
Gemini Monthly Horoscope अप्रैल 2026 का महीना मिथुन राशि की महिलाओं के लिए काम में तरक्की और पैसों की बरसात लेकर आ रहा है। 2 और 11 अप्रैल के आस-पास आपको अपने काम की जगह पर थोड़ी ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन 14 अप्रैल को जैसे ही बड़ा बदलाव होगा, आपकी आमदनी के नए रास्ते अचानक से खुल जाएंगे। 19 अप्रैल के बाद आपका मन अपनी सुख-सुविधाओं और घूमने-फिरने पर थोड़े पैसे खर्च करने का करेगा। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी बता रहे हैं कि अप्रैल का यह महीना मिथुन राशि की महिलाओं के लिए कैसा रहने वाला है।
प्रेम की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को महीने के पहले हिस्से में अपने काम की वजह से पति या प्रेमी को समय देने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। लेकिन 14 तारीख के बाद आप दोस्तों और परिवार के साथ खूब अच्छा समय बिताएंगी। 19 अप्रैल के बाद पति के साथ कहीं बाहर घूमने जाने या कोई मनपसंद चीज खरीदने की योजना बन सकती है। जो सिंगल हैं, उनकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त या जान-पहचान वाले के जरिए किसी खास इंसान से हो सकती है और बात आगे बढ़ सकती है।
उपाय: बुधवार के दिन गाय को थोड़ी सी हरी घास या पालक खिलाएं।

करियर की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को महीने की शुरुआत में अपने ऑफिस या व्यापार में बहुत काम रहेगा। ऐसा लगेगा जैसे सांस लेने की भी फुर्सत नहीं है। लेकिन आपकी यह मेहनत बिल्कुल बेकार नहीं जाएगी। 14 अप्रैल के बाद बॉस आपके काम की खूब तारीफ करेंगे और आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की पक्की खबर आ सकती है। जो महिलाएं अपना खुद का काम या व्यापार करती हैं, उनके बड़े-बड़े लोगों से संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर आपके काम को बहुत बढ़ाएंगे।
उपाय: रोज सुबह काम पर जाने से पहले भगवान गणेश को मन ही मन प्रणाम करें और उन्हें एक चुटकी सिंदूर या दूर्वा चढ़ाएं।
आर्थिक दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को 14 अप्रैल के बाद पैसों की कोई कमी नहीं रहने वाली है। आपकी आमदनी में अचानक से एक बड़ा उछाल आएगा और अगर कोई पैसा फंसा हुआ था, तो वह भी आपके हाथ में आ जाएगा। 19 अप्रैल के बाद आपका मन अच्छे कपड़े, गहने या घर सजाने की चीजों पर पैसे खर्च करने का करेगा। आप अपने शौक पूरे करने के लिए खुशी-खुशी पैसे खर्च करेंगी, लेकिन फिर भी आपके पास अच्छी खासी बचत बनी रहेगी।
उपाय: बुधवार के दिन किन्नरों को कुछ पैसे या हरी चूड़ियां दान में दें और उनका आशीर्वाद लें।
यह भी पढ़ें- Mithun Rashi की लड़कियों को मिल सकता है मनचाहा पति, ये अचूक उपाय जीवनसाथी से जल्द करा देंगे आपकी भेंट
स्वास्थ्य के हिसाब से इन राशि की महिलाओं को पूरे महीने तरोताजा और एकदम फिट महसूस होगा। बस महीने की शुरुआत में काम की वजह से हल्की सी थकान या कमर में दर्द हो सकता है। 14 अप्रैल के बाद आपकी सेहत में और भी ज्यादा सुधार आएगा। हां, 19 अप्रैल के बाद बाहर का मसालेदार खाना या बहुत ज्यादा मीठा खाने से बचें, वरना पेट खराब हो सकता है या सुस्ती आ सकती है। घर का बना सादा खाना खाएं और दिन भर में खूब सारा पानी पिएं।
उपाय: सुबह उठकर खाली पेट तुलसी के दो-तीन पत्ते पानी के साथ निगल लें।
यह भी पढ़ें- Astro Tips: सुबह उठते ही करें सिर्फ ये 4 काम, सास और पति से अनबन होगी दूर
यह मासिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।