गणेश चतुर्थी का उत्सव शुरू हो चुका है और इस बार भी हर कोई अपने घर गणपति लाने की तैयारी कर रहा है। मगर, क्या आप जानती हैं कि गणपति की प्रतिमा अलग-अलग होती हैं और हर प्रतिमा घर में अलग तरह से खुशहाली लाती हैं और मनोकामनाएं पूरी करती हैं। तो चलिए जानते हैं गणपति की कौन सी प्रतिमा किस तरह की मनोकामना पूरी करती है।
इसे जरूर पढ़ें: Ganesh Utsav 2020: पंडित जी से जानें गणपति प्रतिमा स्थापना का शुभ मुहूर्त
संतान सुख के लिए
अगर आप बहुत दिन से मां बनने का प्रयास कर रही हैं मगर, हर बार आप अपने प्रयास में विफल हो जाती हैं तो आपको अपने घर में गणपति का बाल स्वरूप लेकर आना चाहिए। भगवान गणेश के बाल स्वरूप की 10 दिन पूजा करनी चाहिए और प्रसाद में उन्हें मक्खन मिश्री चढ़ानी चाहिए। इससे आप की प्रेगनेंसी में जो भी दिक्कत हो रही होती है, वह ठीक हो जाएगी और आपको संतान सुख मिल जाएगा। इसलिए घर पर अगर इस बार गणपति ला रहीं हैं तो आपको गणपति का बाल स्वरूप ही लाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:Ganesh Utsav 2020: पंडित जी से जानें राशि अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए गणेश उत्सव
पढ़ाई लिखाई में सफल होने के लिए
जिन घरों में पढ़ने लिखने वाले बच्चे होते हैं। उन्हें भी गणेश चतुर्थी पर गणेश जी की स्थापना करनी चाहिए। मगर आपको बहुत ध्यान से गणेश प्रतिमा को चुनना चाहिए। अगर आपका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है या उसका कोई एग्जाम आ रहा है। जिन बच्चों आर्ट एंड कलचर से प्यार होता है। उन लोगों अपने घर इस गणेश चतुर्थी नृत्य करते हुए गणेश जी की प्रतिमा को स्थामित करना चाहिए। भागवान गणेश की नटराज के आकार में प्रतिमाएं बाजार में खूब आती हैं आप इन्हे अपने घर में स्थापित कर सकती हैं।कनिपकम गणेश मंदिर के बारे में जानें 3 दिलचस्प बातें
घर में सुख शांति के लिए
घर में अगर आपको सुख और शांति चाहिए तो भगवान गणेश की लेटी हुई यानी विश्राम करती हुई प्रतिमा या फिर अपने आसन पर विराजमान प्रतिमा को घर पर स्थापित करना चाहिए। अगर आप इस गणेश चतुर्थी भगवान गणेश की ऐसी प्रतिमा को घर पर स्थापित करेंगी तो आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी और अगर आपके घर किसी तरह का कोई कलेश होता है तो वह भी गणेश जी की प्रतिमा लाने से खत्म हो जाएगा।
अच्छे गृहस्थ जीवन के लिए
अगर आपके गृहस्थ जीवन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा और आप चाहती है कि आपके और अपके पति के बीच प्रेम बना रहे तो इस गणेश चतुर्थी अपने घर भगवान गणेश की सिंदूरी रंग की प्रतिमा लाएं और पूरे मन से उनकी पूजा करें। यह रंग गृहस्थ जीवन का रंग होता है। इसलिए इस गणेश चतुर्थी इसी रंग के गणेश जी की पूजा करिए। आपके और अपने पति के बीच के सारे मतभेद दूर हो जाएंगे और आप एक सुखी गृहस्थ जीवन बिता सकेंगे।
आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए
अगर आपके घर पर आर्थिक स्थिति सही नहीं है और हमेशा पैसों की कमी बनी रहती हैं तो इस गणेश चतुर्थी आपको गणेश जी की पीली रंग की प्रतिमा लानी चाहिए। अगर आप सच्चे मन से गणेश जी की अराधना करेंगी तो आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
गणेश चतुर्थी की सभी लोगों को शुभकामनाएं। इसी तरह व्रत, तीज-त्योहार और धार्मिक कथाओं के बारे में जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों