Weekly Horoscope: 27 सितंबर से 3 अक्‍टूबर तक के इस सप्ताह का भविष्यफल जानें

पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा से जानते हैं कि राशि अनुसार आने वाला हफ्ता कैसा रहेगा और किस राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना करना होगा।

weekly horoscope  prediction th  september to rd october

जीवन में आगे क्‍या होने वाला है इस बारे में कोई नहीं जानता है, मगर हर कोई अपने भविष्‍य से जुड़ी बाते जानने की उत्‍सुकता रखता है। ऐसे में भविष्‍यफल जानकर हम आने वाले समय में घटने वाली चीजों के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी हासिल कर सकते हैं। खासतौर पर अपने प्रोफेशन, रिलेशनशिप, एजुकेशन और सेहत से जुड़ी कुछ बातें आपको अपने राशिफल से पता लग सकती हैं।

अगर आप भी अपने आने वाले समय में जीवन में होने वाले बदलाव के बारे में जानने के लिए इच्छुक हैं, तो पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा द्वारा बताए गए इस राशिफल को जरूर पढ़ें।

weekly horoscope th  september to rd october mesh

मेष-

चंद्र द्वितीय भव में होने से धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा एवं नए कार्य करने को मिलेंगे। शनिवार को किसी से विवाद होने की संभावनाएं हैं। कार्यस्थल पर भी इस सप्‍ताह तनाव बन सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार का दिन अच्छा बितेगा। दोनों दिन परिवार के साथ ही व्‍यतीत होंगे। शुक्रवार के दिन संभलकर रहें एवं कोई जोखीम नहीं ले।

प्रोफेशन-कारोबारियों की यात्राएं सफल होंगी एवं नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्‍थल पर वर्चस्व बढ़ेगा।

शिक्षा- विद्यार्थी पढ़ाई में पिछड़ सकते है।

स्वास्थ्य-दांतों में दर्द होगा।

प्रेम- साथी से निराशा होगी एवं वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त होगा।

क्या करें- किसी निर्धन को अन्न का दान करें।

वृषभ-

चंद्र-राहु का गोचर राशि में रहेगा। इस सप्‍ताह धन की आवक बेहतर रहेगी एवं सभी कार्य समय पर सपंन्न होंगे।विवादों में विजय की प्राप्ति होगी।

कौन सा दिन रहेगा अच्छा- बुधवार एवं गुरुवार का दिन अच्‍छा है। आपको इस दिन संपत्ति से लाभ होगा। शुक्रवार को आशाजनक समाचार मिलेगा। शनिवार का दिन भी अच्छा रहेगा।

प्रोफेशन- नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

शिक्षा- अध्ययन में मित्रों के साथ ही शिक्षकों से सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- पेट में जलन एवं आंखों में समस्या हो सकती है।

प्रेम- प्रेम प्रस्ताव विफल हो सकते है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

क्या करें- छाता, पादुका एवं फलों का दान करें।

इसे जरूर पढ़ें: मेष राशि के जातक पंडित जी के यह उपाय अपनाएं और पाएं अपार संपति व सुख

weekly horoscope th  september to rd october kark

मिथुन-

द्वादश चंद्र राशि में होने से सप्‍ताह के आरंभ में कठिनाई आएंगी। व्यय की अधिकता होगी एवं अनावश्यक विवाद भी हो सकता है। भय एवं चिंता भी आपको इस सप्‍ताहा घेरे रहेगी।

कौन सा दिन रहेगा अच्छा- शुक्रवार एवं शनिवार के दिन आपको शुभ समाचार प्राप्‍त होंगे। शनिवार शाम को किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होगी।

प्रोफेशन- व्‍यापारियों को निवेश से लाभ प्राप्त होगा। योजनाएं पूरी होंगी एवं लक्ष्य प्राप्त होगा।

शिक्षा- शिक्षक विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करेंगे।

स्वास्थ्य-गर्दन में भी तकलीफ होगी।

प्रेम- साथी से मुलाकात होगी एवं वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे।

क्या करें- गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क-

राशि में एकादश चंद्र रहेगा, जो आय को बेहतर बनाएगा। इस सप्‍ताह कार्य में तेजी रहेगी एवं अपनों का सहयोग भी प्राप्त होगा। योजनाएं सफल होंगी एवं यात्रा शुभदायक रहेंगी।

कौन सा दिन रहेगा अच्छा- बुधवार एवं गुरुवार का दिन परिवार में माहौल बिगड़ सकता है। आंतरिक कलह के कारण मन परेशान रहेगा। शनिवार का दिन बेहतर रहेगा और इस दिन आपको धन लाभ हो सकता है।

