
आशा पारेख की गिनती हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकाराओं में होती है। उन्होंने 1959 से 1990 के दशक तक 90 से अधिक फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। वेटरन एक्ट्रेस की लव लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही। एक्ट्रेस का डायरेक्टर नासिर हुसैन के साथ रिश्ता काफी चर्चा में रहा। उन्होंने खुद भी कई बार इंटरव्यूज में खुलकर बताया कि वो नासिर हुसैन से मोहब्बत करती थीं और उन्होंने उनके सिवा कभी किसी और से प्यार नहीं किया। एक्ट्रेस 83 साल की उम्र में आज भी कुंवारी हैं और कुछ वक्त पहले भी एक इंटरव्यू में उन्होंने नासिर हुसैन के साथ अपने रिश्ते को याद किया और कई बातें शेयर कीं। उन्होंने ये भी बताया कि नासिर हुसैन की पत्नी भी उनके रिश्ते के बारे में जानती थीं। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?
View this post on Instagram
आशा पारेख ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो नासिर हुसैन से बहुत प्यार करती थीं और केवल वो ही थे, जिनसे उन्होंने प्यार किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वो प्यार को छिपाने में नहीं, बल्कि उसे स्वीकार करने में भरोसा रखती हैं और उन्हें अपनी भावनाओं को स्वीकारने में कोई परहेज नहीं है, बल्कि उन्हें इस पर गर्व है। आशा पारेख ने इस बातचीत में ये भी कहा कि नासिर हुसैन की पत्नी को भी उनके रिश्ते के बारे में पता था और उनके परिवार के साथ एक्ट्रेस का किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं था। उन्होंने कहा, "मुझे पता था कि वो शादीशुदा हैं और हमारी शादी या कुछ भी ऐसा नहीं होने वाला है, लेकिन मैं बस उनकी दुनिया का एक छोटा सा हिस्सा बने रहने में ही खुश थी।"
यह भी पढ़ें- तो इस वजह से अलग हुए थे अमिताभ बच्चन-रेखा के रास्ते! सालों बाद एक्ट्रेस की दोस्त ने खोला था राज

आशा पारेख ने ये भी कहा कि वो घर तोड़ने वालों में से नहीं थीं और उनके दिल में उन्हें उनके परिवार से अलग करने जैसी कोई फीलिंग नहीं थी। वो नहीं चाहती थीं कि उन्हें कोई होमब्रेकर कहे, इसलिए उन्होंने कभी भी नासिर हुसैन से शादी करने के बारे में नहीं सोचा। बता दें कि आशा पारेख को जब नासिर हुसैन से प्यार हुआ, उस वक्त वो शादीशुदा थे और दो बच्चों नुसरत और इमरान के पिता था। आशा पारेख ने अपनी बायोग्राफी 'द हिट गर्ल' में भी इस बात का जिक्र किया है। एक्ट्रेस 83 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं और उन्होंने एक बार कहा था कि शायद ऊपरवाला उनकी जोड़ी बनाना ही भूल गया है।
बॉलीवुड के गलियारों में कई ऐसे किस्से हैं, जिनका जिक्र गाहे-बगाहे होता रहता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।