Tue Mar 31, 2026 | Updated 01:46 AM IST HZ Awards 2026
image

Mesh Rashifal April 2026: मेष राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास और करियर में मिलेगा 'बॉस लेडी' वाला रूतबा, जानें कैसा रहेगा पूरा महीना

महत्वपूर्ण तिथियां: 2 और 11 अप्रैल को काम के सिलसिले में भागदौड़ रह सकती है। 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में आने से आपका प्रभाव और तेज बढ़ेगा। 19 अप्रैल के बाद शुक्र का गोचर घर में खुशहाली और बैंक बैलेंस में वृद्धि लेकर आएगा।
Editorial
Updated:- 2026-03-30, 21:51 IST

Aries Monthly Horoscope अप्रैल 2026 का महीना मेष राशि की महिलाओं के लिए नए मौके और शानदार बदलाव लेकर आ रहा है। 2 अप्रैल और 11 अप्रैल के समय आपको काम के सिलसिले में थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन 14 अप्रैल को सूर्य के आपकी राशि में आने से आप एकदम निखर उठेंगी। इसके बाद 19 अप्रैल को शुक्र का बदलाव आपके घर-परिवार में खुशियां लाएगा और बैंक बैलेंस को भी मजबूत करेगा। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी बता रहे हैं कि अप्रैल का यह महीना मेष राशि की महिलाओं के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का मासिक प्रेम राशिफल (Aries Monthly Love Horoscope)

प्रेम की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को महीने के पहले दो हफ्तों में थोड़ा संभलकर रहना होगा। जीवनसाथी के साथ बिना बात के बहस या छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, इसलिए शांत रहना ही बेहतर है। 14 अप्रैल के बाद आपके स्वभाव में एक खास आकर्षण आएगा जिससे रिश्ते में फिर से पुरानी वाली मिठास घुल जाएगी। 19 अप्रैल के बाद का समय परिवार के साथ समय बिताने और पुरानी अनबन को दूर करने के लिए एकदम सही है। जो युवतियां किसी खास का इंतजार कर रही हैं, उन्हें महीने के अंत तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

उपाय: शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में दो बूंद गुलाब जल मिलाकर नहाएं ।

मेष राशि का मासिक करियर राशिफल (Aries Monthly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को 14 अप्रैल के बाद बहुत बड़ी सफलता मिल सकती है। महीने की शुरुआत में काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रहेगा और आपको लग सकता है कि आपकी मेहनत का सही फल नहीं मिल रहा है। लेकिन 14 तारीख के बाद ऑफिस में आपका रुतबा अचानक से बढ़ जाएगा। बॉस आपके काम से बहुत खुश होंगे और आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या नया पद मिल सकता है। जो महिलाएं अपना खुद का काम या व्यापार करती हैं, उन्हें महीने के दूसरे हिस्से में नए और अच्छे ग्राहक मिलेंगे।

उपाय: रोज सुबह स्नानादि के बाद तांबे के लोटे से सूर्य भगवान को सादा जल चढ़ाएं और मन ही मन उनका ध्यान करें। 

rashi

इसे जरूर पढ़ें- मेष राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व 

मेष राशि का मासिक आर्थिक राशिफल (Aries Monthly Money Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को 19 अप्रैल के बाद पैसों की शानदार बचत देखने को मिलेगी। महीने के शुरूआती दिनों में यात्राओं, घर के जरूरी सामान या बच्चों की जरूरतों पर कुछ ज्यादा पैसे खर्च हो सकते हैं। लेकिन जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा, आपकी आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। अगर आपने काफी समय पहले किसी को पैसे उधार दिए थे, तो वो इस महीने वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। आप अपनी पसंद की चीजों पर खुशी-खुशी खर्च भी करेंगी और समझदारी से पैसों की बचत भी कर लेंगी।

उपाय: घर की तिजोरी या अलमारी में जहां आप पैसे रखती हैं, वहां एक छोटे से लाल कपड़े में थोड़ा सा साबुत धनिया बांधकर रख दें।

मेष राशि का मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Aries Monthly Health Horoscope)

स्वास्थ्य के हिसाब से इन राशि की महिलाओं को अप्रैल की शुरुआत में अपनी नींद और थकान का पूरा ध्यान रखना होगा। लगातार काम करने की वजह से सिरदर्द, आंखों में भारीपन या पैरों में थोड़ा दर्द महसूस हो सकता है। लेकिन 14 अप्रैल के बाद आपकी सेहत में एकदम से सुधार आएगा और आप खुद को बहुत तरोताजा महसूस करेंगी। सुबह की ताजी हवा लेना और बाहर के खाने से बचकर घर का बना सादा खाना आपकी सेहत को पूरे महीने अच्छा बनाए रखेगा।

उपाय: रात को सोते समय तांबे के बर्तन में पानी भरकर रख दें और सुबह उठकर खाली पेट उसे पिएं ।

इसे भी पढ़ें- Mesh 2026 Upay: इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करेंगे बस 2 उपाय, मेष राशि वाले बिना चूके रोज करें ये काम

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;