निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी किसी सपने के सच होने जैसी थी। दोनों ने महज एक साल के भीतर ही शादी कर ली और माना जाता है कि निक जोनस प्रियंका से सिर्फ तीन मुलाकातों के बाद ही सोच लिया था कि प्रियंका चोपड़ा उनकी पत्नी बनेंगी। वैसे तो निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा दोनों कई बार रेड कार्पेट पर साथ नजर आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों कई बार रोमांटिक अंदाज में नजर आ चुके हैं, लेकिन अगर इनकी रिलेशनशिप पर गौर फरमाया जाए तो साफ जाहिर होता है कि निक जोनस अपनी पत्नी को कितना चाहते हैं। आइए जानते हैं उनकी ऐसी सोशल मीडिया पोस्ट्स के बारे में, जिनके जरिए प्रियंका चोपड़ा के लिए निक जोनस की बेपनाह मुहब्बत जाहिर होती है।
इसे जरूर पढ़ें: बीच कॉन्सर्ट में कुछ ऐसे किया निक ने प्रियंका चोपड़ा से प्यार का इजहार
View this post on Instagram
एंटरटेनमेंट टुनाइट को दिए इंटरव्यू में निक जोनस ने कहा था, 'मुझे प्रियंका चोपड़ा से पहली ही नजर में प्यार हो गया था। जब हमने साथ में रहने का फैसला किया था, तब मुझे पता था कि मैंने जीवनभर के लिए साथी चुन लिया है, जो मेरा साथ देंगी और अच्छे और बुरे, हर वक्त में मेरे साथ खड़ी रहेंगी और यही चीज सबसे अहम है।'
इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की आलोचना करने वाली मेहविश हयात की निक जोनस के साथ पोस्ट तस्वीर हुई फेमस
जब प्रियंका चोपड़ा की अमेरिकी फिल्म Isn’t It Romantic का प्रीमियर था, तो उस दौरान निक जोनस ने अपनी पत्नी के लिए इंस्टाग्राम पर यह खूबसूरत संदेश लिखा, 'मुझे अपनी खूबसूरत और टैलेंटेड पत्नी पर नाज है।' पत्नी की फिल्म रिलीज होने के दौरान इस तरह से हौसला बढ़ाना जाहिर करता है कि निक जोनस अपनी पत्नी के लिए कितने ज्यादा सपोर्टिव हैं।
View this post on Instagram
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की जाती है। शायद इसीलिए इन्हें मेट गाला 2019 में आने के लिए इन्विटेशन दिया गया था। जब निक जोनस से इस ईवेंट के दौरान मीडिया ने सवाल पूछे तो उन्होंने बहुत सरलता से जवाब दिए।
निक से पूछा कि उन्हें अपना ड्रेस कैसा लग रहा है तो वे अपने जवाब के जरिए प्रियंका चोपड़ा को सेंटर स्टेज पर लेकर आए। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहू्ं तो मैं बहुत एक्साइटेड हूं। मुझे मेट गाला पसंद है। इस दौरान काफी मजा आता है, लेकिन प्रियंका पर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का दारोमदार रहेगा। मैं यहां उन्हें सपोर्ट करने जा रहा हूं। मैं यही चाहता हूं कि वह यहां शाइन करें।'
निक जोनस ने मई 2019 में लिखी अपनी एक पोस्ट में कहा था, 'एक साल पहले जब मैं 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' देखने गया था, तब मेरे दोस्तों में एक ऐसी महिला (प्रियंका चोपड़ा) भी थी, जो मेरी बेस्ट फ्रेंड बन गई। वो मेरी हमराज हैं, मेरी खूबसूरत पत्नी। उनके साथ अब तक के सफर से मैं बहुत खुश हूं। आप मुझे हर दिन मुस्कुराने की वजह देती हैं और आप मुझे अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित करती हैं। मैं आपका पति बनकर सम्मानित महसूस करता हूं। आई लव यू।' इस पोस्ट से पता चलता है कि निक जोनस अपनी मैरिटल लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।
महिला सशक्तीकरण के लिए देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ इंटरनेशनल वुमन्स डे 8 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन निक जोनस ने भी महिलाओं के सम्मान में अपनी पोस्ट लिखी, लेकिन इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के लिए अपना प्यार जाहिर कर दिया। उन्होंने लिखा, 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं। यह अविश्वसनीय महिला (प्रियंका चोपड़ा) दुनिया में बहुत लोगों के लिए इंस्पिरेशन है। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं प्रियंका चोपड़ा।'
निक जोनस की सोशल मीडिया पोस्ट्स से यह बात जाहिर है कि वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा का कितना सम्मान करते हैं और उनसे कितना प्यार करते हैं। हम यही उम्मीद करते हैं कि यह प्यार यूं ही जवां बना रहे और कपल्स को इंस्पायर करता रहे।
Image Courtesy: Instagram(@priyankachopra)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।