(pisces donate) मीन राशि राशिचक्र में बारहवें स्थान पर विराजमान है। इस राशि स्वामी गुरु ग्रह हैं। मीन राशि का चिह्न मछली होता है। इस राशि के जातक सभी लोगों से मित्रपूर्ण व्यवहार करते हैं और घर के साथ ऑफिस में मान-सम्मान प्राप्त करत हैं। मीन राशि के जातक भावुक होते हैं। इन्हें घुमना -फिरना बहुत पसंद होता है।
इस राशि के जातक पढ़ने-लिखने के बहुत शौकीन माने जाते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र पर अपनी मेहनत के बल पर एक नया मुकाम हासिल करते हैं। इनका वैवाहिक जीवन बेहद अच्छा होता है। इस राशि के जातक आकर्षण के केंद्र बनते हैं। ऐसे में सभी राशि की पहचान भिन्न है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों को ठीक करने के लिए उपाय भी किए जाते हैं, ताकि कुंडली में स्थित सभी ग्रहों की स्थिति ठीक रहे हैं।
वहीं मीन राशि के जातकों को अपनी ग्रहों की दिशा को ठीक करने के लिए किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में इस लेख में टैरो एक्सपर्ट पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानेंगे।
मीन राशि के जातक सोमवार के दिन सबसे पहले भगवान शिव (भगवान शिव मंत्र) की पूजा करें। उसके बाद दूध, दही, माखन, आदि छोटे बच्चों को दान कर दें। ऐसा करने से आपके ऊपर भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहेगी।
मीन राशि के जातक मंगलवार के दिन हनुमान जी विधिवत पूजा करें और उन्हें भोग लगाने के बाद मंदिर में लोगों को बांट दें। इससे आपको मंगलदोष से छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - मीन राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक टैरो राशिफल
मीन राशि के जातक बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और बप्पा को भोग लगाने के बाद बच्चों में बांट दें। इससे आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। इसलिए इस राशि के जातक पीली चीजों का दान करना सबसे शुभ माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - कैसा होता है मीन राशि के लोगों का स्वभाव, टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें
मीन राशि के जातक शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र, सफेद चंदन, दूध, दही, चीनी आदि का दान करें। इससे शुक्रदोष से मुक्ति मिल सकती है।
मीन राशि के जातक शनिवार (शनिवार मंत्र)के दिन केसर, मूंगा आदि का दान करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही शनिदेव भी बेहद प्रसन्न होते हैं।
अगर आपकी राशि मीन है, तो दिन के अनुसार इन चीजों का दान करें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।