फैशन के सबसे बड़े मेलों में में से एक MET Gala इस बार भी हमेशा की तरह ग्रेंड तरीके से शुरू हुआ। इस ईवेंट में बॉलीवुड की सबसे चर्चित सेलेब्रिटीज दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। वहीं भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने भी अपने दिलकश अवतार से खूब सुर्खियां बटोरीं। इन सेलेब्स के यूनीक लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। आइए इस ईवेंट में इंडिनय सेलेब्रिटीज के लुक के साथ मेट गाला के बारे में दिलचस्प बातें जानते हैं-
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा रैंप पर अक्सर ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं, लेकिन यहां पति निक जोनस के साथ प्रियंका बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं और अपने इस लुक से उन्होंने फैंस को हैरान कर दिया। इस स्टनिंग लुक में प्रियंका चोपड़ा ने पिंक कार्पेट पर कैट वॉक किया। इस साल प्रियंका चोपड़ा ने तीसरी बार मेट गाला में शिरकत की है हैं और हर बार ही वो चर्चा में भी रहीं।
इसे जरूर पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा की इन 10 स्टाइलिश समर ड्रेसेस से आप भी लीजिए इंस्पिरेशन
मेट गाला 2019 में प्रियंका ने सॉफ्ट पेस्टल गाउन पहना हुआ था नजर आईं। थाई हाई स्लिट वाले इस गाउन में पिंक और येलो फेदर काफी खूबसूरत लुक दे रहे थे। उनके गाउन के अलावा उनका हेयरस्टाइल और क्राउन उन्हें बिल्कुल यूनीक लुक दे रहा था। इस लुक को कॉम्पीमेंट कर रहा था उनका लुक। प्रियंका ने इस लुक के साथ पिंक लिपस्टिक और आंखों के नीचे भी पिंक और शिमरी कलर्स को यूज किया। आईब्रो को सफेद कलर उनकी आईज को अट्रैक्टिव बना रहा था। प्रियंका का यह लुक इंडियन सेंसिबिलिटी के हिसाब से काफी डिफरेंट था, इसीलिए सोशल मीडिया पर उनकी इस ड्रेस को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने इस दौरान ऑफ व्हाइट फॉर्मल्स पहने थे।
Met Gala 2019 में दीपिका पादुकोण से अपने प्रिंसेस लुक से अपने फैन्स को खूब इंप्रेस किया। दीपिका पादुकोण पिंक कलर के गाउन में किसी परी जैसी नजर आ रही थीं। इस लुक में दीपिका छोटे बच्चों की जादुई दुनिया वाली परी जैसा लुक दे रही थीं। Deepika padukone ने Zac Posen का डिजाइनर पिंक गाउन पहना हुआ था, जो उन्हें ड्रेमेटिक लुक दे रहा था। इस पिंक कलर के lurex jacquard embellished गाउन के साथ दीपिका का मेकअप और हेयरस्टाइल भी काफी अलग लुक दे रहा था। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों अपनी फिल्म 'छपाक' करी शुटिंग में मसरूफ हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्रम मेसी भी नजर आएंगे। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की लाइफ से इंस्पायर्ड है। हालांकि यह जनवरी 2020 में रिलीज हो रही है।
देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी इस ईवेंट में बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। ईशा ने इस दौरान प्रबल गुरांग का डिजाइन किया हुआ लिलेक गाउन पहना। इस ड्रेस की डीप नेकलाइन, स्कर्ट पर मोटिफ वर्क और टॉरसो पर एंब्रॉएड्री काफी अट्रैक्टिव लग रही थी।
MET Gala एक सालाना आयोजित होने वाला फंडरेजिंग ईवेंट है, जो अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट की तरफ से आयोजित किया जाता है। इस ईवेंट की शुरुआत साल 1946 में हुई थी और पिछले कुछ सालों में यह दुनिया का सबसे चर्चित फंड इकट्ठा करने वाला ईवेंट बन गया है।
हर साल MET Gala में करोड़ों रुपये खर्च हो जाते हैं। अगर आप इस ईवेंट में होने वाले खर्च के बारे में जानेंगी, तो हैरान रह जाएंगी। इस ईवेंट में एक सीट की कीमत 30,000 डॉलर और एक टेबल की कीमत 2,75,000 डॉलर है। पिछले साल इस ईवेंट से करीब 12 मिलियन डॉलर का फंड इकट्ठा किया गया था। दिलचस्प बात ये है कि यह कमाई सिर्फ टिकटों से नहीं होती। इस ईवेंट में सेलेब्स के लिए स्पॉन्सर करने वाले कुछ ब्रांड भी बड़ी राशि डोनेट करते हैं।
हर साल MET Gala एक थीम पर आधारित होता है और यह थीम Metropolitan Museum of Art's Costume Institute के उसी साल के एक्जिबिशन की थीम पर आधारित होती है। इस साल की थीम कैंप थी, इसे ध्यान में रखते हुए शो में हिस्सा लेने वाले सेलेब्स का बिल्कुल अलग तरह का लुक नजर आया।
Image Courtesy: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।