प्रोफेशन- कारोबार में निरंतरता रहेगी। नौकरी में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं।

शिक्षा- पढ़ाई के अलावा अन्य शैक्षणिक गतिविधीयों में भी शामील होना पड़ सकता हैं।

स्वास्थ्य- कमर में दर्द रहेगा।

प्रेम- साथी से लंबे वक्‍त से चला आ रहा विवाद समाप्त होगा। जीवनसाथी की सेहत से आप परेशान हो सकते हैं।

क्या करें- अन्न एवं फलों का दान करें।

weekly horoscope th  september to rd october kanya

सिंह-

राशि में दशम चंद्र के होने से सप्‍ताह भर कार्य की अधिकता रहेगी। इस सप्‍ताह पिता से सहयोग की प्राप्ति होगी। नए लाभकारी संपर्क बनेंगे। विवादों में विजय की प्राप्ति होगी।

कौन सा दिन रहेगा अच्छा- बुधवार एवं गुरुवार के दिन आय में वृद्धि होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को थोड़ा संभल कर रहें।

प्रोफेशन- नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्‍थल पर सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में उधार दिया हुआ धन अटक सकता है।

शिक्षा- पढ़ाई में अनावश्यक रुकावटें आ सकती हैं।

स्वास्थ्य- रक्तचाप की समस्या हो सकते है।

प्रेम- वैवाहिक जीवन में खटास आ सकती है। प्रेम में निराशा प्राप्त होगी।

क्या करें- जल एवं पादुका का दान करें।

कन्या

राशि में नवम चंद्र के होने से भाग्य का साथ मिलेगा। संतान से सहयोग प्राप्त होगा एवं नवीन संपत्ति की प्राप्ति का योग बना हुआ है। किसी भी तरह के विवादों में विजय की प्राप्ति होगी।

कौन सा दिन रहेगा अच्छा- बुधवार एवं गुरुवार के दिन कार्य अधिक करना पड़ेगा। शुक्रवार एवं शनिवार के दिन सबसे अच्छा समय रहेगा।

प्रोफेशन- निवेश से दूर रहें एवं व्यापार में ध्यान से कार्य करें। नौकरीपेशा जातकों को भी सचेत रहने की जरूरत है।

शिक्षा- विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्‍त होंगे और शिक्षक भी तारीफ करेंगे।

स्वास्थ्य- चोट लग सकती है। इसलिए सावधान रहें।

प्रेम- प्रेमियों को साथी से दुख मिल सकता है। शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

क्या करें- नमक, शकर एवं चावल का दान करें।

weekly horoscope th  september to rd october tula

तुला-

राशि में अष्टम चंद्रमा होने से आय कम रहेगी। अनावश्यक व्यय होंगे एवं सहयोग भी प्राप्त नहीं हो पाएगा। संतान की चिंता हो सकती है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। सप्ताह के आखिरी दो दिन सब प्रकार से सफलता मिलेगी, साथ ही खुशी का समाचार मिलेगा।

कौन सा दिन रहेगा अच्छा- बुधवार एवं गुरुवार भाग्य अनुकूल होगा एवं सहयोग प्राप्त होगा। नई घरेलु वस्तुएं उपलब्ध होंगी।

प्रोफेशन- पूराने निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन की बात चल सकती है।

शिक्षा- गणित के विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा।

स्वास्थ्य-मुंह की समस्या एवं कीट के काटने की समस्या हो सकती है।

प्रेम- वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा एवं प्रेमियों के में बिगड़े संबंध बनेंगे।

क्या करें- गुड़ का दान करें।

वृश्चिक-

राशि में चंद्र सप्तम भाव में है। इस सप्‍ताह का आरंभ अच्छा होगा, आय में वृद्धि होगी और कार्य का विस्तार होगा। नए लाभकारी संपर्क बनेंगे, जिनसे सहयोग की प्राप्ति होगी एवं विवादों में विजय की प्राप्ति होगी।

कौन सा दिन रहेगा अच्छा- बुधवार और गुरुवार को व्‍यय अधिक होगा, लेकिन आय भी अच्‍छी बनी रहेगी।

प्रोफेशन- कारोबार में जो रुकावटें आ रही थीं वह अब समाप्‍त होंगी। नौकरी बदलना चाहते हैं, तो समय अच्‍छा है।

शिक्षा- संसाधनों की कमी पूरी होगी एवं सुखद परीक्षा परिणाम प्राप्त होंगे।

स्वास्थ्य- पैर में चोट लग सकती है।

प्रेम- साथी की बातें ह्रदय को दुख पंहुचाने वाली हो सकती है।कुंवारों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।

