देश के सबसे ज्यादा चर्चित सेलिब्रिटी कपल्स की बात की जाए तो उसमें टॉप 10 में जिनका नाम आता है वह बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी वाइफ नीता अंबानी। बेशक दोनों बॉलीवुड सेलिब्रिटी नहीं है मगर, इनकी चर्चा हमेशा बॉलीवुड कपल्स से भी ज्यादा ही रहती है। खासतौर, पर नीता अंबानी के लुक्स से लेकर लोग उनके डाइट प्लान तक के बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाएंगे जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। आपको बता दें कि नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी 8 मार्च 1985 में हुई थी। तो चलिए हम आपको नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी से जुड़े कुछ रोचक किससे सुनाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: होने वाली छोटी बहू राधिक मर्चेंट के साथ नीता अंबानी की है जबरदस्त कैमिस्ट्री
कैसे मिले
मुकेश अंबानी के माता पिता धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन ने नीता अंबानी को सबसे पहले एक डांस शो में भरतनाट्यम करते हुए देखा था। उन्हें तब नीता अंबानी का डांस बहुत ही सुंदर लगा। तब ही दोनों ने तय कर लिया था कि वह नीता को अपने घर की बहू बनाएंगे। मुकेश अंबानी की पिता धीरूभाई अंबानी ने नीत के पेरेंट्स के आगे बेटे की शादी का प्रस्ताव रखा। तब नीता के घर वालों को पता भी नहीं था कि जो व्यक्ति उनकी बेटी का हाथ अपने बेटे के लिए मांग रहा है वह धीरूभाई अंबानी है। दोनों के पेरेंट्स आपस में मिले और शादी के लिए तैयार हो गए।
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी की ज्वैलरी कलैक्शन में मौजूद हैं नथ के ये 5 लेटेस्ट डिजाइंस
आपको बता दें कि नीता अंबानी एक मिडल क्लास फैमिली को बिलॉन्ग करती हैं। वह मुकेश अंबानी से कभी शादी नहीं करना चाहती थीं। उनके स्टेटस और फाइनैंशियल कंडीशन से नीता को डर लगता था। इसलिए नीता ने शादी के लिए कुछ कंडीशंस पहले से ही तय कर रखी थीं। नीता ने मुकेश के आगे यह शर्त रखी थी कि वह शादी के बाद भी अपनी जॉब नहीं छोड़ेंगी। नीता शादी से पहले एक स्कूल में टीचर थीं और शादी के बाद भी उन्होंने अपनी नौकरी नहीं छोड़ी थी। मुकेश अंबानी ने नीता से शादी करने के लिए उनकी सारी शर्तों को मान लिया था।नीता अंबानी के इन 3 लुक्स से लें टिप्स
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी का कोर्टशिप पीरियड
नीता और मुकेश अंबानी का कोर्टशिप पीरियड तब शुरू हुआ जब मुकेश अंबानी ने एक दिन नीता के आगे डेट पर चलने की बात कही। जब दोनों कार से घूमने निकले तो मुकेश ने अचानक कार रोकी और नीता से पूछा ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी?’ नीता ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। तब मुकेश ने फिर पूछा ‘ मुझे अभी बताओ। मैं तब ही कार स्टार्ट करुंगा।’ तब जाकर नीता ने शादी के लिए हां कहा।नीता अंबानी के 5 डिजाइनर ज्वेलरी सेट से लें टिप्स
कठिन समय
देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत टफ टाइम देखना पड़ा है। बेशक अंबानी परिवार को कभी आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़ा हो मगर, परिवार को आगे बढ़ने के लिए नीता और मुकेश अंबानी को बहुत बुरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। एक इंटरव्यू के दौरान नीता अंबानी ने बताया, ‘शादी के कई सालों तक मुझे संतान सुख प्राप्त नहीं हुआ। मैं 23 साल की थी और डॉक्टर ने मुझे बताया कि मैं कभी मां नहीं बन सकती। उस वक्त मैं टूट गई थी। मगर, Dr Firuza Parikh से मेरी मुलाकात हुई। वह मेरी बहुत अच्छी सहेली भी थीं। उनकी सहायता से ही मैंने एक साथ दो बच्चों को कंसीव किया। उसके बाद मैनें अनंत का जन्म दिया।’ यह वक्त अंबानी परिवार के लिए बेहद टफ था।3 लाख रुपए की चाय से शुरू होता है नीता अंबानी का दिन, जानिए खासियत
आज नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपनी बड़े बेटे और बेटी की शादी कर चुके हैं। जल्द ही वह अपने छोटे बेटे की भी शादी करने वाले हैं। दोनों के बीच बेहद अच्छी बॉडिंग है। नीता अंबानी अपने फैमिली बिजनेस में पति मुकेश अंबानी का हाथ भी बटाती हैं। आप भी नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के इस प्यारे रिश्ते से टिप्स ले सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों