हर एक व्यक्ति के जीवन में प्रत्येक महीने का अलग महत्व है। कोई महीना किसी राशि के लिए अच्छा होता है तो दूसरा महीना किसी अन्य राशि के लिए कोई शुभ सन्देश लेकर आता है। यूं कहा जाए कि राशियों में होने वाले बदलाव महीने में होने वाले बदलावों पर ही निर्भर करते हैं।
इसीलिए मान्यता है कि अपनी राशि के अनुसार किये गए कार्य जीवन में सफल बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। यदि आपको पहले से ही पता हो कि आपकी राशि के हिसाब से आने वाला समय क्या मायने रखता है और इसमें क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं तो आप पहले से ही सतर्क होकर उसी के अनुसार काम कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि भिन्न राशियों के लिए आने वाला समय कैसा रहेगा और इसमें क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों का पूर्ण माह अत्यधिक उत्साह से भरा होगा। आपका भाग्य आपका परिपूर्ण रूप से साथ देगा जिसके चलते आप अपनी इच्छाओं को सरलता से पूरा कर पाएंगे ।धन आगमन के योग आपको आंतरिक संतुष्टि प्रदान करेंगे।यदि आप कोई नवीन कार्य करने की इच्छा रखते हैं तो यह समय आपके लिए उत्तम है। माह के मध्य से आपके रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक सुख अति उत्तम रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य से भी आपको संतुष्टि का अनुभव होगा।
इसे जरूर पढ़ें:Weekly Horoscope: 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक के इस सप्ताह का भविष्यफल जानें
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले अपने अंदर एक असीम उत्साह महसूस करेंगे। आपकी परेशानियों और कठिनाइयों में पूर्ण विराम लगेगा। नए-नए प्रगति के अवसर आपको उत्साहित रखने में सक्षम होंगे।आप नई नीतियों से काफी अच्छा धन अर्जित करने में सक्षम होंगे। पारिवारिक खुशियां आपके हृदय को प्रसन्न रखेंगी। आपका कोई विशेष कार्य जो काफ़ी लंबे समय से पूर्ण नही हो पा रहा है किसी वशिष्ट व्यक्ति की मदद से पूर्ण हो जाएगा।पारिवारिक मतभेद से बचें अन्यथा मानसिक तनाव बढ़ेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को प्रगति के अनेकों नए अवसर मिलेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी जिसके चलते आप अपनी इच्छाओं को भली भांति समझेंगे और पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। मानसिक सुकून के लिए आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा का विचार बना सकते हैं जो कि निश्चित रूप से आपके लिए लाभदायक साबित होगी। धन लाभ के भी संयोग बनेंगे। पारिवारिक मतभेद से जितना संभव हो दूर रहें अन्यथा बेवजह की परेशानी अपने ऊपर ले लेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातक अपनी इच्छाओं को पंख दे सकते है। इनके विचार किए गए सभी कार्य पल में पूरे हो जाएंगे।उच्च अधिकारियों से मेल जोल बढ़ेगा जोक़ि काफ़ी लाभदायक साबित होगा और निकटम भविष्य में कार्य में लाभ कराएगा। माह के मध्य से कार्य क्षेत्र में काफ़ी उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे जोकि कई परेशानियों को न्योता देंगे। आपके परिवार के सदस्यों से बेफिज़ूल के वाद विवाद परेशानी का कारण बनेंगे।(जानें आने वाला हफ्ता आपके लिए कैसा होगा )
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को बेवजह का तनाव परेशान करेगा ।आपके सोचे समझे सभी कार्य विफल होते दिखेंगे।सेहत को लेकर भी कुछ सन्तोषजनक स्थिति नहीं रहेगी। आपको अत्यधिक मेहनत और संघर्ष करने के बाद ही धन अर्जित होगा जिससे आपका तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक मन- मुटाव भी आपको विचलित करेगा। आपका संघर्षमय समय सरलता से निकल जाए इसके लिए आपको पूर्ण संयम से काम लेना पड़ेगा।जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचना आपके लिए अच्छा है।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातक माह के शुरूआती दौर में खुद को बहुत उलझा हुआ पाएंगे ।आपको अत्यधिक संघर्ष के बाद भी पर्याप्त फल की प्राप्ति नहीं होगी।आपकी धन से जुड़ी समस्याएं भी पूर्ण रूप से मुक्त नहीं होंगी। माह के मध्य से जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।आपके रुके सारे काम अपने आप पूर्ण होने लग जाएंगे। धन से जुड़ी समस्याएं भी लुप्त हो जाएंगी। यदि आप अपने व्यवसाय या नौकरी में कोई अच्छा परिवर्तन ढूंढ़ रहे हैं तो यह समय हर लिहाज़ से आपके अनूकूल है। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें: Pitru Paksha 2021: जानें श्राद्ध के कितने प्रकार होते हैं और उनका क्या महत्व है
