Tue Mar 31, 2026 | Updated 01:42 AM IST HZ Awards 2026
image

Vrishabh Rashifal April 2026: वृषभ राशि के जातकों का खर्चीला रहेगा अप्रैल का मध्य, जेब पर पड़ेगा सीधा असर; पढ़ें पूरा राशिफल

सफलता के योग: 2 और 11 अप्रैल के आसपास दोस्तों और जान-पहचान के जरिए बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। 19 अप्रैल के बाद आपके रूप-रंग और स्वभाव में गजब का निखार आएगा, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।14 अप्रैल के बाद यात्राओं और घरेलू खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2026-03-30, 21:44 IST

Taurus Monthly Horoscope: अप्रैल 2026 का महीना वृष राशि की महिलाओं के लिए खुद को संवारने और नई खुशियों को गले लगाने का समय है। 2 और 11 अप्रैल के आसपास आपकी जान-पहचान और दोस्तों के जरिए आपको कोई बहुत अच्छा फायदा मिल सकता है। 14 अप्रैल के बाद थोड़ा संभलकर चलना होगा क्योंकि अचानक से कुछ यात्राएं या घर के बेवजह के खर्चे सामने आ सकते हैं। लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि 19 अप्रैल के बाद आपके स्वभाव और रूप-रंग में एक गजब का आकर्षण आएगा, जो हर किसी को आपकी तरफ खींचेगा। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी बता रहे हैं कि अप्रैल का यह महीना वृष राशि की महिलाओं के लिए कैसा रहने वाला है।

वृष राशि का मासिक प्रेम राशिफल (Taurus Monthly Love Horoscope)

प्रेम की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को महीने के पहले हिस्से में जीवनसाथी और दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। घर-परिवार में कोई पुरानी अनबन चल रही थी, तो वह आपकी समझदारी से दूर हो जाएगी। 14 तारीख के बाद पति के काम या किसी भागदौड़ की वजह से एक-दूसरे के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन 19 अप्रैल के बाद आपके रिश्ते में एक नया जादू और प्यार वापस लौट आएगा। जो युवतियां सिंगल हैं, इस महीने के अंत तक कोई उनके इस आकर्षक रूप पर अपना दिल हार सकता है।

उपाय: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें सफेद मिठाई या बताशे का भोग लगाएं। 

वृष राशि का मासिक करियर राशिफल (Taurus Monthly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को महीने की शुरुआत में अपनी मेहनत का पूरा फल और लोगों से तारीफ मिलेगी। ऑफिस में आपके काम को सराहा जाएगा और जान-पहचान के लोगों से आपके रुके हुए काम बन जाएंगे। 14 अप्रैल के बाद जो महिलाएं विदेश से जुड़ा काम करती हैं, आयात-निर्यात करती हैं या जिनका काम दूर-दराज के लोगों से जुड़ा है, उन्हें अचानक से बड़ा फायदा हो सकता है। ऑफिस में होने वाली फालतू बातों और राजनीति से खुद को थोड़ा दूर रखना ही इस महीने आपके लिए समझदारी होगी।

उपाय: काम पर जाने से पहले या घर से कोई जरूरी काम शुरू करने से पहले थोड़ा सा मीठा दही खा लें, आपके सारे काम आसानी से पूरे होंगे। 

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

rashi

वृष राशि का मासिक आर्थिक राशिफल (Taurus Monthly Money Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को महीने के शुरूआती दिनों में आमदनी के बहुत अच्छे जरिए मिलेंगे। अगर आपका पैसा काफी समय से कहीं फंसा हुआ था, तो उसके वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। 14 अप्रैल के बाद पैसों के मामले में हाथ थोड़ा खींचकर चलना होगा, क्योंकि घर की जरूरतों, घूमने-फिरने या सुख-सुविधाओं पर अचानक से आपकी जेब ढीली हो सकती है। 19 अप्रैल के बाद आप अपने मनपसंद कपड़ों, साज-श्रृंगार और खुद को संवारने पर खुशी-खुशी पैसे खर्च करेंगी।

उपाय: शुक्रवार के दिन घर की उत्तर दिशा साफ रखें और किसी छोटी कन्या को सफेद बर्फी या थोड़े से चावल दान में दें।

वृष राशि का मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Taurus Monthly Health Horoscope)

स्वास्थ्य के हिसाब से इन राशि की महिलाओं को महीने के बीच में अपनी सेहत का थोड़ा ज्यादा ख्याल रखना होगा। 14 अप्रैल के आसपास काम की भागदौड़ की वजह से नींद न आना, आंखों में भारीपन या पैरों में दर्द जैसी परेशानी हो सकती है। मोबाइल और टीवी स्क्रीन से थोड़ा ब्रेक लें और आंखों को आराम दें। अच्छी बात यह है कि 19 अप्रैल के बाद आपकी सेहत में एकदम से जादुई सुधार आएगा और आपका चेहरा खुशी और सेहत से चमक उठेगा। दिन भर में पानी खूब पिएं और घर का बना सादा खाना ही खाएं।

उपाय: रोज सुबह घर के आंगन में लगी तुलसी में सादा जल चढ़ाएं और उसके आस-पास साफ-सफाई रखें। 

यह भी पढ़ें- Vrishabh Rashi Upay 2026: डर नहीं, धैर्य से खुलेगा भाग्य का दरवाजा, वृषभ राशि वाले जान लें वर्ष 2026 के लिए ये विशेष उपाय

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;