क्या करें- गाय को हरी घास खिलाएं।

weekly horoscope th  september to rd october dhanu

धनु-

इस सप्‍ताह शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगा, साथ ही योजनाएं विफल हो सकती हैं। आपको इस सप्‍ताह जोखीमपूर्ण मामलों से दूर रहना चाहिए। किसी को भी उधार देने से बचें। आपको धोखा भी मिल सकता है। संपर्क का लाभ प्राप्त होंगा। धन की आवक में सुधार होंगा एवं यात्राएं सुखद हो सकती है। धार्मिक कार्यो में रुझान बढ़ेंगा। ज्यादा कार्य करने पडेंगे एवं ज्यादा खर्च भी बैचेन कर सकता है। योजनाओं में बदलाव होंगा।

कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार में चंद्र की पूर्ण दृष्टि से कुछ राहत प्राप्त होने का योग हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को पुन: संभलकर रहना होगा।

प्रोफेशन- कारोबारी संभलकर रहें एवं नौकरीपेशा जातकों को नए प्रस्ताव मिलेंगे।

शिक्षा- वाणिज्य एवं गणीत के विद्यार्थीयों को सफलता मिलेगी।

स्वास्थ्य- पुराने रोग में आराम होगा।

प्रेम- साथी के प्रति ईमानदार रहें। वैवाहिक जीवन में संतुष्टि रहेगी।

क्या करें- गौग्रास अर्पण करें।

मकर

राशि में पंचम चंद्रमा होने से संतान से सहयोग मिलेगा और सभी कार्य संपन्न होंगे।अचानक यात्रा का योग बन सकता है। अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रसन्नता का समाचार मिलेगा एवं सामाजीक कार्यक्रमों में शामील होने का मौका मिलेगा।

कौन सा दिन रहेगा अच्छा- मंगलवार एवं बुधवार को शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगा। चिंताएं ज्यादा रहेंगी एवं गुप्त बातें बाहर आ सकती है। शुक्रवार एवं शनिवार को आय बढ़ेगी एवं पुराने घाटे की भरपाई होगी।

प्रोफेशन- व्यापार में सुधार दिखाई देगा एवं नौकरी में स्तर वृद्धि होगी।

शिक्षा-अध्‍ययन में प्रदर्शन में सुधार होगा एवं मार्गदर्शन प्राप्त होंगा।

स्वास्थ्य- कब्ज एवं सर्दी संबंधी समस्याएं हो सकती है।

प्रेम- साथी से विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी।

क्या करें- चावल एवं नमक का दान करें।

weekly horoscope th  september to rd october kumbh

कुंभ-

सप्‍ताह की शुरुआत असंतोषपूर्ण रहेगी। व्यय ज्यादा होंगे, लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। शाम एवं रात के समय मन घबराएगा। सुबह पुन: उत्साह विश्वास रहेगा। आय की स्थिति भी बेहतर रहेगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा।

कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार एवं मंगलवार को आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा एवं भाग्य का साथ मिलेगा। बुधवार एवं गुरुवार को पुन: से अनुकूलता बनी रहेगी एवं आय भी अच्छी बनी रहेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को तनाव बढ़ सकता है।

प्रोफेशन- कारोबार में निवेश करें। नौकरी में पदवृद्धि के आसार हैं।

शिक्षा- विद्यार्थियों का अध्‍ययन में उत्तम प्रदर्शन रहेगा एवं नए प्रोजेक्ट प्राप्त होंगे।

स्वास्थ्य- कार्यकुशलता में कमी आ सकती हैं।

प्रेम- साथी से सहयोग प्राप्‍त होगा एवं वैवाहिक साथी को यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

क्या करें- कन्याओं को फल एवं गेंहू का दान करें।

मीन-

राशि में तृतीय चंद्र से सप्ताह आरंभ होगा, इससे आय अच्छी बनी रहेगी एवं चिंताएं दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व में वृद्धि होगी और पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा, साथ ही सहयोग की प्राप्ति होगी।

कौन सा दिन रहेगा अच्छा- बुधवार एवं गुरुवार को लाभ में कमी आ सकती है। इस समय व्यय की अधिकता रहेगी। शुक्रवार से पुन: स्थितियां पक्ष की हो जाएंगी एवं कार्यों में सुधार होगा। विवादों में विजय होगी।

प्रोफेशन- नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में थोड़ी समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। कारोबारियों का काम भी धीमा चलेगा।

शिक्षा- उत्साह की कमी हो सकती है।

स्वास्थ्य- नसों एवं कमर में समस्याएं हो सकती है।

प्रेम- साथी के साथ विवाद हो सकता है एवं जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

क्या करें- बालिका को वस्त्र का दान करें।

Recommended Video

यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP