(sagittarius wedding card colours) व्यक्ति के जीवन में रंगों का बेहद खास महत्व होता है। वहीं रंग व्यक्ति के जीवन में गहरा प्रभाव डालते हैं। कुछ रंग ऐसे होते हैं, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक पड़ता है और ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिल सकती है।
किसी भी व्यक्ति के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से उसके जीवन में बेहद खास प्रभाव पड़ता है। वहीं रंगों का सही चुनाव करने से व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है। बात करें, शादी की कार्ड की तो, हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका कार्ड सबसे सुंदर और आकर्षित दिखे।
वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रंगों का संबंध व्यक्ति के सुख-दुख से भी होती है। इसलिए शादी का कार्ड किस रंग का होना चाहिए। इससे बारे में जानना बेहद जरूरी है।
तो ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि धनु राशि के जातकों को विवाह के कार्ड में किस रंग का चुनाव करना शुभ माना जाता है।
धनु राशि के जातक दिल के साफ और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। इस राशि के जातक बहुत साधारण स्वभाव के होते हैं, जिससे इनकी तरफ लोग बहुत ही आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। धनु राशि के जातक महत्वकांक्षी, प्रेरणादायक होते हैं।
इस राशि के जातक किसी भी काम को बहुत ही मन, उत्साह और साहस के साथ करते हैं। धनु राशि के जातक बातों से ज्यादा अपने काम पर विश्वास रखते हैं। ये बहुत ही ईमानदार और वफादार भी होते हैं। जिससे इन्हें समाज में मान-सम्मान मिलती है। वहीं अगर इस राशि के जातक अपनी शादी के लिए रंगों का चुनाव कर रहे हैं, तो इनके लिए शुभ रंग हल्का नीला, पीला, गुलाबी बहुत ही शुभ माना जाता है।
धनु राशि के स्वामी गुरु हैं। इसलिए इस राशि के जातक अपनी शादी के कार्ड में पीले रंग का चुनाव करें। यह रंग भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) का सबसे प्रिय रंग है। पीला रंग सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह रंग एकाग्रता, संघर्ष का प्रतीक माना जाता है।
हिंदू रंग में पीले रंग का बहुत ही खास महत्व होता है। यह रंग सैभाग्य, नवजीवन और साहस को भी दर्शाता है, जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।
इसे जरूर पढ़ें - ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें धनु राशि के लोगों के स्वभाव और लव राशिफल
धनु राशि के जातक अपनी शादी की कार्ड हल्के नीले रंग का बनवाएं। यह रंग शांति को दर्शाता है और तनाव को भी कम करता है। नीला रंग विश्वास, वफादारी और जीवन में स्थिरता से भी जुड़ा होता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से नीला रंग कई तत्वों से मिलकर बना हुआ है। जिसका बेहद ही खास महत्व है।
इसे जरूर पढ़ें - Tarot Tips 2023 : धनु राशि का कब हो सकता है भाग्योदय, जानें क्या कहते हैं टैरो कार्ड
धनु राशि के जातक अपनी शादी की कार्ड में गुलाबी रंग का उपयोग करें। यह रंग भगवान श्रीकृष्ण(भगवान कृष्ण मंत्र) को बेहद प्रिय है। यह रंग भावना, सकारात्मकता, सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह रंग वैवाहिक जीवन में खुशियां और नई उम्मीदें लेकर आता है। साथ ही यह रंग वैवाहिक जीवन में खुशियां और प्रेम लेकर आता है।
अगर आपकी राशि धनु है, तो यहां बताई गई लेख के हिसाब से अपनी शादी के कार्ड में रंग का चुनाव कर सकते हैं और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।