(Pisces Love Prediction 2024) टैरो के अनुसार नए साल का आरंभ हो गया है। यह साल कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। अब ऐसे में मीन राशि के जातकों के लिए यह साल प्रेम के मामले में कैसा रहने वाला है। इसके बारे में टैरो एक्सपर्ट मोनिका शर्मा से जानते हैं।
कैसा होगा प्रेम के मामले में मीन राशि का साल 2024? (How will be the year 2024 for pisces in terms of love?)
साल 2024 में 11 फरवरी तक शुक्र के दशम भाव में रहने से और बृहस्पति के साथ नवम-पंचम राजयोग बनने से परिवार में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता और भाई-बहन के साथ-साथ परिजनों से भी अच्छी निकटता बढ़ेगी। आप सभी एक-दूसरे के काम आएंगे। 31 मार्च से लेकर 24 अप्रैल तक आपकी राशि में शुक्र के उच्च स्थान पर रहने से मालव्य योग बनेगा। जिससे प्रेम संबंधों में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक संबंध आपके इस साल बेहतर होंगे। इस राशि के जातकों के लिए नया साल नया सवेरा लेकर आया है। आपकी पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने लग जाएंगी।
01 मई से बृहस्पति सप्तन भाव से 9वें-5वें स्थान पर रहेंगे। जिससे इस राशि के जातकों को राजयोग का शुभ फल मिलेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं, लेकिन आपको सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है।
लव लाइफ के मामले में मीन राशि वालों का साल 2024 (Year 2024 for Pisces people in terms of love life)
साल 2024 मीन राशि (मीन राशि स्वभाव) के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ के मामले में आपको मिलाजूला फल मिल सकता है। साल की शुरुआती में आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर से आपकी लड़ाई भी हो सकती है। हालांकि बुध शुक्र की स्थिति से आपको लाभ हो सकता है। इस साल आप अपने लव पार्टनर के साथ समय व्यतीत करेंगे। आप लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Tarot Tips: मीन राशि वालों को किन चीजों का दान करना होता है शुभ, टैरो एक्सपर्ट से जानें
मीन राशि वालों का वैवाहिक जीवन रहेगा अनुकूल (Married life will be favourable)
प्रेम के मामले में मीन राशि के जातकों के लिए समय बहुत अनुकूल है। फरवीर और मार्च के महीने में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। अक्टूबर से लेकर दिसंबर के बीच आप लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात पर विवाद भी कर सकते हैं। आपके आने वाले समय में आपको थोड़ी नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है, लेकिन परिस्थिति के लिहाज से आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें - मीन राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक टैरो राशिफल
मीन राशि वाले जरूर करें ये उपाय (Remedies for Pisces Zodiac)
- मीन राशि के जातकों को लक्ष्मीनारायण की विधिवत पूजा करने की जरूरत है।
- इस राशि के जातक शुक्रवार (शुक्रवार मंत्र) के दिन सुहाग का सामान दान करें। इससे आपके विवाह में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
- गुरुवार के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें और भगवान विष्णु को केले और पीली मिठाई का भोग लगाएं।
अगर आपकी राशि भी मीन है तो यहां इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर प्यार के मामले में टैरो कार्ड्स के अनुसार कैसा रहने वाला है आपका आने वाला नया साल। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों