
कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल दूसरी बार मम्मी-पापा बने हैं और इनके घर में बेटे ने जन्म लिया है। बताया जा रहा है कि 19 दिसंबर की सुबह भारती की डिलीवरी हुई है। आज कपल ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत सा वीडियो पोस्ट करके फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है।
View this post on Instagram
लाफ्टर क्वीन भारती सिंह दोबारा मां बनी हैं। उनके घर में बेटे ने जन्म लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारती को कल सुबह लाफ्टर शेफ के शूट के लिए जाना था, लेकिन इमरजेंसी में हुई अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि भारती और हर्ष का एक बेटा गोला भी है, जो अब बड़ा भाई बन चुका है। गोला का जन्म साल 2022 में हुआ था और उसका रियल नाम लक्ष्य है। भारती प्रेग्नेंसी में भी लगातार काम करती रहीं और इन दिनों वो लाफ्टर शेफ को होस्ट करती नजर आ रही थीं। भारती ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट और बेबी शॉवर की तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिनपर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था। भारती और हर्ष व्लॉगिंग भी करते हैं और इसके जरिए अपनी डेली लाइफ से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। भारती और हर्ष ने साल 2017 में शादी की थी और दोनों अक्सर एक-दूसरे की टांग खींचते नजर आते हैं, लेकिन भारती अक्सर इंटरव्यूज में इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि हर्ष जब उनकी जिंदगी में आए तब उन्हें समझ में आया कि कैसे कोई इंसान आपको इतना प्यार कर सकता है। भारती और हर्ष ने आज एक वीडियो पोस्ट करके बेटे की जन्म की खबर फैंस के साथ शेयर की।
भारती और हर्ष ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया है कि उनके घर दोबारा बेटे ने जन्म लिया है। भारती और हर्ष ने एक वीडियो पोस्ट किया है। भारती और हर्ष इस वीडियो में काफी खुश लग रहे हैं और बेबी के कपड़ों को पकड़े हुए हैं, जिन पर 'इट्स ए ब्वॉय' लिखा है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- लिंबाचिया एंड सन्स...अगेन इट्स ए ब्वॉय। इस पोस्ट पर करिश्मा तन्ना, हर्षदीप कौर, मुक्ति मोहन, रश्मि देसाई, फराह खान, ईशा गुप्ता, करण कुंद्रा और अदा खान समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है।
View this post on Instagram
भारती सिंह और उनका पूरा परिवार बेशक नन्हे मेहमान के आने से बहुत खुश है, लेकिन कॉमेडियन की एक ख्वाहिश फिलहाल अधूरी रह गई है। उन्होंने कई इंटरव्यूज में कहा था कि उनकी ख्वाहिश है कि अब उन्हें बेटी को, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें- Comedian Bharti Singh के घर फिर से गूंजने वाली है किलकारी, पति संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की गुड न्यूज
फिलहाल सभी को भारती सिंह की ऑफिशियल पोस्ट का इंतजार है। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Bharti Singh
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।