निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही सबसे वायरल जोड़ों में से एक हैं। चाहें प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल स्टेटमेंट हो या फिर निक जोनस और उनका PDA, लोगों को ये जोड़ा पसंद है। अब ग्लोबल आइकन होने का कुछ तो फायदा होगा ही। चाहें प्रियंका हों या निक दोनों की ही फैन फॉलोविंग कम नहीं है। जब से इस जोड़े ने डेटिंग शुरू की है तब से ही इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं। इन्हें इंस्टाग्राम पर #CoupleGoals के लिए जाना जाता है।
अब जब इतना वायरल जोड़ा है तो यकीनन निक जोनस के कॉन्सर्ट में भी कुछ तो होना ही था। निक जोनस ने अपने टूर की शुरुआत से ही हर कॉन्सर्ट से पहले प्रियंका को लेकर कुछ न कुछ स्पेशल किया है, चाहें उनकी वीडियो कॉल वाली फोटो हो या फिर प्रियंका चोपड़ा के साथ छोटा सा इंस्टाग्राम वीडियो। इस बार बॉस्टन कॉन्सर्ट में भी निक ने ऐसा ही किया है।
इसे जरूर पढ़ें- बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के टॉप 10 ब्यूटी और मेकअप सीक्रेट्स जानिए
निक जोनस ने इस कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा को साइन लैंग्वेज की मदद से आई लव यू कहा। इस दौरान भरे कॉन्सर्ट में प्रियंका का रिएक्शन भी काफी अनोखा था। प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी कॉन्सर्ट का मजा ले रही थीं। निक के साथ स्टेज पर उनके दोनों भाई जो जोनस और केविन जोनस भी थे।
View this post on Instagram
ऑरेंज रंग के गेटअप में वैसे भी निक स्टेज पर सभी की नजरों के सामने थे और उस समय उनका 'I Love You' देख सभी चियर करने लगे। ऑनलाइन ये सभी निक और प्रियंका फैन पेज पर वायरल हो रही थी। एक यूजर ने लिखा "The cutest.. when you have this kind of love you can face the world," (सबसे क्यूट... जब दो लोगों में इतना प्यार होता है तो वो दुनिया का मुकाबला कर सकते हैं)
इसी तरह से न जाने कितने फैन्स ने इन दोनों के इस वीडियो को लेकर बहुत अच्छे कमेंट्स किए।
कुछ दिन पहले निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ डिजनीलैंड की सैर करने गए थे। वहां प्रियंका की मिनी माउस के कान लगाई हुई फोटो बहुत वायरल हुई थी। प्रियंका बहुत क्यूट लग रही थीं और हमेशा की तरह निक उनके साथ ही थे। ये जोड़ा हाथों में हाथ लिए अपनी छुट्टी का मजा ले रहा था।
View this post on Instagram
इसी के साथ, जो जोनस की बर्थडे पार्टी में भी प्रियंका और निक जेम्स बॉन्ड स्टाइल में पहुंचे थे। वो एक थीम पार्टी थी जिसमें सभी को जेम्स बॉन्ड स्टाइल में सजना था। दोनों ने ब्लैक कपड़े पहन रखे थे और ऐसा लग रहा था कि दोनों वाकई किसी जेम्स बॉन्ड फिल्म से बाहर निकल कर आ गए हों। उस समय निक के भाई जो जोनस और भाभी सोफी टर्नर दोनों इसी तरह से बॉन्ड थीम के हिसाब से बनकर आए थे।
View this post on Instagram
निक और प्रियंका के ये सभी वायरल वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं और भले ही दोनों का कितना भी बिजी शेड्यूल हो वो दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताने से पीछे नहीं हटते। प्रियंका चोपड़ा भी निक के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी छुपाने में विश्वास नहीं रखतीं। कई चैट शो और इंटरव्यू में वो निक से जुड़ी बातों का खुलासा कर चुकी हैं।
इसे जरूर पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने नए अंदाज में लिखी सफलता की कहानी
जहां निक जोनस अपने टूर को लेकर व्यस्त हैं वहीं दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म 'Sky is pink' के पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी और इसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी हैं। निक के टूर खत्म होने के बाद प्रियंका मुंबई आकर इस फिल्म के प्रमोशन में लग सकती हैं। हालांकि, वो किस दिन मुंबई आएंगी इसकी जानकारी अभी नहीं है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।