगे। ऑफिस में आपकी अलग पहचान बनेगी और आपको कोई नया काम या जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

उपाय: ऑफिस या अपने काम पर जाने से पहले अपने मुंह में थोड़ी सी सौंफ जरूर रख लें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
आर्थिक दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को इस महीने अपने बैंक बैलेंस को बहुत अच्छे से बढ़ाने का मौका मिलेगा। 2 और 11 अप्रैल के आस-पास अगर आपका कोई पुराना पैसा काफी समय से फंसा हुआ था या किसी ने उधार लिया था, तो वह अचानक से आपके हाथ में आ जाएगा। आप अपनी सूझबूझ से सोने-चांदी की कोई नई चीज खरीदने या किसी सुरक्षित जगह पर पैसे की बचत करने का मन बना सकती हैं। 14 अप्रैल के बाद कोई नया मोबाइल, मशीन या यात्राओं पर थोड़े पैसे खर्च हो सकते हैं, लेकिन यह खर्च आपको खुशी ही देगा। 19 अप्रैल के बाद परिवार के किसी बड़े सदस्य की मदद से या पुश्तैनी जायदाद से जुड़ा कोई बड़ा आर्थिक फायदा आपको मिल सकता है, जिससे आपकी तिजोरी हमेशा भरी रहेगी और पैसों की कोई कमी नहीं आएगी।
उपाय: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को चावल और दूध की खीर का भोग लगाएं और किसी छोटी कन्या को खिलाएं।
स्वास्थ्य के हिसाब से इन राशि की महिलाओं को महीने के शुरूआती दिनों में अपनी आंखों, दांतों और गले का थोड़ा खास ख्याल रखना होगा। बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने, बर्फ या आइसक्रीम खाने से बचें, वरना गले में खराश या दांतों में हल्की झनझनाहट हो सकती है। मोबाइल या टीवी बहुत ज्यादा देर तक देखने से आंखों में थकान या जलन महसूस हो सकती है, इसलिए बीच-बीच में आराम जरूर दें। 14 अप्रैल के बाद आपके अंदर एक नई ऊर्जा आ जाएगी और आपकी पुरानी सुस्ती एकदम गायब हो जाएगी। लेकिन लगातार तेजी से काम करने की वजह से कंधे, गर्दन या हाथों में हल्का दर्द हो सकता है। काम के बीच में थोड़ा उठकर टहलने की आदत डालें और दिन भर में खूब सारा सादा पानी पिएं। बाहर का मसालेदार खाना खाने से बचें और घर का बना ताजा भोजन ही करें।
उपाय: रात को सोते समय तांबे के बर्तन में पीने का सादा पानी भरकर रख दें और सुबह उठकर सबसे पहले उसे पिएं।
यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।