पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात, जो कुछ वक्त पहले प्रियंका चोपड़ा के जय हिंद ट्वीट की आलोचना को लेकर सुर्खियों में रही थीं, इस बार एक नई वजह से चर्चा में हैं। मेहविश हयात प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के साथ यूएस ओपन के सेमी-फाइनल्स का साथ में मजा लेती नजर आईं। इस दौरान राफेल नडाल और मैटियो मर्टिनी जबदस्त खेल का प्रदर्शन कर रहे थे और दोनों ही गेम का जमकर लुत्फ उठा रहे थे।
जब मेहविश ने निक जोनस, जो अमेरिका के लोकप्रिय सिंगर हैं, के साथ सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की, तो वह तेजी से वायरल होने लगी। मेहविश और निक जोनस, दोनों यहां राफेल नडाल को सपोर्ट कर रहे थे। राफेल ने ना सिर्फ सेमीफाइनल मैच जीता, बल्कि उन्होंने फाइनल्स में Daniil Medvedev को हराकर चौथा यूएस ओपन टाइटल भी जीत लिया।
इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगे साथ
प्रियंका चोपड़ा इस दौरान टोरंटो में अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक को प्रमोट करने के लिए फिल्म फेस्टिवल में शरीक होने गई थीं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा और मेहविश का सामना होते-होते रह गया। पिछले महीने जब भारत ने पाकिस्तानी को मुंहतोड़ जवाब देते हुए बालाकोट में एयर स्ट्राइक्स की थीं, तब प्रियंका चोपड़ा ने भारत की कार्रवाई का समर्थन किया था।
प्रियंका चोपड़ा के साथ भारत के और भी सेलेब्स ने इस कार्रवाई को सपोर्ट किया था। तब अपना सपोर्ट जाहिर करने के लिए मेहविश ने प्रियंका चोपड़ा की आलोचना की थी। लेकिन इस पर प्रियंका ने उन्हें पलटकर खूबसूरती से जवाब दिया था।
प्रियंका चोपड़ा ने कहा था, 'मैं युद्ध के समर्थन में नहीं हूं, लेकिन मैं देशभक्त हूं। इसलिए अगर जो मुझे प्यार करते हैं और करते रहे हैं, उनकी भावनाओं को अगर मैंने चोट पहुंचाई है तो मैं इसके लिए माफी चाहती हूं। लेकिन मुझे लगता है कि हम सभी समन्वय के साथ चल सकते हैं। जैसे कि आप भी करती हैं। आपने जिस तरह से मुझे घेरने की कोशिश की, ऐसा ना करें। हम सभी यहां प्यार की चाह रखते हैं।'
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा के कमेंट के जवाब में पाकिस्तान से कई आवाजें उठी थीं कि प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ की गुड विल एंबेसेडर के पद से हटा देना चाहिए। मेहविश हयात भी प्रियंका चोपड़ा के आलोचकों में से एक थीं। उन्होंने लिखा था, 'यहीं प्रियंका चोपड़ा और दूसरों से गलती हुई। उन्होंने सांप्रदायिकता को देशभक्ति का नाम दिया। ऐसा करके उन्होंने सही नहीं किया।' मेहविश हयात ने पूरे बॉलीवुड पर इस्लाम के खिलाफ नफरत फैलाने के आरोप लगाए हैं।
इसे जरूर पढ़ें: मोस्ट इंस्पायरिंग एशियन वुमन 2019 के लिए नॉमिनेट होने वाली आलिया भट्ट क्यों हैं फैन्स की फेवरेट, जानिए
मेहविश शाहरुख खान और आलिया भट्ट को भी आड़े हाथों ले चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि आलिया भट्ट का गाना Prada पाकिस्तानी संगीतकार शोएब मंसूर का गोरे रंग का जमाना की कॉपी है। उन्होंने शाहरुख खान पर भी आरोप लगाया था कि वह बार्ड ऑफ ब्लड को प्रमोट कर रहे हैं, जो पाकिस्तान विरोधी है। यह एक नेटफ्लिक्स सीरीज है, जिसमें इमरान हाशमी हैं और जिसे शाहरुख खान ने प्रोड्यूस किया है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।