Seema Haider Pregnancy: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि नए साल में वह सचिन के बच्चे की मां बनेंगी। सीमा ने खुद एक न्यूज चैनल के साथ बात चीत के दौरान बताया कि वो जल्द ही खुशखबरी देने वाली हैं। इस पर सवाल किए जाने के बाद सीमा ने कहा कि खुशियां आएंगी तो मिठाई आपको भी खिलाएंगे। जानकारी के लिए बता दें, फिलहाल सीमा अपने पति सचिन मीना के साथ ग्रेटर नोएडा में रह रहीं हैं।
सीमा हैदर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चे में रहती हैं। इसबार सीमा के मां बनने की खबर सामने आई है। दरअसल, एक न्यूज चैनल के जरिए इंटरव्यू में सीमा हैदर ने क्लीयर बताया है कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने आगे बताया कि 2024 में सचिन और उनका एक बच्चा जरूर होगा। हालांकि, सीमा ने इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करने को कहा है।
सीमा और सचिन का संपर्क 2019 में ऑनलाइन वीडियो गेम पबजी के दौरान हुआ था। उसके बाद, पाकिस्तान की सीमा नेपाल के रास्ते प्रेमी सचिन के पास पहुंच गई। बाद में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। खास बात ये है कि सीमा अपने साथ 4 बच्चों को भी लेकर आई थी, जिन्हें लेकर वो सचिन के साथ रहती हैं। फिर, भी वो सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं।
सीमा ने सचिन के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी(सचिन-सीमा स्टोरी) रचाई है। वो आए दिन हिंदू पर्व-त्योहार को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उन्होंने दीपावली, तीज और करवाचौथ का त्योहार भी मनाया था। इसके अलावा रक्षाबंधन के अवसर पर सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी भेजी थी। एक बार सीमा(सीमा हैदर न्यूज) ने यह भी कहा था कि उनके बच्चों का अच्छा भविष्य भारत में ही है।
इसे भी पढ़ें: सीमा से पहले शुमाइला और इकरा भी पाकिस्तान से आई थीं भारत, ऐसा था प्रेम कहानी का अंजाम
पाकिस्तान से आई सीमा ने अपना और अपने बच्चों का धर्म भी बदल दिया है। उनका कहना है कि वो अब पाकिस्तान जाना नहीं चाहती हैं। सीमा ने भारत सरकार से भारतीय नागरिकता के लिए भी गुहार लगाई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।