
Sagittarius Monthly Horoscope : अप्रैल 2026 का महीना धनु राशि की महिलाओं के लिए घर की सुख-शांति, बच्चों की खुशी और अपनी पहचान बनाने का एक बहुत ही शानदार समय लेकर आ रहा है। 2 और 11 अप्रैल के आस-पास आपका पूरा ध्यान अपने घर को सजाने, परिवार के साथ समय बिताने और अपनी सुख-सुविधाओं पर रहेगा। 14 अप्रैल को जब बड़ा बदलाव होगा, तब आपकी सोच और समझदारी की हर जगह तारीफ होगी। इसके बाद 19 अप्रैल को होने वाला बदलाव आपको ऑफिस और कामकाज में खूब तरक्की दिलाएगा और विरोधियों से छुटकारा दिलाएगा। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी विस्तार से बता रहे हैं कि अप्रैल का यह खास महीना धनु राशि की महिलाओं के लिए कैसा रहने वाला है।
प्रेम की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को महीने के शुरूआती दिनों में अपने घर-परिवार में खूब सुकून और शांति महसूस होगी। आप अपने पति और बच्चों के साथ घर पर ही कोई छोटा-मोटा आयोजन कर सकती हैं या घर को नया रूप देने की प्लानिंग बना सकती हैं। घर के बड़ों का, खासकर मां का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। पति के साथ पुरानी कोई अनबन थी, तो वह प्यार भरी बातचीत से सुलझ जाएगी।
14 अप्रैल के बाद आपके दांपत्य जीवन में रोमांस की एक नई बहार आएगी। अगर आपके बच्चे हैं, तो उनकी तरफ से कोई बहुत बड़ी और मीठी खुशखबरी मिल सकती है जो सिंगल हैं और किसी अच्छे जीवनसाथी की तलाश में हैं, उनकी जिंदगी में किसी बहुत ही समझदार, सुलझे हुए और अच्छे इंसान की एंट्री हो सकती है। 19 अप्रैल के बाद छोटी-मोटी बातों पर चिढ़ने से बचें और अपने पति की बातों को भी पूरा महत्व दें।
उपाय: गुरुवार के दिन नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिला लें और केले के पेड़ में सादा जल चढ़ाएं।
इसे भी पढ़ें- अगर आपकी राशि है धनु, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव

करियर की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को 14 अप्रैल के बाद कोई बहुत बड़ी सफलता मिलने वाली है। महीने की शुरुआत में जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करती हैं या जिनका बुटीक, ब्यूटी पार्लर, टिफिन सर्विस और सजावट का काम है, उन्हें बहुत अच्छे और नए ग्राहक मिलेंगे। आपकी आमदनी घर बैठे-बैठे ही बढ़ जाएगी। 14 अप्रैल के बाद आपका दिमाग बहुत ही तेजी से और अच्छे से काम करेगा। आप अपनी समझदारी और नए विचारों से ऑफिस में सबका दिल जीत लेंगी।
आपके बॉस आपकी बातों से इतने खुश होंगे कि आपको कोई नया और बड़ा काम सौंप सकते हैं। आपकी सलाह को ऑफिस में बहुत ध्यान से सुना जाएगा। 19 अप्रैल के बाद ऑफिस में अगर कोई आपसे जलता है या काम बिगाड़ना चाहता है, तो वह खुद ही हार मानकर पीछे हट जाएगा।
उपाय: जब भी किसी जरूरी काम या मीटिंग के लिए घर से निकलें, तो अपने माथे या नाभि पर थोड़ी सी हल्दी या केसर का तिलक जरूर लगाएं।
आर्थिक दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को इस महीने अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा अपने घर और सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का मौका मिलेगा। 2 और 11 अप्रैल के आस-पास आप घर के लिए कोई नया टीवी, फ्रिज, महंगा फर्नीचर, सजावट का सामान या कोई नई गाड़ी खरीदने का मन बना सकती हैं। यह खर्च आपको बहुत खुशी और मानसिक शांति देगा। 14 अप्रैल के बाद अचानक से आपकी आमदनी के रास्ते खुल जाएंगे।
अगर आपने पहले किसी जगह अपनी बचत का पैसा लगाया था तो उससे बहुत ही अच्छा फायदा आपको इस समय मिल सकता है। जो महिलाएं अपना खुद का व्यापार करती हैं, उन्हें अचानक से कोई बड़ा फायदा होगा। 19 अप्रैल के बाद आप अपनी किसी पुरानी उधारी या घर के कर्ज को चुकाने में कामयाब रहेंगी, जिससे आपके सिर का बोझ एकदम हल्का हो जाएगा और आप चैन की सांस लेंगी।
उपाय: गुरुवार के दिन एक छोटे से पीले रंग के सूती कपड़े में एक सिक्का, थोड़ी सी चने की दाल और एक हल्दी की गांठ बांधकर अपनी अलमारी या तिजोरी में रख दे।
स्वास्थ्य के हिसाब से इन राशि की महिलाओं को महीने के शुरूआती दिनों में अपनी और अपनी मां की सेहत का थोड़ा ख्याल रखना होगा। मौसम बदलने की वजह से हल्की सी सर्दी-खांसी, गले में खराश या छाती में भारीपन महसूस हो सकता है। इसलिए ठंडी चीजें खाने या पीने से पूरी तरह बचें। 14 अप्रैल के बाद आपके अंदर एक नई फुर्ती और एनर्जी आ जाएगी।
पुरानी कोई भी सुस्ती या बीमारी छूमंतर हो जाएगी और आप खुद को एकदम चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगी। हालांकि 19 अप्रैल के बाद बाहर का मसालेदार, तला-भुना या बहुत ज्यादा मीठा खाने से बचें, वरना पेट में गैस, एसिडिटी या अपच की शिकायत हो सकती है। घर का बना सादा और ताजा खाना ही खाएं।
उपाय: रोज रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चुटकी हल्दी डालकर जरूर पिएं।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।