Sat Mar 28, 2026 | Updated 01:58 AM IST HZ Awards 2026
image

Vrishchik Saptahik Rashifal 30 March-5 April, 2026: करियर में 'टेक ऑफ' और खर्चों पर लगेगा 'ब्रेक', वृश्चिक राशि वाली महिलाएं जानें कैसे रहेगा यह सप्ताह

प्रेम की दृष्टि से वृश्चिक राशि की महिलाओं को 30 मार्च को 10वें भाव में चंद्रमा होने के कारण काम में थोड़ी बिजी रहेंगी, लेकिन पति आपके इस समर्पण की बहुत तारीफ करेंगे। घर और बाहर शानदार तालमेल रहेगा। 31 मार्च और 1 अप्रैल को 11वें भाव के चंद्रमा की वजह से परिवार और दोस्तों के साथ बहुत शानदार समय बीतेगा, दांपत्य जीवन में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।
Editorial
Updated:- 2026-03-27, 19:27 IST

Scorpio Weekly Horoscope: मंगल देव के स्वामित्व वाली, वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह करियर में झंडे गाड़ने, शानदार कमाई और अंत में खुद पर ध्यान देने का बनेगा। सप्ताह की शुरुआत 30 मार्च को चंद्रमा के सिंह राशि में होने से होगी, जहाँ शुरुआत में ही आपको काम में बड़ी सफलता और रुतबा मिलेगा। इसके बाद 31 मार्च और 1 अप्रैल को चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेंगे, जिससे आपकी आमदनी और फायदे में अचानक बड़ा उछाल आएगा। 2 और 3 अप्रैल को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जहां आपको अपनी भागदौड़ और खर्चों पर थोड़ा ध्यान देना होगा। सप्ताह के अंत में, 5 अप्रैल को चंद्रमा आपकी अपनी ही वृश्चिक राशि में रहेंगे, जो आपके खोए हुए आत्मविश्वास को फिर से बढ़ाएंगे। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह वृश्चिक राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल……

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

प्रेम की दृष्टि से वृश्चिक राशि की महिलाओं को 30 मार्च को 10वें भाव में चंद्रमा होने के कारण काम में थोड़ी बिजी रहेंगी, लेकिन पति आपके इस समर्पण की बहुत तारीफ करेंगे। घर और बाहर शानदार तालमेल रहेगा। 31 मार्च और 1 अप्रैल को 11वें भाव के चंद्रमा की वजह से परिवार और दोस्तों के साथ बहुत शानदार समय बीतेगा, दांपत्य जीवन में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। जो महिलाएं अभी अकेली हैं उनके लिए 31 मार्च और 1 अप्रैल का समय बहुत ही शुभ है। 11वें भाव के प्रभाव से सिंगल महिलाओं को अपने बड़े भाई-बहनों या किसी पुराने दोस्त के जरिए कोई बहुत ही संस्कारी और सच्चा जीवनसाथी मिल सकता है। 2 और 3 अप्रैल को 12वें भाव में चंद्रमा होने से आपको काम की थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पति से बेवजह बहस न करें। 5 अप्रैल को वीकेंड पर अपनी ही राशि में चंद्रमा होने से दांपत्य जीवन में गजब का रोमांस लौटेगा।

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का एक दीपक जलाएं और उसमें रुई की जगह लाल धागे की बत्ती लगाएं।

इसे भी पढ़ें- Vrishchik Rashi Upay 2026: वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में शनि और राहु ला सकते हैं बड़े बदलाव, बुरी आदतें छोड़ें और आजमाएं कुछ आसान उपाय

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

scorpio-horoscope-1767862936478 (2)

करियर की दृष्टि से वृश्चिक राशि की महिलाओं को 30 मार्च को अपनी मेहनत का सबसे बड़ा और मीठा फल मिलेगा। 10वें भाव का चंद्रमा ऑफिस में आपको एक बॉस जैसा रुतबा देगा। आपकी रफ्तार देखकर विरोधी एकदम चुप हो जाएंगे। 31 मार्च और 1 अप्रैल को 11वें भाव के कारण बिजनेस करने वाली महिलाओं को कोई बहुत बड़ा ग्राहक या कोई डील आसानी से मिल जाएगी। 2 और 3 अप्रैल को 12वें भाव का चंद्रमा आपको ऑफिस के काम से कोई अचानक छोटी यात्रा करवा सकता है या काम का प्रेशर थोड़ा ज्यादा रहेगा, इसलिए कोई भी जरूरी फाइल दूसरों के भरोसे न छोड़ें। 5 अप्रैल को वीकेंड पर पहले भाव के चंद्रमा के कारण आपके नए और शानदार आइडिया आपके काम को बहुत आसान बना देंगे।

उपाय: ऑफिस या काम पर जाते समय अपने बैग या पर्स में एक छोटे से लाल कपड़े में थोड़ा सा गुड़ बांधकर रख लें।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से वृश्चिक राशि की महिलाओं को 30 मार्च को 10वें भाव के कारण आपकी सैलरी या काम से मिलने वाले पैसों में बहुत अच्छी स्थिरता आएगी। पैसों की असली बारिश 31 मार्च और 1 अप्रैल को होगी 11वें भाव के कारण आपकी बचत और बैंक बैलेंस में अचानक बड़ा उछाल आएगा। किसी पुराने इन्वेस्ट या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने से बड़ी खुशी होगी। लेकिन 2 और 3 अप्रैल को 12वें भाव के कारण घर की सजावट, ऑनलाइन शॉपिंग, अस्पताल या किसी यात्रा पर अचानक थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। 5 अप्रैल को वीकेंड पर पहले भाव का चंद्रमा आपको पैसों की सही प्लानिंग करने में मदद करेगा और फालतू खर्चे रुक जाएंगे।

उपाय: मंगलवार के दिन एक छोटे से लाल सूती कपड़े में 11 साबुत लाल मसूर की दाल के दाने और एक तांबे का सिक्का बांधकर अपनी अलमारी या तिजोरी में रख दें।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य के हिसाब से वृश्चिक राशि की महिलाओं को 30 मार्च से 1 अप्रैल तक एकदम फिट और फुर्तीला महसूस होगा। काम की व्यस्तता के बावजूद आपके चेहरे पर चमक बनी रहेगी। लेकिन 2 और 3 अप्रैल को 12वें भाव के चंद्रमा के कारण रात में नींद न आने, आंखों में थकान या पैरों में भारीपन की शिकायत हो सकती है। इसलिए काम के बीच में आराम जरूर करें। 5 अप्रैल को वीकेंड पर अपनी ही राशि में चंद्रमा होने से आपकी पुरानी से पुरानी बीमारी दूर होने लगेगी और आप एकदम तरोताजा महसूस करेंगी। इस दिन अपनी डाइट हल्की रखें और ज्यादा बाहर का मसालेदार खाने से बचें।

उपाय: रोज सुबह सूर्य के दर्शन करें।

इसे भी पढ़ें- Vrishchik Rashifal March 2026: वृश्चिक राशि की महिलाएं इस महीने रचेंगी जीत का नया इतिहास, माह के अंत में पलटेगी पूरी बाजी

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;