tarot tips updates

Tarot Tips 2023 : धनु राशि का कब हो सकता है भाग्योदय, जानें क्या कहते हैं टैरो कार्ड

टैरो कार्ड के हिसाब से राशिचक्र में नौवां राशि धनु है। वहीं ग्रहों के अशुभ दिशा होने के कारण इस राशि के जातकों को कई बार असफलता करना पड़ जाता है। धनु राशि के जातक धार्मिक, बुद्धिमान और ईमानदार होते हैं, लेकिन बहुत क्रोधी भी माने जाते हैं। इस राशि के जातक जिनसे भी प्यार करते हैं, उनकी बहुत परवाह करते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-08-29, 14:01 IST

(Sagitarius lucky time) टैरो कार्ड के हिसाब से धनु राशि के जातक संपादन, वकालत, इंजीनियर, शिक्षा पेशे के लिए सिद्ध माने जाते हैं। साथ ही प्रकाशन के रूप में भी इन्हें सफलता की प्राप्ति होती है। इस राशि के लोग अच्छे वक्ता और अभिनेता भी माने जाते हैं। धनु राशि के जातक सेना में काम करने के लिए भी सक्षम माने जाते हैं। इस राशि के जातक कभी किसी के अधीन रहना पसंद नहीं करते हैं।

वहीं ग्रहों और नक्षत्रों का संबंध सभी राशियों से होता है। उन्हीं के आधार पर व्यक्ति को शुभ और अशुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में एक समय ऐसा भी आता है, जब उसका भाग्य उदय होता है और उसे धीरे-धीरे शुभ परिणाम मिलने लग जाते हैं।

अब ऐसे में धनु राशि के जातकों का भाग्योदय कब होगा और कब उन्हें शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है, इसके बारे में ज्योतिष एवं टैरो एक्सपर्ट अरविंद त्रिपाठी विस्तार से बताएंगे। 

कितने साल में होता है धनु राशि के जातक का भाग्य उदय? (Sagittarius Lucky time prediction) 

tarot upay expert

  • धनु राशि का भाग्योदय साल 14 से लेकर 21 वर्ष तक होता है। 
  • उसके बाद 35 से 42 वर्ष की आयु में भाग्योदय होता है। 
  • साल 56 से 63 साल की आयु के बीच स्वास्थ्य के प्रति खास ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। 
  • धनु राशि के जातकों का भाग्योदय साल 28 से 35 और 42 से 49 में होता है। 

धनु राशि के जातक भाग्योन्नति के लिए करें इस मंत्र का जाप (sagittarius people lucky mantras)

‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रों सूर्याय नम:’, ”ऊँ खोल्काय नमः” व “ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम:” मंत्र का जाप करें। इससे आपको लाभ हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - धनु राशि के लोगों का स्वभाव कैसा होता है, टैरो कार्ड एक्सपर्ट से 

धनु राशि के जातक सूर्यदेव की करें उपासना(sagittarius people worship lord sun)

सूर्यदेव की विधिवत पूजा करें और उन्हें अर्घ्य दें। साथ ही आदित्य हृदय स्तोत्र (आदित्य हृदय स्तोत्र) का जाप करें। इससे भाग्योदय हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - धनु राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक टैरो राशिफल

भाग्योदय के लिए करें इन चीजों का दान (sagittarius people donate these things)

हर राशि के जातकों के जीवन में एक ऐसा समय आता है, जब उसके तरक्की के सभी रास्ते खुल जाते हैं । इसके साथ ही धनु राशि के जातकों को कुछ चीजों का दान करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 

इसलिए इस राशि के जातक वस्त्र, गुड़, चावल (चावल उपाय) और मसूर का दान अवश्य करना चाहिए। इससे आपको लाभ हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप इन चीजों का दान कर रहे हैं, तो उससे पहले एक दिन अपना पास इन चीजों को जरूर रखें।

 

अगर आपकी भी राशि धनु है, तो इस लेख के जरीए जानें कि आपका भाग्योदय कब हो सकता है और यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;