herzindagi
Ganesh chaturthi  invitation card Nita ambani

Ganesh Chaturthi 2019: नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के घर धूम-धाम से मनाया जाएगा गणेश उत्सव, देखें कार्ड की पहली झलक

गणेश उत्सव से पहले ही अंबानी परिवार ने तैयार करवाया विशेष इनविटेशन कार्ड। आप भी देखें झलक। 
Editorial
Updated:- 2019-08-31, 09:52 IST

देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर जल्द ही गणेश उत्सव का आयोजन होने वाला है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि एक इंटरटेनमेंट वेबसाइट ने अंबानी परिवार द्वारा बनवाए गए थीम बेस्ड गणेश चतुर्थी के इनविटेशन कार्ड की कुछ झलकियों के माध्यम से रिवील किया है। गौरतलब है कि अंबानी फैमिली में हर वर्ष धूम-धाम से गणेश उत्सव मनाया जाता है1 हर वर्ष नीता अंबानी और मुकेश अंबानी गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना करते हैं और कई दिनों ते यह उत्सव चलता रहता है। इस बार तो उत्सव में ज्यादा रौनक होगी क्योंकि इस बार नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के घर में 2 सदस्य बढ़ गए हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं श्लोका मेहता जो कि अंबानी खानदान की नई नवेली बहू हैं और आनंद पीरामल की जो कि अंबानी फैमिली के दमाद हैं। इन दोनों का नाम इस बार इनविटेशन कार्ड पर भी लिखा गया है। 

Ganesh chaturthi  invitation card by nita ambani first look

इसे जरूर पढ़ें:  भगवान गणेश के बारे में कितना जानती हैं आप, क्विज खेलें और जानें

अंबानी फैमिली पर हर त्योहार को धूम-धाम से मनाया जाता है। गणेश उत्सव भी इन्हीं में से एक है। इस बार अंबानी परिवार में यह उत्सव और भी धूम से मनाया जाएगा क्योंकि इस बार इस परिवार में 2 नए सदस्य भी जुड़ गए हैं। अंबानी परिवार ने इस बार गणेश उत्सव का इनविटेशन कार्ड भी बेहद शानदार बनवाया है।

यह कार्ड तीन हिस्सों में है। सबसे पहले कार्ड को खोलने के लिए दरवाजे की तरह दो हिस्से बने हैं। इसके बाद कार्ड को खेलते ही उसमें से बेहद अच्छी सी सुगंध आती हैं और चिडि़यों के चहकने की आवाज आती है। इस कार्ड के दोनों हिस्सों में घंटियां बनी हैं। यह कार्ड मल्टी कलर कहा है। इसे बेहद खूबसूरती के साथ डिजाइन किया गया है। गणेश चतुर्थी पर कहीं सजे केले के गणेश जी तो कहीं विराजे चॉकलेट वाले गणपति

 

आपको बता दें कि गणेश उत्सव 2 सितंबर से शुरू हो रहा है और इस उत्सव पर अंबानी फैमिली ने रात 9 बजे से गणेश आर्ती और फिर डिनर का आयोजन किया है। यह कार्ड बॉलीवुड और देश के बड़े व्यापारियों को इनवाइट करने के तैयार करवाया गया है। इसके साथ ही कार्ड में लिखा है कि इस ईवेंट में सभी को फेस्टिव ड्रेस में आना होगा। घर में लाएं गणपति की ऐसी प्रतिमा, जो पूरी कर दे सारी मनोकामनाएं

Ganesh chaturthi  invitation card by nita ambani and mukesh ambani

इसे जरूर पढ़ें:  भगवान गणेश की मूर्ति करनी है गिफ्ट, तो जान लें शास्त्रों में लिखे ये नियम

गौरतलब है कि महाराष्ट में गणपति उत्सव को बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है और इस उत्सव में 12 दिन के लिए गणेश प्रतिमाओं को स्थापित किया जाता है और लोग अपनी सुविधा और मन्नत के अनुसार गणपति जी की प्रतिमा को विसर्जित कर देते हैं। यह त्योहार वैसे केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है।

 

अंबानी परिवार ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज भी अपने घर में गणेश प्रतिमा को स्थापित करते हैं। टीवी इंडस्ट्री के भी कई कलाकार गणेश उत्सव को धूमधाम से मनाते हैं और गणेश जी का विर्सजन करते हैं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।