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के द्वारा किए गए प्रयास पूर्णरूप से फलीभूत होंगे। आपके परिवार में कोई ना कोई खर्च आपको परेशान रखेगा।परिवार के साथ मिलकर आप किसी धार्मिक कार्य का आयोजन बना सकते हैं जिसमें आपको अपनी क्षमता से अधिक धन व्यय करना पड़ेगा ।आपको अपनी संतान से अकस्मात् कोई परेशानी मिल सकती है जोकि आगे चलकर आपको बहुत विचलित और उत्तेजित रखेगी।आपको अपनी आर्थिक स्थिति ठीक रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक मतभेद चरम सीमा पर रहेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातक कमर कस ले ,ढेरों नवीन कार्य इस माह उनकी राह में होंगे। अपनी सोची हुई नीतियों पर सफलता से उतेरेंगे वृश्चिक राशि के जातक। कड़ी मेहनत अब पूर्ण फल देती दिखेगी यदि आप किसी ज़मीन से संबंधित व्यापार में है तो यह समय आपके लिए पूर्णरूप से अनूकूल है।आपकी बढ़ती हुई अनाव्यशक इच्छाएं आपको आर्थिक रूप से परेशान करेंगी जिसके कारण आपके पारिवारिक मतभेद भी होते दिख रहे हैं ।आपको किसी भी सूरत में क्रोध करने से बचना है।
धनु राशि
धनु राशि वालों का समय कुछ खास नहीं प्रतीत हो रहा है। आपका बढ़ता हुआ अनावश्यक तनाव आपके जीवन को बहुत संघर्षमय बना देगा।आपके कार्यशेत्र में बेवजह की परेशानियां बढ़ेंगी।आपका उग्र स्वभावआपके परिवार के सदस्यों से संबंध ख़राब करेगा जिसके कारण आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। अनावश्यक आलस्य से बचना है।यदि कोई अकस्मात यात्रा का विचार बने तो बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा कोई अनहोनी होने की संभावना बन सकती है।धन के लिहाज़ से समय अनुकूल नहीं है।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों को जीवन यापन के लिए धन अर्जित करने के लिए अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता है। आपका मानसिक तनाव (जानें किन रंगों से दूर हो सकता है तनाव) इस काल में अपनी चरम सीमा पर होगा।आप कोई वाहन ख़रीदने का विचार बना सकते हैं जिसके चलते आपके धन खर्च में इज़ाफ़ा होगा। उच्च कोटि के लोगों से संपर्क बढ़ेगा और वह लाभदायक भी साबित होगा। परिवार के सदस्यों से बेवजह का मनमुटाव करने से बचें। महीने के अंतिम हफ्ते में किसी भी भाई-बंधु या मित्र से वाद विवाद करने से पूर्ण रूप से बचें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातक किसी कार्य की नई योजना बनाएंगे जो भविष्य में काफी फलीभूत होगी। आपकी आय में विस्तार होगा जोक़ि आपको आंतरिक संतुष्टि प्रदान कराएगा। बढ़ती आय के साथ व्यर्थ के खर्चे भी आपको परेशान करते दिखेंगे। इन बढ़ते खर्चो के कारण आप काफ़ी चिड़चिड़े हो जाएँगे और अपने परिवार के सदस्यों से ही अनावश्यक मत भेद पाल लेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य के लिहाज से आपको सचेत रहने की आवश्यकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों को अत्यधिक संभल कर चलने की आवश्यकता है। आपकी कड़ी मेहनत के बाद ही आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होगी। अनावश्यक समस्याएं और कार्य आपको उलझा कर रखेंगे। बढ़ता मानसिक तनाव आपको किसी घातक रोग की तरफ़ ले जाएगा। बेवजह के मतभेद से बचना समझदारी साबित होगी। आपकी घटती आय आपको बहुत विचलित रखेगी। पारिवारिक वाद विवाद चरम सीमा पर रहेंगे।
इस तरह अक्टूबर का महीना सभी राशियों के लिए सामान्य रहेगा इसलिए अपनी राशि के अनुसार आपको भविष्य में होने वाली घटनाओं के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों