एशिया के सबसे अमीर आदमी बने मुकेश अंबानी, जानें 5 महंगी चीजों के हैं मालिक

एंटीलिया ही नहीं नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के पास कीमती बीएमडब्‍लू कार, यॉट, प्राइवेट जेट भी है। जिनकी कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश।

mukesh ambani  owned antilia house interior

देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे अमीर आदमी बन चुके हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि फोर्ब्‍स मैगजीन द्वारा जारी की गई एक लिस्‍ट से प्रमाणित होता है। इतना ही नहीं, मैगजीन द्वारा पेश की गई लिस्‍ट से यह भी पता चलता है कि मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की लिस्‍ट में 10वें स्‍थान पर आते हैं और भारत के 10 सबसे अमीर आदमियों की लिस्‍ट में पहले नंबर पर उनका नाम आता है।

मुकेश अंबानी और उनकी नीता अंबानी के शौक भी बहुत महंगे हैं और इस वजह से भी वह कई बार सुर्खियों में छाय रहते हैं। आज हम आपको बातएंगे कि नीता अंबानी और मुकेश अंबानी वो कौन सी 5 सबसे मेहंगी चीजें हैं जिनके दाम सुन आप हैरान रह जाएंगे।

nita ambani  owned these   most expensive  things

एंटीलिया

जिस घर में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ रहते हैं उसका नाम एंटीलिया है। 27 फ्लोर का यह घर Mythical Atlantic Island से इंस्‍पायर्ड है। इस घर की बहुत सारी खासियते हैं। अगर कभी 8 तीव्रता वाला भुंकप आता है तो इस घर की एक ईंट पर भी फर्क नहीं पड़ेगा। इस घर में एक लग्‍जरी मूवी थिएटर है। इसमें 50 लोग एक साथ बैठ कर मूवी देख सकते हैं। वहीं एंटीलिया मेंस्‍वीमिंग पूल, स्‍पा, जिम, जकूजी, डांस स्‍टूडियो और योग सेंटर भी है।

इसे जरूर पढ़ें: Unseen Pics: दुल्हन की श्रृंगार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं नीता अंबानी

इसके साथ ही अंबानी हाउस में आइस्‍क्रीम पार्लर भी है। पूरे घर में 9 हाई स्‍पीड एलीवेटर्स हैं। यह घर 400000 स्क्वाएर फीट पर बना हुआ है। अगर इसकी मौजूदा कीमत की बात की जाए तो यह 2 बिलियन के लगभग होगी। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के घर मे 600 सर्वेंट्स हैं। पूरे घर की देख रेख इन्‍हें करनी होती है।

इसे जरूर पढ़ें: क्‍या कहती है Nita Ambani की कुंडली ?

कार गैराज

अंबानी हाउस में 6 मंजिल का केवल कार गैराज ही है। यहां कार पार्किंग के साथ ही कार की सर्विस भी होती है। इस गैराज में एक साथ 168 गाडि़यां पार्क की जा सकती हैं। अगर अंबानी हाउस में पार्टी होती हैं तो मेहमानों की गाडि़यों को यहीं पार्क किया जाता है। वहीं अंबानी फैमिली की गाडि़यों को भी यही पार्क किया जाता है।

mukesh ambani owned antilia

प्राइवेट जेट

बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज के पास अपने प्राइवेट कॉर्पोरेट जेट हैं। मगर नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के पास एअरबस 319 है। इसकी कीमतर 43.4 मिलियन डॉलर के आस-पस होगी। भारतीय मूद्रा में यह कीमत 467 करोड़ रुपए है। इस जेट में 25 पैसेंजर्स एक साथ बैठ कर यात्रा कर सकते हैं।

यह एअरबस भी लग्‍जरी से भरपूर है। इसमें स्‍कई लाउंज, एक पॉश डायनिंग एरिया, एक कैबिन इंटरटेनमेंट के लिए डेडिकेटेड है। इस एअरबस में बैठ कर यात्रा करने का एक्‍सपीरियंस कैसा होगा वह आप इसके लैविश फीचर्स को सुनकर अंदाजा लगा सकते हैं।

mukesh ambani owned antilia house address

यॉट

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के पास अपना एक प्राइवेट यॉट भी है। इसे आप पानी में तैरता महल समझ सकते हैं। अंबानी फैमिली का यॉट मुंबई के ब्रिज कैंड बीच पर पार्क रहता है। यह यॉट 68 मीटर लंबा, 38 मीटर चौड़ है। इसका फ्लोर एरिया 36600 वर्ग फुट है। इस यॉट में 40 से 50 लोग आराम से रह सकते हैं। नीता अंबानी से लेकर दीपिका पादुकोण तक के ड्राइवर्स, मेड्स और बॉडीगार्ड्स की सैलिरी सुन कर चौंक जाएंगे आप

इस यॉट में हेलिपैड, स्‍पा, जिम, बॉल रूम, थिएटर, लॉन और डायनिंग रूम भी है। इसकी कीमत 100 बिलियन डॉलर्स है।

mukesh ambani owned antilia house video

बीएमडब्‍लू कार

बीएमडब्‍लू कार तो आजकल एक हर सेलिब्रिटी के पास होती है।मगर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के पास BMW760Li है। इस कार की कीमत 19 मिलियन है। मगर, इस कार में ढेर सारे फिल्‍टर्स लगे हुए हैं। 3 लाख रुपए की चाय से शुरू होता है नीता अंबानी का दिन, जानिए खासियत

अंबानी फैमिली के पास जो कार है उस में बुलेटप्रूफ विंडो, फायरप्रूफ फ्यूल टैंक और केवलर प्‍लेट्स लगी हैं। वैसे अंबानी फैमिली के पास Maybach 62 और Mercedes-Benz S Class जैसी लग्‍जरी गाडि़यां भी हैं।

यह आर्टिकल आपको अच्‍छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

Image Credit: Yandex (all Images)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP