herzindagi
ganpati bappa rangoli design

Ganesh Utsav 2024 Rangoli Designs: गणेश उत्सव पर घर के मंदिर में बनाएं गणपति बप्पा के नाम की रंगोली, देखें खूबसूरत डिजाइंस

Lord Ganesh Rangoli Designs: गणपति बप्पा के स्वागत के शुभ अवसर पर आप घर के मंदिर की सजावट करने के लिए कई तरह की रंगोली डिजाइंस को बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-09-07, 16:32 IST

Lord Ganesh Rangoli Designs: तीज-त्योहार के मौके पर हम घर की साफ-सफाई करते हैं और कई तरह से सजावट भी करते हैं। त्योहारों की बात करें तो गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा का स्वागत करने के लिए हम घर के कोने-कोने को चमकाने में लगे हुए हैं। ऐसे में घर के मंदिर के लिए कई तरह की सजावट की चीजें लाई जाती हैं, जिन्हें गणपति बप्पा के आने की खुशी में मंदिर में सजाया जाता है।

lord ganesh rangoli

 

सजावट की बात करें तो इसके लिए मंदिर में गणपति बप्पा के नाम की रंगोली भी बनाई जा सकती है। तो आइये देखते हैं गणेश उत्सव पर घर के मंदिर में बनाने के लिए रंगोली के खास डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन रंगोली के डिजाइंस को बनाने का आसान तरीका-

फूलों के साथ गणेश जी रंगोली (Floral Ganpati Rangoli Design)

bal ganesh rangoli

भगवान के चरणों में अर्पित करने के लिए हम मंदिर में कई तरह के फूलों को चढ़ाते हैं। इसके लिए ज्यादातर फूल गेंदे और गुलाब के इस्तेमाल किए जाते हैं। वहीं आप चाहें तो इन फूलों की मदद से गणपति रंगोली भी आसानी से बना सकती हैं। इसके आलावा चाहें तो अलग-अलग रंगों की मदद से भी फूलों का डिजाइन गणपति के साथ में बना सजती हैं। फूलों को 3डी डेप्थ देने के लिए चम्मच का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Floral Ganpati Rangoli Design

इसे भी पढ़ें: फूलों से झटपट बनाएं ये रंगोली डिजाइंस, स्टेटस लगाते ही मिलेगी जमकर तारीफ

मोदक रंगोली डिजाइन (Modak Rangoli Design)

Modak Rangoli Design

सिंपल और जल्द ही बन जाने वाला रंगोली डिजाइन ढूंढ रही हैं तो इस तरह पत्ती या प्लेट के साथ में मोदक को बनाया जा सकता है। बता दें कि मोदक का भोग भगवान गणेश को लगाया जाता है। ऐडा इसलिए क्योंकि बाल गणपति को मोदक खाना बहुत अधिक पसंद है। इस तरह की रंगोली के सिंपल डिजाइन को पूरा करने के लिए आप साथ में वेलकम बप्पा या गणेश चतुर्थी से जुड़े कुछ अल्फाज लिख सकती हैं।

Modak Rangoli Designs

गणपति बप्पा रंगोली डिजाइन (Ganpati Bappa Rangoli Design)

Ganpati Rangoli

बप्पा के आने की खुशी में आप घर के मंदिर में केवल 2 रंगों की मदद लेकर भी भगवान गणेश की रंगोली आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए आप पीले और सतरंगी रंग को चुनें। रंगोली की डिजाइन को पूरा करने के लिए साथ में हैप्पी गणेश चतुर्थी भी लिख सकती हैं। इसके अलावा बप्पा से जुड़े कुछ कोट्स को भी रंगोली के जरिये लिखा जा सकता है।

colourful ganpati rangoli

पत्तियों से बनी गणपति रंगोली (Ganpati Rangoli Using Leaves)

Ganpati Bappa Rangoli Design

कई बार हम रंगों के बिना ही रंगोली को बनाना पसंद करते हैं। बता दें कि इसके लिए आप फूलों के साथ-साथ पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं गणपति रंगोली का बॉर्डर बनाने के लिए रंग-बिरंगी चूड़ियों की मदद भी ले सकते हैं। इस तरह की रंगोली आप बड़े साइज की पारात या थाली में बना सकती हैं। डिजाइन को पूरा करने के लिए कुमकुम की मदद से स्वास्तिक और ॐ भी बनाया जा सकता है और रंगोली के इस खूबसूरत डिजाइन को पूरा किया जा सकता है।

 lord ganesh rangoli with leaf

इसे भी पढ़ें: 15 मिनट में बनाएं आसान दिया रंगोली डिजाइन, देखकर सभी करेंगे तारीफ

अगर आपको रंगोली की ये डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Menaka Rangoli Designs/Pinterest, Rangoli Nation/Instagram, facebook/chaita art

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।