
चैत्र नवरात्रि अपने आखिरी चरण में पहुंच गई हैं। 26 मार्च को अष्टमी के बाद 27 को नवमी है। आमतौर पर नवरात्रि के आखिरी दिन ही लोग कलश विसर्जन कर देते हैं, मगर पंडित सौरभ त्रिपाठी से जब हमने इस विषय पर बात की तो उन्होंने बताया, "नवरात्रि मतलब 9 रातों तक देवी जी आपके घर में ही विराजमान रहेंगी। इन दिनों में अगर आपने कलश स्थापना की है, तो जरूरी है कि आप पूरे नौ रातों तक उसे घर पर ही स्थापित करके रखें और दशमी तिथि पर उसका विसर्जन कर दें। "
27 मार्च 2026 को नवमी तिथि रहेगी वहीं 28 मार्च को दशमी तिथि होगी। कलश विसर्जन के लिए रविवार का दिन ही सही होगा। पंडित जी से हमने कलश विसर्जन का मुहूर्त भी पता किया है। वह कहते हैं, "देखा जाए तो दशमी तिथि 27 मार्च को सुबह 10 बजे से ही शुरू हो जाएगी, लेकिन 28 मार्च को नवरात्रि व्रत का पारण किया जाएगा, उसी के साथ कलश विसर्जन भी होगा। कलश विसर्ज के लिए सुबह 8 बजकर 46 मिनट का समय सबसे शुभ रहेगा।"

कलश विसर्जन की प्रक्रिया बेहद सरल होने के साथ-साथ आध्यात्मिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे सही विधि और श्रद्धा के साथ करना जरूरी होता है, ताकि पूजा का पूर्ण फल प्राप्त हो सके और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। आइए आसान भाषा में जानते हैं कलश विसर्जन की सही विधि।
यह भी पढ़ें- Kanya Pujan Gifts: कन्या पूजन के लिए 100 रुपये में खरीदें ये बेहतरीन गिफ्ट्स, खुश हो जाएंगी नन्हीं देवियां
"गच्छ गच्छ सुरश्रेष्ठ, स्वस्थानं परमेश्वरी, पूजाराधनकाले च पुनरागमनाय च।"
इस मंत्र का अर्थ है कि हे देवी, आप अपने दिव्य स्थान पर पधारें और अगली पूजा में पुनः हमारे घर पधारें। इस मंत्र का जप करते हुए ही कलश को उठाएं और विसर्जन करें।
ध्यान रखें कि इस पूरी प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण आपकी श्रद्धा और भावनाएं होती हैं। यदि आप सच्चे मन से कलश विसर्जन करती हैं, तो आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास बना रहता है।
यदि आपको ऊपर दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।