सीमा हैदर मामले में अब एक और नया मोड़ आया है। ऐसा माना जा रहा है कि अब उन्हें डिपोर्ट कर दिया जाएगा। यूपी एटीएस की पूछताछ के बाद अब गृह मंत्रालय को सीमा मामले पर फैसला लेना है। गौरतलब है कि सीमा नेपाल के रास्ते गैरकानूनी तरीके से भारत आई थी। उनके साथ दो वीडियो कैमरा, 4 मोबाइल फोन, 5 पाकिस्तानी अधिकृत पासपोर्ट और एक नकली पासपोर्ट मिला है। सीमा अपने चार बच्चों के साथ भारत आई है।
सीमा का मामला एकलौता नहीं है जहां सरहद पार के प्यार को पाने के लिए लोगों ने गैरकानूनी तरीका अपनाया है। कुछ मामलों में सरहद पार का प्यार परवान चढ़ गया, तो अधिकतर मामलों में सरहद पार करने वाले शख्स को डिपोर्ट कर दिया गया। बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका से ऐसे कई मामले आए हैं जहां ऑनलाइन प्यार के कारण लड़का या लड़की अपना देश छोड़ भारत आ गए।
पर आज हम फोकस करते हैं पाकिस्तान पर। पाकिस्तान से इससे पहले भी कई बार प्यार के लिए लोगों ने सरहदें पार की हैं। दो ऐसे ही किस्से आज हम आपको बताएंगे जिसमें से एक की हैप्पी एंडिंग थी, तो दूसरी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया।
शुमाइला लाहौर की रहने वाली थीं जिन्होंने सरहद पार कमल कल्याण से शादी की थी। हालांकि, कमल शुमाइला के दूर के रिश्तेदार ही थे।
इसे जरूर पढ़ें- मधुबाला के प्यार में पागल थे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री, जानें इंटरेस्टिंग किस्सा
हालांकि, इसके लिए शुमाइला ने कोई कानून नहीं तोड़ा। इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत एक वीडियो कॉल से हुई थी। कमल कल्याण के दादाजी पाकिस्तान से थो और शुमाइला के परिवार से बहुत करीबी रिश्ते रखते थे।
बंटवारे के बाद कमल का परिवार भारत आ गया पर मेल जोल खत्म नहीं हुआ। कुछ सालों पहले परिवार की एक शादी देखने के लिए शुमाइला और कमल की वीडियो कॉल पर बात हुई। वीडियो कॉल के जरिए बातें बढ़ीं और धीरे-धीरे कमल और शुमाइला को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने एक साथ जिंदगी बिताने के बारे में सोचा, लेकिन यहां बात इतनी सी नहीं थी।
शुमाइला ने तीन बार वीजा के लिए अप्लाई किया, लेकिन उनका वीजा रिजेक्ट हुआ। शुमाइला और कमल की सगाई 2018 में हो गई और 2020 में शादी होनी थी, लेकिन उसके लिए भी उन्हें इंतजार करना पड़ा। 2020 में कोरोना वायरस ने बात को और बिगाड़ दिया। पर आखिरकार शुमाइला को वीजा मिल ही गया। उनकी शादी के पहले उन्हें वाघा बॉर्डर छोड़ने उनके सभी दोस्त और रिश्तेदार आए थे।
शुमाइला और कमल की शादी जुलाई 2022 में हो पाई और तब से दोनों पंजाब में ही रह रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Pakistani Drama: रोमांटिक स्टोरी देखना करते हैं पसंद तो जरूर देखें ये सुपरहिट पाकिस्तानी ड्रामा
सीमा हैदर और सचिन को ऑनलाइन गेम PubG के चक्कर में प्यार हुआ, तो इकरा और मुलायम की लव स्टोरी में ऑनलाइन गेम Ludo प्यार का कारण बना। 19 वर्षीय इकरा लूडो खेलते-खेलते मुलायम सिंह के प्यार में पड़ गई।
19 सितंबर, 2022 को इकरा घर से स्कूल के लिए निकली और फिर कभी घर नहीं पहुंची। इकरा ने अपने घर से गहने ले लिए थे। उन्हें बेचकर पैसे जुटाई और दुबई होते हुए नेपाल पहुंचीं। नेपाल में ही मुलायम सिंह भी मौजूद था जिसने इकरा से शादी कर ली। इसके बाद दोनों बेंगलुरु गए और वहां इकरा नाम बदलकर रहने लगीं।
कुछ समय बाद पड़ोसियों ने इकरा को नमाज पढ़ते हुए देख लिया और फिर पुलिस को बता दिया। जांच के बाद पता चला कि इकरा का संबंध अभी भी पाकिस्तान से था और कोर्ट में केस चलने के बाद इकरा को वापस पाकिस्तान डिपोर्ट कर दिया गया।
अब सीमा और सचिन की प्रेम कहानी का क्या नतीजा निकलता है ये तो वक्त ही बताएगा।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Photo Credit: News Agency ANI/ PTI/ Jagran
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।