Chandrayaan 3: मिशन चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर देशभर के लोग प्रार्थना कर रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तानी की सीमा हैदर ने अब चंद्रयान-3 को लेकर एक खास वीडियो शेयर किया है। उनके इस वीडियो को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं। चलिए जानते है सीमा ने इस वीडियो में क्या कहा है...
सीमा ने वीडियो जारी करवाकर कहा, भगवान राधा कृष्ण में बहुत आस्था है। मैं तब तक कुछ भी नहीं खाऊंगी जब तक चंद्रयान सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड नहीं कर लेता। इसके साथ ही वह यह भी कहती है कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है लेकिन इसके बाद भी मैं व्रत रख रही हूं।
इसके साथ ही वह कहती है कि- इस मिशन के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री जी बहुत मेहनत कर रहे हैं। अगर मिशन चंद्रयान 3 सफल होता है तो हमारे देश का नाम ऊंचा होगा और दुनिया में दबदबा बना रहेगा। वहीं वह आगे कहती है कि मैं प्रार्थना कर रही हूं कि मिशन चंद्रयान 3 को सफलता प्राप्त हो। इस वीडियो में सीमा हैदर घर के पूजा मंदिर में हाथ जोड़कर और शीश झुकाकर भगवान से प्रार्थना करती हुई दिख रही हैं।
इसे भी पढ़ेंः सीमा से पहले शुमाइला और इकरा भी पाकिस्तान से आई थीं भारत, ऐसा था प्रेम कहानी का अंजाम
View this post on Instagram
सीमा गुलाम हैदर एक पाकिस्तानी महिला है। सीमा गुलाम हैदर भारतीय सचिन के प्यार में आकर भारत आई है। सीमा हैदर के पति ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी साक्षा की थी कि उनकी पत्नी पाकिस्तान में उनके 4 छोटे बच्चों को छोड़कर भारत चली गई है।
इसे भी पढ़ेंः 'लप्पू सा सचिन है... वो झींगुर सा लड़का', कौन हैं वो महिला जिनके बयान ने मचाई धूम
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।