Sat Mar 28, 2026 | Updated 02:02 AM IST HZ Awards 2026
image

Vrishabh Saptahik Rashifal 30 March To 05 April 2026: वृषभ राशि वालों की लव लाइफ में आएंगी खुशियां, मिल सकता है बड़ा मुनाफा; जानें साप्ताहिक राशिफल?

वृषभ राशि की महिलाओं को इस हफ्ते लव लाइफ में खुशियां मिल सकती हैं। आपकी हर मुश्किल धीरे-धीरे आसान हो जाएगी और आबको बड़ा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इस हफ्ते सेहत भी बेहतर रहेगी।
Editorial
Updated:- 2026-03-27, 21:27 IST

Taurus Weekly Horoscope: शुक्र देव के स्वामित्व वाली, वृष राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह परिवार के साथ खुशियां मनाने, अपनी बुद्धि का जादू चलाने और विरोधियों को पछाड़ने का रहेगा। सप्ताह की शुरुआत 30 मार्च को चंद्रमा के सिंह राशि आपके 4थे भाव/सुख और माता के घर में होने से होगी, जहाँ आपको मानसिक शांति और घर में बहुत सुकून मिलेगा। इसके बाद 31 मार्च और 1 अप्रैल को चंद्रमा कन्या राशि आपके 5वें भाव/बुद्धि और प्रेम के घर में गोचर करेंगे, जिससे आपके अंदर एक नई ऊर्जा और गजब का रोमांस आएगा। 2 और 3 अप्रैल को चंद्रमा तुला राशि आपके 6वें भाव/मेहनत और विरोधियों के घर में प्रवेश करेंगे, जहाँ आप अपनी मेहनत से हर मुश्किल को आसान कर देंगी। सप्ताह के अंत में, 5 अप्रैल को चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे, जो पति का भरपूर प्यार दिलाएंगे। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह वृष राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल……

वृष राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

प्रेम की दृष्टि से वृष राशि की महिलाओं को 30 मार्च को 4थे भाव में चंद्रमा के कारण घर-परिवार में बहुत मान-सम्मान मिलेगा। आप अपने घर को सजाने और पति को खुश रखने में पूरा समय देंगी। 31 मार्च और 1 अप्रैल को 5वें भाव के चंद्रमा की वजह से आपकी लव लाइफ में एकदम नई ताजगी और रोमांस आएगा। बच्चों की तरफ से भी बड़ी खुशी मिलेगी। जो महिलाएं अभी अकेली है उनके लिए 31 मार्च का समय बहुत ही शुभ है। 5वें भाव के प्रभाव से सिंगल महिलाओं को अपने कॉलेज, ऑफिस या जान-पहचान वालों के जरिए कोई बहुत ही प्यारा, पढ़ा-लिखा और सच्चा जीवनसाथी मिल सकता है। 2 और 3 अप्रैल को काम की थोड़ी थकान हो सकती है, इसलिए फालतू बहस से बचें। 5 अप्रैल को वीकेंड पर 7वें भाव का चंद्रमा दांपत्य जीवन में गजब की मिठास और आकर्षण लाएगा।

उपाय: शुक्रवार के दिन एक सादे सफेद कागज पर गुलाबी रंग के पेन से अपना और अपने पति का नाम लिखकर उसे अपनी किसी पुरानी डायरी या मनपसंद किताब के बीच में रख दें।

वृष राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

taurus weekly horoscope details

करियर की दृष्टि से वृष राशि की महिलाओं को 30 मार्च को 4थे भाव के चंद्रमा के कारण बहुत स्थिरता मिलेगी। जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करती हैं, उनके लिए यह दिन बहुत लकी साबित होगा। 31 मार्च और 1 अप्रैल को 5वें भाव का चंद्रमा आपके दिमाग को तेज चलाएगा। आपके नए और शानदार आइडियाज की वजह से बॉस आपको कोई बड़ा काम या नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। 2 और 3 अप्रैल को 6वें भाव का चंद्रमा ऑफिस में आपको एकदम निडर बना देगा। जो लोग आपसे जलते हैं, वे आपकी काम की रफ्तार देखकर खुद ही हार मान लेंगे। 5 अप्रैल को 7वें भाव के चंद्रमा के कारण वीकेंड पर बिजनेस करने वाली महिलाओं को पार्टनरशिप में कोई बहुत बड़ी और फायदे वाली डील मिलेगी।

उपाय: ऑफिस या काम पर जाते समय अपने पर्स या बैग के अंदर एक छोटा सा चांदी का चौकोर टुकड़ा या सफेद रंग का कोई मोती रख लें।

वृष राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से वृष राशि की महिलाओं को 30 मार्च को अपने घर की सजावट, फर्नीचर या किसी सुख-सुविधा के सामान पर पैसा खर्च करने का मन करेगा। 31 मार्च और 1 अप्रैल को 5वें भाव के चंद्रमा के प्रभाव से आपको शेयर मार्केट, पुरानी पॉलिसी या अपनी किसी समझदारी सेविंग्स से बहुत अच्छा और बड़ा मुनाफा मिलेगा। 2 और 3 अप्रैल को 6वें भाव के गोचर के कारण आपका कोई पुराना कर्ज, लोन या ईएमआई चुकाने का रास्ता एकदम साफ होगा। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो थोड़ी सी सख्ती दिखाने पर वह पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। 5 अप्रैल को 7वें भाव के चंद्रमा के कारण पति की तरक्की से भी आपकी तिजोरी में धन आएगा और आपकी आमदनी में शानदार उछाल देखने को मिलेगा।

उपाय: शुक्रवार के दिन एक छोटे से सफेद सूती कपड़े में 7 साबुत साबूदाने के दाने और एक सिक्का बांधकर अपनी अलमारी या धन रखने की जगह पर हमेशा के लिए रख दें।

 यह भी पढ़ें- Vastu Upay: खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले, इमली के ये छोटे से उपाय बदल देगें आपका जीवन

 

वृष राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य के हिसाब से वृष राशि की महिलाओं को 30 और 31 मार्च तक अपनी सेहत का शानदार साथ मिलेगा। आप एकदम फिट और तरोताजा महसूस करेंगी। लेकिन 2 और 3 अप्रैल को 6वें भाव का चंद्रमा आपको थोड़ा थका सकता है। काम की लगातार भागदौड़ के कारण कमर में भारीपन, गैस या पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इन दो दिनों में पानी भरपूर पिएं और बहुत ज्यादा काम का प्रेशर न लें। 5 अप्रैल को 7वें भाव का चंद्रमा आपको फिर से एकदम एक्टिव कर देगा और चेहरे पर नई चमक लाएगा, बस बाहर का बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से बिल्कुल बचें।

उपाय: रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच आंवले का मुरब्बा या आंवले का रस थोड़े से सादे पानी के साथ लें।

 

यह भी पढ़ें- Vrishabh Rashi Upay 2026: डर नहीं, धैर्य से खुलेगा भाग्य का दरवाजा, वृषभ राशि वाले जान लें वर्ष 2026 के लिए ये विशेष उपाय

 

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;