Onam Rangoli Designs 2024: ओणम का त्योहार शुरू हो चुका है। बता दें कि कुल 10 दिनों तक इस त्योहार को मनाया जाता है। ऐसे में हम घर ज्यादातर घर को सजाने के लिए तरह-तरह की डिजाइन वाली रंगोली को बनाना पसंद करते हैं। इसमें आपको कई आसान डिजाइन ऑनलाइन भी देखने को मिल जाएंगे।
घर की साफ-सफाई करने के बाद अक्सर सुबह के समय रंगोली बनाई जाती है। तो आइए देखते हैं पुक्कलम कथकली रंगोली के कुछ खास डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन्हें सिर्फ 30 मिनट में बनाने के आसान तरीके-
अगर आप कम समय में रंगोली के डिजाइन को बनाना चाहती हैं तो पुक्कलम जैसा आसान डिजाइन शायद ही कोई हो सकता है। इस खूबसूरत रंगोली के डिजाइन को बनाने के लिए आप पीले, लाल और सतरंगी कलर को चुन सकती हैं। घर के आंगन के अलावा आप इस तरह की रंगोली को मंदिर में भी बना सकती हैं।
ओणम के खास मौके पर आप कथकली डिजाइन वाली बारीकी से बनी रंगोली को घर के आंगन में बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली में मुकुट को बनाने के लिए मैरून या लाल रंग को चुनें। चेहरे को बनाने के लिए हरे रंग को चुन सकती हैं। इस तरह की रंगोली के में 3डी डेप्थ देने के लिए आप माचिस की तीली को चुन सकती हैं।
साउथ में मनाए जाने वाले इस त्योहार के मौके पर बोट की रेस की जाती है तो आप आसानी से गोल बैकग्राउंड के साथ में इस तरह की खूबसूरत रंगोली डिजाइन को बनाकर घर के आंगन को सजा सकती हैं। आप चाहें तो सीनरी के तरह एक तरफ कथकली फेस के साथ में तस्वीर की तरह रंगोली के डिजाइन को बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Pookalam Rangoli Design for Onam 2024: ओणम पर मुख्य द्वार से लेकर आंगन में बनाएं ये पुक्कलम रंगोली डिजाइन
ओणम के खास मौके पर आसानी से आप फूलों की मदद से भी केवल 15 मिनट में पुक्कलम रंगोली के कई तरह के डिजाइन बना सकती हैं। चाहें तो कथकली फेस के स्टीकर को चिपकाकर आस-पास में खूबसूरती के साथ में फूलों से सजा सकती हैं।
अगर आपको ओणम के लिए खास रंगोली की ये डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Menaka Rangoli Designs/Pinterest, Rangoli Nation/Instagram, facebook/chaita art
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।