एक दशक पहले तक एक्ट्रेसेस स्टीरियोटाइप रोल करती थीं, जिसमें उनके किरदार नाममात्र के ही होते थे, स्वीम सूट में नजर आना भी बहुत बड़ी बात होती थी, लेकिन अब ट्रेंड काफी हद तक बदल गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा स्ट्रॉन्ग किरदार निभा रही हैं, फिर चाहे वह टाइगर जिंदा है में कैटरीना कैफ का स्टंट्स करता किरदार हो या राजी फिल्म में आलिया भट्ट की जासूसी का। लेकिन एक चीज जो आज की एक्ट्रेसेस की तरफ सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित कराती है वह है अपनी स्लिम ट्रिम बॉडी को फ्लॉन्ट करने में बढ़ती दिलचस्पी। ये एक्ट्रेसेस स्वीम वियर्स और बिकिनी में स्टाइलिश तरीके से पोज देती नजर आती हैं, जिसे देखकर अच्छे अच्छों के होश उड़ जाएं। आइए जानें ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में, जो पिछले कुछ समय में बिकिनी और स्वीम वियर में अपनी टोन्ड बॉडी को शोकेस करती नजर आई हैं।
दीपिका पादुकोण
अपना करियर बतौर मॉडल शुरू करने वाली दीपिका पादुकोण बिकिनी में काफी कंफर्टेबल नजर आती हैं। बिकिनी फोटोशूट्स में उनकी फिगर हमेशा से ही बहुत चार्मिंग लगी है। टोन्ड एब्स और पतली टांगे उनके लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना देते हैं। अगर उन्हें बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस करार दिया जाए, तो कोई गुस्ताखी नहीं होगी।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल एक अंतरराष्ट्रीय स्टार हैं और आज के समय में एक ग्लोबल आइकन हैं। कुछ समय पहले आई उनकी फिल्म बेवॉच और शो क्वांटिको को काफी अप्रीशिएट किया गया था। इंटरनेशनल इवेंट्स में वह अपने ड्रेसेस में काफी एक्सपेरिमेंट करती हैं, लेकिन हर ड्रेस में वह कमाल दिखती हैं। कुछ ड्रेसेस के लिए उनकी ट्रोलिंग भी हुई है, लेकिन इससे बेपरवाह देसी गर्ल अपने ही रंग में नजर आती है। अगर उनके बिकिनी लुक की बात करें तो वह मियामी में अपनी बिकिनी पिक्स में काफी हॉट नजर आईं। यह ड्रेस उन्होंने बेवॉच के प्रमोशन के दौरान पहनी थी। स्ट्रेपलेस ब्लू बिकिनी में वह जिस हॉट अवतार में नजर आईं, उससे वहां का ट्रेंपरेचर काफी ज्यादा बढ़ गया।
आलिया भट्ट
चुलबुली और खुशमिजाज आलिया भट्ट अपनी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' और उसके बाद 'शानदार' में बिकिनी अवतार में नजर आई थीं। तब आलिया ने कहा था, 'मैं बिकिनी बॉडी के लिए कड़ी मशक्कत करती हूं। शानदार के लिए मैं और शाहिद जिम में एक साथ ट्रेनिंग लेते थे। बिकिनी लुक में परफेक्ट दिखने के लिए मैं अपनी डाइट पर भी खास ध्यान देती थी। हालांकि इस फिल्म में बिकिनी में मेरा शॉट बहुत लंबा नहीं होना था, पर मैंने इसके लिए इतनी मेहनत कर दी थी कि विकास बहल ने कह दी दिया, 'अच्छा वाला शॉट ले लेते हैं।'
इसे जरूर पढ़ें:मलाइका की मालदीव में दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी की ये दिलकश तस्वीरें देखिए
अनुष्का शर्मा
फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में अनुष्का ने जिस किरदार के साथ डेब्यू किया था, उसे देखकर उनके हॉट अवतार के बारे में कोई अंदाजा नहीं लगा सकता था, लेकिन अपनी दूसरी फिल्म बदमाश कंपनी और फिर जब तक है जान में उन्होंने अपने परफेक्ट बिकिनी लुक शोकेस किया तो वह काफी अट्रैक्टिव नजर आईं।
सोनम कपूर आहूजा
अपनी ग्रेंड शादी को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली फैशनपरस्त सोनम कपूर आहूजा ने पहली बार बिकिनी अपनी फिल्म बेवकूफियां में पहनी थी। strapless bandeau bikini में काफी हॉट नजर आईं। अपने कुछ फोटोशूट्स में भी वह कुछ इसी अंदाज में तस्वीरें खिंचाती नजर आईं।
श्रद्धा कपूर
फिल्म बागी में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट किरदार निभाने के साथ ही बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी बॉलीवुड की बिकिनी बेब्स की फेहरिस्त में शुमार हो गईं। बागी के रोमांटिक ट्रेक 'बस तेरा' में वह बिकिनी में काफी सेक्सी लुक में नजर आईं। सी ग्रीन बिकिनी और सारॉन्ग के कॉम्बिनेशन में उन्हें काफी पसंद किया गया।
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ अपनी पहली ही फिल्म बूम में अपने सेक्सी फिगर को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। कैटरीना को स्वीम वियर में खुद को शोकेस करने में कितना मजा आता है, यह आप इसी से समझ सकती हैं कि वर्ल्ड ओशन डे पर वह सफेद स्वीम सूट में बड़ी सी व्हेल शार्क के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा भी वह अक्सर बीच पर हॉलीडे मनाती नजर आती हैं।
वाणी कपूर
हाल-फिलहाल में एक फिल्म आई थी बेफिक्रे। इस फिल्म में हॉट-हॉट वाणी कपूर ने जिस तरह से अपनी टोन्ड बॉडी को शो-केस किया, उससे देखकर उनके प्रशंसक काफी एक्साइटेड हुए। वाणी कपूर ने जिस तरह की फिटनेस रजीम फॉलो की है और जिस तरह का डाइट प्लान अपनाया है, उसका फर्क उनकी फिजीक में साफ देखा जा सकता है। स्पेशली उनका बिकिनी अवतार बहुत अट्रेक्टिव है।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों