आज की भागदौड़ वाली ज़िन्दगी में सबसे ज्यादा बड़ी समस्या है स्ट्रेस या तनाव। कभी घर की ज़िम्मेदारियां तो कभी वर्कप्लेस का स्ट्रेस लोगों को कई तरह से प्रभावित करता है जिसका सीधा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है। स्ट्रेस जब बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तब यह डिप्रेशन का रूप भी ले सकता है जो वास्तव में एक तरह की मानसिक बीमारी है। आजकल स्ट्रेस इतना ज्यादा बढ़ गया है की हर कोई इससे परेशान है। स्ट्रेस किसी भी तरह का हो सकता है और किसी भी रूप में लोगों को प्रभावित कर सकता है। किसी भी रूप में स्ट्रेस को कम करना जरूरी है जिससे इसका असर आपकी हेल्थ पर न पड़े।
हेल्थ पर डिप्रेशन का असर न पड़े इसलिए कुछ वास्तु के टिप्स भी अपनाए जा सकते हैं। वास्तु के ऐसे टिप्स में से एक है सही रंगों का चुनाव करना। हम क्या पहनते हैं और अपने आस-पास किस तरह के रंगों का इस्तेमाल करते हैं वो भी स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप भी रंगों की मदद से डिप्रेशन को कम करना चाहते हैं तो एस्ट्रोलॉजर और वास्तु स्पेशलिस्ट डॉ आरती दहिया जी से जानें कि डिप्रेशन को कम करने के लिए किन रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
हल्का स्लेटी रंग बहुत ज्यादा सौम्य रंग माना जाता है जिसका प्रभाव उस जगह पर रहने वाले व्यक्ति के सीधा मस्तिष्क पर पड़ता है। यह रंग आपको सुकून का अहसास करवाता है और यह रंग बहुत ही आकर्षण से भरा होता है। अगर आप स्ट्रेस में हैं तो अपने स्ट्रेस लेवल को कम करने के लिए हल्के स्लेटी रंग के कपड़े पहन सकते हैं। वास्तु की मानें तो ऐसे रंग के कपड़े मानसिक रूप से तनाव को कम करने में बहुत ज्यादा मदद करते हैं। यही नहीं अगर आप अपने घर के लिविंग रूम की दीवारों में भी ये रंग करवाती हैं तो ये मानसिक शांति प्रदान करता है।
इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: जानें घर में वास्तु के हिसाब से क्या होनी चाहिए बालकनी की दिशा
हल्का गुलाबी अपनी प्रकृति के हिसाब से काफी शांत और सौम्य रंग माना जाता है। यह रंग मन को शांत रखने में सबसे ज़्यादा कारगर साबित होता है। यह रंग स्ट्र्रेस के बीच स्नेह और प्यार का आभास कराता है। इस रंग से आपके जीवन में खुशियां आती हैं और ये जीवन को उत्साह से भर देता है। जीवन को संतुलित बनाने में भी हल्का गुलाबी रंग कारगर साबित होता है। यदि वास्तु की मानें तो डिप्रेशन को कम करने के लिए आपको इस रंग के कपड़ों का चुनाव करना चाहिए और घर के कुछ हिस्सों जैसे बेड रूम में इस रंग का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
अपने नाम के जैसे ही ये रंग बड़ा ही सुकून दिलाने वाला रंग माना जाता है। अगर बात की जाए तनाव को कम करने की तो वास्तुशास्त्र इस रंग को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देता है। अगर आपका मन तनाव से भरा है तो इस रंग के कपड़ों को धारण करें और इसी रंगों का इस्तेमाल घर की दीवारों को सजाने के लिए भी करें। यही नहीं यदि आपके रिश्तों में कहीं तनाव की स्थिति है तो इस रंग की बेडशीट का इस्तेमाल आपको सुकून दे सकती है। वास्तव में बहुत ही गहरे सुकून का आभास कराता यह रंग आपको मजबूर कर देता है रिलैक्स होने के लिए। ज़िंदगी में बेहतर आभास करवाने के लिए यह सबसे उपयुक्त रंग है।
इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: घर में खुशियों के लिए वास्तु के हिसाब से रखें डोरमैट
सभी जानते है सफ़ेद रंग शांति और प्रेम का प्रतीक है। इस रंग के उपयोग से आप जीवन में सुकून को प्राप्त कर सकते हैं।आपके मस्तिष्क की कोशिकाओं को नियंत्रित करने में इस रंग की विशेष भूमिका है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से इस रंग का इस्तेमाल आपको मानसिक शांति प्रदान करता है जिससे डिप्रेशन को कम किया जा सकता है। इस रंग का इस्तेमाल यदि आप अपने घर में करते हैं और तनाव के समय सफ़ेद रंग के कपड़े पहनते हैं तो ये तनाव कम करने में आपकी मदद करेगा।
नीला रंग अत्यधिक खूबसूरत रंग होता है जिसका इस्तेमाल आपके जीवन से स्ट्रेस को सदा के लिए दूर कर देता है। इतना ही नही यह रंग आपके रक्त चाप को नियंत्रित रखने के लिए भी फ़ायदेमंद है। यदि आप इस रंग की कोई भी वस्तु तनाव के समय देखते हैं तो ये तुरंत तनाव को कम करने में आपकी मदद करती है। इस रंग के कपड़ों से स्ट्रेस काफी हद तक कम होता है।
हरा रंग हमेशा से हरियाली और शांति को दिखाता है। यदि वास्तुशास्त्र की बात की जाए तो हरा रंग जीवन में खुशहाली (जीवन में खुशहाली लाएंगे ये वास्तु टिप्स)लाता है और डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है। इस रंग के कपड़ों का इस्तेमाल आप तनाव वाली स्थिति में कर सकती हैं। यही नहीं आरती जी बताती हैं कि हरा रंग बहुत ही सुंदर जीवन का प्रतीक है इसलिए आप जब भी किसी शुभ काम के लिए जाएं इस रंग के कपड़े पहनें। यह रंग तनाव मुक्त करके आपको जीवन में सफलता दिलाने में मदद करता है।
इस तरह रंगों का जीवन से डिप्रेशन कम करने में विशेष योगदान है। इसलिए यदि स्ट्रेस कम करना है तो आप यहां बताए रंगों का इस्तेमाल अपनी इच्छानुसार कर सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: unsplash and freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।